लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हाथरस जिला

सूची हाथरस जिला

हाथरस ज़िला जिसे बीच में महामायानगर जिले के नाम से जाना जाता था, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। जिले का मुख्यालय हाथरस है और यह अलीगढ़ मण्डल का एक हिस्सा है। जिले का कुल क्षेत्रफल 1840 वर्गकिमी है। 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 1,336,031 है। .

7 संबंधों: एटा जिला, शिव कुमार, हाथरस, कुँवरपाल सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले

एटा जिला

एटा ज़िला भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। इसका ज़िला मुख्यालय एटा है। एटा ज़िला अलीगढ़ मंडल का एक भाग है। भारतीय राजमार्ग दूरी के आधार पर यह नई दिल्ली से 207 किमी दूर है।कानपुर से 215 किमी आगरा से 85 किमी अलीगढ से 70 किमी मैंनपुरी से 56 किमी फिरोजाबाद से 72 किमी इटावा से 100 किमी बरेली से 120 किमी है। .

नई!!: हाथरस जिला और एटा जिला · और देखें »

शिव कुमार

शिव कुमार प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। जो ब्रजवुड के जनक हैं। इन्होंने ने ही ब्रजभाषा की सर्वप्रथम फिल्म ब्रज भूमि बनाई थी। इसके अलावा इन्होंने लल्लूराम भी बनाई थी।शिव कुमार का जन्म देदामई ग्राम (तत्कालीन अलीगढ़ जिला) अब हाथरस जिला में हुआ था। उनका हिन्दी चलचित्र जगत में प्रवेश निर्देशक किशोर साहू की फिल्म पूनम की रात (१९६५) से हुआ। .

नई!!: हाथरस जिला और शिव कुमार · और देखें »

हाथरस

हाथरस भारत के उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। .

नई!!: हाथरस जिला और हाथरस · और देखें »

कुँवरपाल सिंह

प्रो॰ कुँवरपाल सिंह (१९३८ - ८ नवंबर २००९) हिन्दी के जाने माने विद्वान, संपादक, लेखक और साहित्यकार हैं। उनका जन्म हाथरस जिले के कैलोरा ग्राम के एक किसान परिवार में हुआ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से १९५९ में बी.ए., १९६१ में एम.ए. (हिंदी) तथा १९६९ में पी-एच.डी.

नई!!: हाथरस जिला और कुँवरपाल सिंह · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: हाथरस जिला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: हाथरस जिला और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: हाथरस जिला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

महामयानगर जिला, महामायानगर जिला, हाथरस ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »