लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१३ मार्च

सूची १३ मार्च

13 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 72वॉ (लीप वर्ष मे 73 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 293 दिन बाकी है। .

16 संबंधों: टाइटैनिक (1997 फ़िल्म), डेनिश क्रोन, ध्रुपद, पाकिस्तान बम धमाके २००९, बुर्गुला रामकृष्ण राव, भारत मे आतंकवाद इतिहास, भारत के महाराज्यपाल, रेस तीसरी दुनिया तक, शफ़ी ईनामदार, वारंट ऑफीसर चाको जोसफ, विलायत ख़ाँ, गूगल धरती, १९२१, १९७४, १९८०, २००९

टाइटैनिक (1997 फ़िल्म)

टाइटैनिक (अंग्रेजी़: Titanic) १९९७ का एक रोमांटिक आपदा वाला चलचित्र है, जिसके निर्देशक, पटकथाकार, सह-निर्माता और सह-संपादक जेम्स कैमरून हैं। यह चलचित्र टाइटैनिक के डूबने को लेकर बना है। इसमें केट विंसलेट रोज़ डीविट बुकाटर और लियोनार्डो डि कैप्रियो जैक डॉसन की भुमिका में हैं। ये दोनो पात्र दो विभिन्न सामाजिक वर्गो से संबंधित है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वे दोनो ही उस दुर्भाग्यशाली जहाज़ के यात्री होते हैं। यद्यपि ये दोनों प्रमुख पात्र और इनकी प्रेम कहानी काल्पनिक हैं, लेकिन कुछ पात्र, जैसे जहाज के चालक दल के कुछ सदस्य) वास्तविक एतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। वर्तमान परिपेक्ष में कहानी बताने वाली वृद्ध रोज़ की भूमिका ग्लोरिया स्टुवार्ट ने अदा की है। चलचित्र को २ जुलाई, १९९७ को प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन कुछ देरियों के कारण इसे १९ दिसंबर, १९९७ को प्रदर्शित किया गया। जब इस बात का पता चला, तब समाचार मीडिया को ये पूरा विश्वास था की टाइटैनिक असफ़ल रहेगी और फॉक्स और पैरामाउंट दोनो को ले डूबेगी। लेकिन टाइटैनिक को अभूतपूर्व सफ़लता मिली और इसने सर्वश्रेष्ठ चलचित्र समेत कुल ११ ऑस्कर भी जीते। ये उस समय तक कि सर्वाधिक कमाई करने वाला चलचित्र बन गया और इसकी वैश्विक कमाई १.८ अरब डॉलर रही। .

नई!!: १३ मार्च और टाइटैनिक (1997 फ़िल्म) · और देखें »

डेनिश क्रोन

क्रोन (संकेत: kr; कोड: DKK) डेनमार्क के अलावा स्वायत्त प्रांतों ग्रीनलैंड और फ़रो द्वीप की आधिकारिक मुद्रा है। क्रोन विनिमय दर प्रणाली के माध्यम से यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो से आंकी जाती है। इसका बहुवचन क्रोनर है और एक क्रोन 100 ओर में विभाजित की जाती है। इस मुद्रा को कभी अनाधिकृत तौर पर डेनिश क्राउन (क्योंकि क्रोन का डेनिश शब्दार्थ क्राउन ही है) कहा जाता है। श्रेणी:मुद्रा श्रेणी:डेनमार्क श्रेणी:यूरोप की अर्थव्यवस्था.

नई!!: १३ मार्च और डेनिश क्रोन · और देखें »

ध्रुपद

नाट्यशास्र के अनुसार वर्ण, अलंकार, गान- क्रिया, यति, वाणी, लय आदि जहाँ ध्रुव रूप में परस्पर संबद्ध रहें, उन गीतों को ध्रुवा कहा गया है। जिन पदों में उक्त नियम का निर्वाह हो रहा हो, उन्हें ध्रुवपद अथवा ध्रुपद कहा जाता है। शास्रीय संगीत के पद, ख़याल, ध्रुपद आदि का जन्म ब्रजभूमि में होने के कारण इन सबकी भाषा ब्रज है और ध्रुपद का विषय समग्र रूप ब्रज का रास ही है। कालांतर में मुग़लकाल में ख्याल उर्दू की शब्दावली का प्रभाव भी ध्रुपद रचनाओँ पर पड़ा। वृंदावन के निधिवन निकुंज निवासी स्वामी श्री हरिदास ने इनके वर्गीकरण और शास्त्रीयकरण का सबसे पहले प्रयास किया। स्वामी हरिदास की रचनाओं में गायन, वादन और नृत्य संबंधी अनेक पारिभाषिक शब्द, वाद्ययंत्रों के बोल एवं नाम तथा नृत्य की तालों व मुद्राओं के स्पष्ट संकेत प्राप्त होते हैं। सूरदास द्वारा रचित ध्रुवपद अपूर्व नाद- सौंदर्य, गमक एवं विलक्षण शब्द- योजना से ओतप्रोत दिखाई देते हैं। .

नई!!: १३ मार्च और ध्रुपद · और देखें »

पाकिस्तान बम धमाके २००९

इसी दिन नवाज शरीफ के नेतृत्‍व में एक बड़ी रैली इस्‍लामाबाद पहुंचने वाली थी जिसमें राष्‍ट्रपति जरदारी का विरोध किया जा रहा था और उनसे बर्खास्‍त जजों की तुरंत बहाली करने को भी कहा जा रहा था। पाकिस्‍तान की सरकार ने नवाज शरीफ की मांगों को मान लिया था जिसकी वजह से रैली को इस्‍लामाबाद पहुंचने की जरूरत ही नहीं पड़ी.

नई!!: १३ मार्च और पाकिस्तान बम धमाके २००९ · और देखें »

बुर्गुला रामकृष्ण राव

डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव (13 मार्च,1899 - 15 सितम्बर 1967), आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे। वे 6 मार्च, 1952 से 31 अक्टूबर, 1956 तक हैदराबाद राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म महबूबनगर मे हुआ था। .

नई!!: १३ मार्च और बुर्गुला रामकृष्ण राव · और देखें »

भारत मे आतंकवाद इतिहास

भारत में आतंकवाद की घटनाएं: .

नई!!: १३ मार्च और भारत मे आतंकवाद इतिहास · और देखें »

भारत के महाराज्यपाल

भारत के महाराज्यपाल या गवर्नर-जनरल (१८५८-१९४७ तक वाइसरॉय एवं गवर्नर-जनरल अर्थात राजप्रतिनिधि एवं महाराज्यपाल) भारत में ब्रिटिश राज का अध्यक्ष और भारतीय स्वतंत्रता उपरांत भारत में, ब्रिटिश सम्प्रभु का प्रतिनिधि होता था। इनका कार्यालय सन 1773 में बनाया गया था, जिसे फोर्ट विलियम की प्रेसीडेंसी का गवर्नर-जनरल के अधीन रखा गया था। इस कार्यालय का फोर्ट विलियम पर सीधा नियंत्रण था, एवं अन्य ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों का पर्यवेक्षण करता था। सम्पूर्ण ब्रिटिश भारत पर पूर्ण अधिकार 1833 में दिये गये और तब से यह भारत के गवर्नर-जनरल बन गये। १८५८ में भारत ब्रिटिश शासन की अधीन आ गया था। गवर्नर-जनरल की उपाधि उसके भारतीय ब्रिटिश प्रांत (पंजाब, बंगाल, बंबई, मद्रास, संयुक्त प्रांत, इत्यादि) और ब्रिटिष भारत, शब्द स्वतंत्रता पूर्व काल के अविभाजित भारत के इन्हीं ब्रिटिश नियंत्रण के प्रांतों के लिये प्रयोग होता है। वैसे अधिकांश ब्रिटिश भारत, ब्रिटिश सरकार द्वारा सीधे शासित ना होकर, उसके अधीन रहे शासकों द्वारा ही शासित होता था। भारत में सामंतों और रजवाड़ों को गवर्नर-जनरल के ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि होने की भूमिका को दर्शित करने हेतु, सन १८५८ से वाइसरॉय एवं गवर्नर-जनरल ऑफ इंडिया (जिसे लघुरूप में वाइसरॉय कहा जाता था) प्रयोग हुई। वाइसरॊय उपाधि १९४७ में स्वतंत्रता उपरांत लुप्त हो गयी, लेकिन गवर्नर-जनरल का कार्यालय सन १९५० में, भारतीय गणतंत्रता तक अस्तित्व में रहा। १८५८ तक, गवर्नर-जनरल को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों द्वारा चयनित किया जाता था और वह उन्हीं को जवाबदेह होता था। बाद में वह महाराजा द्वारा ब्रिटिश सरकार, भारत राज्य सचिव, ब्रिटिश कैबिनेट; इन सभी की राय से चयन होने लगा। १९४७ के बाद, सम्राट ने उसकी नियुक्ति जारी रखी, लेकिन भारतीय मंत्रियों की राय से, ना कि ब्रिटिश मंत्रियों की सलाह से। गवर्नर-जनरल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिये होता था। उसे पहले भी हटाया जा सकता था। इस काल के पूर्ण होने पर, एक अस्थायी गवर्नर-जनरल बनाया जाता था। जब तक कि नया गवर्नर-जनरल पदभार ग्रहण ना कर ले। अस्थायी गवर्नर-जनरल को प्रायः प्रान्तीय गवर्नरों में से चुना जाता था। .

नई!!: १३ मार्च और भारत के महाराज्यपाल · और देखें »

रेस तीसरी दुनिया तक

रेस तीसरी दुनिया तक (Race to Witch Mountain) २००९ की एक विज्ञान कथा/थ्रिलर फिल्म है जो १९७५ की डिज्नी फिल्म एस्केप टु विच माउंटेन नामक फ़िल्म का रीमेक है। इस श्रेणी की सभी तीनों फ़िल्में 'अलेक्ज़ेंडर की' के १९६८ के उपन्यास "एस्केप टु विच माउंटेन" पर आधारित हैं। फ़िल्म का निर्देशन एंडी फ़िकमान ने किया है। .

नई!!: १३ मार्च और रेस तीसरी दुनिया तक · और देखें »

शफ़ी ईनामदार

शफ़ी ईनामदार (निधन: 13 मार्च, 1996) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: १३ मार्च और शफ़ी ईनामदार · और देखें »

वारंट ऑफीसर चाको जोसफ

वारंट ऑफीसर चाको जोसफ, भारतीय वायु सेना में भारी यातायात स्क्वाड्रन, जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में १९६१ से फ्लाइट गनर के पद पर कार्यरत रहे। वे ४४वीं स्क्वाड्रन के संग संलग्न थे। अब तक उन्होंने कुल ३५०० घंटे की उड़ान भरीं, जिनमें से लगभग १६०० घंटे लद्दाख क्षेत्र की उड़ानें रहीं। गनरी लीडर के पद के सामान्य कार्यभार के अलावा, उन्होंने कनिष्ठ गनर्स को भी प्रशिक्षण दिया, साथ ही उन्हें इकाई की प्रचालन भूमिका से भी अवगत कराया। .

नई!!: १३ मार्च और वारंट ऑफीसर चाको जोसफ · और देखें »

विलायत ख़ाँ

उस्ताद विलायत ख़ाँ। विलायत खाँ का जन्म 1928 में गौरीपुर (इस समय बांग्लादेश) में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ था। पिता, प्रख्यात सितार वादक उस्ताद इनायत हुसैन ख़ाँ, की जल्दी मौत के बाद उन्होंने अपने नाना और मामा से सितार बजाना सीखा। आठ वर्ष की उम्र में पहली बार उनके सितारवादन की रिकॉर्डिंग हुई। उन्होंने पाँच दशकों से भी अधिक समय तक अपने सितार का जादू बिखेरा। उस्ताद विलायत ख़ाँ की पिछली कई पुश्तें सितार से जुड़ी रहीं और उनके पिता इनायत हुसैन ख़ाँ से पहले उस्ताद इमदाद हुसैन ख़ाँ भी जाने-माने सितारवादक रहे थे। उस्ताद विलायत ख़ाँ के दोनों बेटे, सुजात हुसैन ख़ाँ और हिदायत ख़ाँ भी तथा उनके भाई इमरात हुसैन ख़ाँ और भतीजे रईस ख़ाँ भी जाने माने सितार वादक हैं। वे संभवतः भारत के पहले संगीतकार थे जिन्होंने भारत की आज़ादी के बाद इंग्लैंड जाकर संगीत पेश किया था। विलायत ख़ाँ एक साल में आठ महीने विदेश में बिताया करते थे और न्यूजर्सी उनका दूसरा घर बन चुका था। विलायत ख़ाँ ने सितार वादन की अपनी अलग शैली, गायकी शैली, विकसित की थी जिसमें श्रोताओं पर गायन का अहसास होता था। उनकी कला के सम्मान में राष्ट्रपति फ़ख़रूद्दीन अली अहमद ने उन्हें आफ़ताब-ए-सितार का सम्मान दिया था और ये सम्मान पानेवाले वे एकमात्र सितारवादक थे। लेकिन उस्ताद विलायत खाँ ने 1964 में पद्मश्री और 1968 में पद्मविभूषण सम्मान ये कहते हुए ठुकरा दिए थे कि भारत सरकार ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान का समुचित सम्मान नहीं किया। उनके परिवार में उनकी दो पत्नियाँ, दो बेटे और दो बेटियाँ भी हैं। 13 मार्च 2004 को उनका देहांत हो गया। उन्हें फेफ़ड़े का कैंसर था जिसके इलाज के लिए वे जसलोक अस्पताल में भर्ती थे। उनका अधिकतर जीवन कोलकाता में बीता और उनका अंतिम संस्कार भी उन्हें उनके पिता की क़ब्र के समीप दफ़ना कर किया गया। ---- श्रेणी:भारतीय संगीत श्रेणी:शास्त्रीय संगीत श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:सितार वादक.

नई!!: १३ मार्च और विलायत ख़ाँ · और देखें »

गूगल धरती

गूगल अर्थ वास्तविक भूमंडल (virtual globe) चित्रण का एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे प्रारम्भ में अर्थ व्यूअर नाम दिया गया, तथा इसे कीहोल, इंक (Keyhole, Inc) द्वारा तैयार किया गया है, जो 2004 में गूगल द्वारा अधिगृहीत की गई एक कंपनी है। यह कार्यक्रम उपग्रह चित्रावली (satellite imagery), हवाई छायांकन (aerial photography) तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) त्रि आयामी (3D) भूमंडल से प्राप्त चित्रों का अध्यारोपण (superimposition) करते हुए धरती का चित्रण करता है। यह तीन विभिन्न अनुज्ञप्तियों के अधीन उपलब्ध है: गूगल अर्थ, सीमित कार्यात्मकता के साथ एक मुक्त संस्करण; गूगल अर्थ प्लस ($ २० प्रति वर्ष), जो अतिरिक्त विशेषताओं से युक्त है तथा गूगल अर्थ प्रो ($ ४०० प्रति वर्ष), जो कि वाणिज्यिक कार्यों में उपयोग हेतु तैयार किया गया है। २००६ में इस उत्पाद का नाम बदलकर गूगल अर्थ कर दिया गया, जो कि वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज़ (Microsoft Windows) २००० (2000), एक्स पी अथवा विस्ता, मैक ओएस एक्स (Mac OS X) १०.३.९ तथा उससे अधिक, लिनुक्स(१२ जून, २००६ को जारी) तथा फ्री BSD (FreeBSD) से युक्त निजी कंप्यूटरों (personal computer) पर उपयोग के लिए उपलब्ध है। गूगल अर्थ फायरफॉक्स, आई ई 6 (IE6) अथवा आई ई 7 (IE7) के लिए एक ब्राउज़र प्लगइन (02 जून, 2008 को जारी) के रूप में भी उपलब्ध है। एक अद्यतन कीहोल आधारित क्लाइंट को जारी करने के साथ, गूगल ने अपने वेब आधारित प्रतिचित्रण सॉफ़्टवेयर में अर्थ डेटाबेस की चित्रावली भी शामिल की है। वर्ष २००६ के मध्य जनता के लिए गूगल अर्थ जारी होने के साथ २००६ तथा २००७ के बीच आभासी भूमंडल (virtual globes) पर मीडिया कवरेज में दस गुना से भी अधिक की वृद्धि हुई तथा भूस्थानिक (geospatial) तकनीकों तथा अनुप्रयोगों में जनता की रूचि बढ़ गई। .

नई!!: १३ मार्च और गूगल धरती · और देखें »

१९२१

1921 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १३ मार्च और १९२१ · और देखें »

१९७४

1974 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १३ मार्च और १९७४ · और देखें »

१९८०

अभिनेत्री नेहा धुपिया १९८० ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: १३ मार्च और १९८० · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: १३ मार्च और २००९ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

13 मार्च

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »