लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हेब्रिडीज़

सूची हेब्रिडीज़

हेब्रिडीज़ (Hebrides) ब्रिटेन की उत्तरी स्कॉटलैण्ड ईकाई के पश्चिमी छोर से आगे अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है। इसके दो मुख्य भाग हैं: भीतरी हेब्रिडीज़ (Inner Hebrides, जिसके द्वीप स्कॉटलैण्ड की मुख्यभूमि के तट के पास है) और बाहरी हेब्रिडीज़ (Outer Hebrides, जो मुख्यभूमि के तट से अधिक दूर है)। हेब्रिडीज़ के द्वीपों पर इस क्षेत्र में अग्रसर हुई कई ऐतिहासिक संस्कृतियों के निशान मिलते हैं, जिस कारणवश यहाँ के लोगों व स्थानीय नामों में केल्टी, नोर्स और अंग्रेज़ी के प्रभाव मिश्रित रूप से दिखते हैं। .

1 संबंध: न्यू हेब्रिडीज़

न्यू हेब्रिडीज़

न्यू हेब्रिडीज़ (New Hebrides) दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित एक देश था जो अब वानूआतू देश के नाम से जाना जाता है। यह मॅलानिशिया भूक्षेत्र का भाग है और यहाँ के स्थानीय निवासी मॅलानिशियाई लोग हैं। सन् १६०६ ईस्वी में, जब स्पेन के खोजयात्री यहाँ आ धमके, यहाँ पर मानवी बसेरा ३००० वर्ष से चला आ रहा था। १८वीं सदी में यहाँ ब्रिटेन और फ़्रांस ने यहाँ अपनी साम्राज्यवादी सत्ता जमा ली और यह विश्व के उन बहुत ही कम क्षेत्रों में थे जहाँ दो यूरोपीय ताक़तों ने संयुक्त रूप से राज किया। १९८० में यहाँ वानूआतू का राष्ट्र स्वतंत्र हो गया। .

नई!!: हेब्रिडीज़ और न्यू हेब्रिडीज़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हेब्रिडीज़ द्वीप समूह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »