लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची

सूची हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची .

11 संबंधों: ठाकुर राम लाल, प्रेम कुमार धूमल, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, यशवंत सिंह परमार, राजभवन (हिमाचल प्रदेश), शांता कुमार, हाल की घटनाएँ दिसंबर २००७, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017, जयराम ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, वीरभद्र सिंह

ठाकुर राम लाल

ठाकुर राम लाल (7 जुलाई 1929 - 6 जुलाई 2002) गांव बरथाटा, तहसील जुब्बल, जिला शिमला में पैदा हुए। 1951 में एसडी कालेज शिमला से स्नातक हुए। लॉ कालेज जालंधर से 1955 में इन्होंने एलएलबी पास की। 1957 से 1962 तक यह क्षेत्रीय परिषद के लिए चुने गए। वे 1957, 1962, 1967, 1977, 1980 और 1982 में जुब्बल-कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए। वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर 28 जनवरी 1977 से 30 अप्रैल 1977 तक कार्यालय में बने रहे। वह 29 जून 1977 से 13 फ़रवरी 1980 तक हिमाचल प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता थे। वह फिर से 14 फ़रवरी 1980 को राज्य के मुख्यमंत्री बने और 7 अप्रैल 1983 तक पद पर बने रहे। बाद में वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में 15 अगस्त 1983 से 29 अगस्त 1984 तक पद पर बने रहे। उनका 6 जुलाई 2002 को शिमला में निधन हो गया। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और ठाकुर राम लाल · और देखें »

प्रेम कुमार धूमल

प्रेम कुमार धूमल (जन्म 10 अप्रैल 1944) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री है। वे राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की हमीरपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और प्रेम कुमार धूमल · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

यशवंत सिंह परमार

डॉ॰ यशवंत सिंह परमार (०४ अगस्त १९०६ - ०२ मई १९८१) भारत के राजनेता एवं स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे। वह हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उनका हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने और विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लगभग 3 दशकों तक कुशल प्रशासक के रूप में जन-जन की भावनाओं संवेदनाओं को समझते हुए उन्होने प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए नई दिशाएं प्रस्तुत की। उनका सारा जीवन प्रदेश की जनता के लिए समर्पित रहा वे उम्र भर गरीबों और जरुरतमंदों की सहायता करते रहे। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और यशवंत सिंह परमार · और देखें »

राजभवन (हिमाचल प्रदेश)

राजभवन शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी शिमला में स्थित है। उर्मिला सिंह राज्य की वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और राजभवन (हिमाचल प्रदेश) · और देखें »

शांता कुमार

शांता कुमार (जन्म १२ सितम्बर १९३४) हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के भूतपूर्व मंत्री है। वह भारतीय जनता पार्टी के एक नेता है। १९७७ में वह पहली बार हिमाचल प्रदेश के गैर - कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। 1982 में वह पुनः विधानसभा में लौटे और प्रतिपक्षी सदस्य रहे। 1985 में राज्य असेंबली चुनाव हार गए। 1986 से 1990 तक ये राज्य भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने। फरवरी 1990 में इनको पालमपुर और सुलह निर्वाचन क्षेत्रों से जीत मिली तथा भारतीय जनता पार्टी का नेता चुने गए। यह पुनः मुख्यमंत्री बने। 1993 में इन्होंने सुलह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, किंतु पराजित हुए। यह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में मंत्री भी रहे। वर्तमान में आप भाजपा के एक सक्रिय नेता हैं। शांता कुमार दो बार हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री रहे चुके है। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और शांता कुमार · और देखें »

हाल की घटनाएँ दिसंबर २००७

* रविवार, 30 दिसंबर, 2007: बेनजीर भुट्टो के 19 वर्षीय पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का अध्यक्ष और उनके पति आसिफ अली जरदारी को सह-अध्यक्ष बनाया गया। -->.

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और हाल की घटनाएँ दिसंबर २००७ · और देखें »

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 9 नवम्बर 2017 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न हुए। सबसे बड़े दल या गठबंधन का नेता हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमन्त्री होगा। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी 2018 को समाप्त होगा। पिछले चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत दर्ज करके अपनी सरकार बनायी थी। विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटों पर जीत मिली थी। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 · और देखें »

जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के 13 वें मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं ।वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मंडी जिला की सिराज नामक विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। वह 24 दिसंबर 2017 को भाजपा विधायक दल के सदस्य चुने गए थे। वह 1998 से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में वह 2009-2012 से ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और जयराम ठाकुर · और देखें »

विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं | वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं| वे पूर्व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं | .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और विक्रमादित्य सिंह · और देखें »

वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह (जन्म २३ जून १९३४) भारत गणराज्य के राज्य हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वीरभद्र सिंह छ: बार हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री रहे चुके है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में २८ मई २००९ को इस्पात मंत्री बनाए गये थे। वह १९६२, १९६७, १९७२, १९८० और २००९ में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। .

नई!!: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूची और वीरभद्र सिंह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »