लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड

सूची हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड

हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड जैक थोर्न द्वारा लिखित एक दो भाग का मंच नाटक है, जो कि जैक थोर्न, जे॰ के॰ रोलिंग, जॉन टिफ़नी द्वारा लिखित एक मूल नयी कहानी पर आधारित है। इसका आधिकारिक उद्घाटन 30 जुलाई 2016 को लन्दन के पैलेस थियेटर में हुआ। .

1 संबंध: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »