लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हाउसफुल २

सूची हाउसफुल २

हाउसफुल २ २०१२ में बनी भारतीय हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन साजिद खान द्वारा व निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है। यह २०१० में बनी दिलम हाउसफुल का अगला भाग है। फ़िल्म में पहली फ़िल्म के अभिनेता अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पुनः आए हैं और इनके साथ ही जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस, असिन, ज़रीन खान, शाज़ान पद्मसी और श्रेयस तलपदे नए किरदार है। फ़िल्म में मिथुन चक्रवर्ती, रंधीर कपूर, ऋषि कपूर और बोमन ईरानी सह भूमिकाओं में है। फ़िल्म को ६ अप्रैल २०१२ को रिलीज़ किया गया था। .

12 संबंधों: बीना बैनर्जी, शाज़ान पद्मसी, श्रेयस तलपड़े, साजिद खान (निर्देशक), साजिद-वाजिद, हाउसफुल 3, जैकलिन फर्नांडीस, खिलाड़ी ७८६, असिन, अक्षय कुमार को प्राप्त पुरस्कारों और नामांकनों की सूची, अक्षय कुमार की फ़िल्में, 2012 की बॉलीवुड फिल्में

बीना बैनर्जी

बीना बनर्जी (जिन्हें बीना के नाम से भी जाना जाता है) बंगाली और हिन्दी फिल्म एवं टेलीविज़न अभिनेत्री हैं। .

नई!!: हाउसफुल २ और बीना बैनर्जी · और देखें »

शाज़ान पद्मसी

शाज़ान पद्मसी (जन्म:1987) भारतीय मूल की फ्रांसीसी फिल्म और रंगमंच अभिनेत्री है, जिन्होनें मॉडल के रूप में भी काम किया है। रॉकेट सिंह उनकी पहली फ़िल्म थी। उसके बाद इन्होनें कुछ दक्षिण भारतीय फ़िल्में की। वो दिल तो बच्चा है जी और हाउसफुल २ में भी दिखी। .

नई!!: हाउसफुल २ और शाज़ान पद्मसी · और देखें »

श्रेयस तलपड़े

श्रेयस तलपड़े भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता हैं। यह फ़िल्म निर्देशन करने का कार्य भी कर चुके हैं। .

नई!!: हाउसफुल २ और श्रेयस तलपड़े · और देखें »

साजिद खान (निर्देशक)

साजिद खान भारतीय फिल्म निर्देशक, अभिनेता और टीवी प्रस्तोता हैं। .

नई!!: हाउसफुल २ और साजिद खान (निर्देशक) · और देखें »

साजिद-वाजिद

साजिद अली और वाजिद अली दोनों संगीतकार और संगीत निर्देशक हैं। यह साजिद-वाजिद नाम से प्रशिद्ध हैं। यह कई फिल्मों के गाने गाये हैं, लिख चुके है और निर्देशित भी कर चुके हैं। फिल्म दबंग के संगीत लिए उन्हें २०११ में फ़िल्म्फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: हाउसफुल २ और साजिद-वाजिद · और देखें »

हाउसफुल 3

हाउसफुल 3 हिन्दी भाषा में बनी भारतीय हास्य फिल्म है। जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला और निर्देशन का कार्य साजिद-फ़रहाद ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी आदि हैं। यह 3 जून 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा। इससे पहले इसके दो भाग हाउसफुल और हाउसफुल 2 बन चुके हैं। .

नई!!: हाउसफुल २ और हाउसफुल 3 · और देखें »

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। वे २००६ की मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है। उन्हें २०१० का सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार फ़िल्म अलादीन के लिए प्रदान किया गया था। इन्होंने अपने कैरियर की अलादीन फिल्म से २००९ से की थी जबकि इन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में भी कार्य किया है जिसमें सलमान खान के साथ किक (२०१४ फिल्म),रॉय जैसी फिल्मों में कार्य किया है। ये डेविड धवन की निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन के साथ भी दिखेंगी। .

नई!!: हाउसफुल २ और जैकलिन फर्नांडीस · और देखें »

खिलाड़ी ७८६

खिलाड़ी 786 सन् 2012 में आयी बॉलीवुड की एक एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन आशीष आर॰ मोहन ने किया है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और असिन मुख्य भूमिका में हैं; मिथुन चक्रवर्ती, मनोज जोशी और हिमेश रेशमियां भी इसके निर्णायक पात्रों में से एक हैं। इसका निर्माण एरोस इंटरनेशनल, एच.

नई!!: हाउसफुल २ और खिलाड़ी ७८६ · और देखें »

असिन

असिन थोट्टूमकल (जन्म 26 अक्टूबर 1985) केवल असिन नाम से लोकप्रिय पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो कि केरल राज्य से हैं। सथ्यन अन्थिक्कड़ की 'नरेंद्र मकान जयकंथान वाका' फिल्म से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। असिन को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता 2003 में 'अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मई' नामक फिल्म से मिली और उन्होंने इसी फिल्म के लिए दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। कई फ़िल्में प्रदर्शित होने के बाद उनकी दूसरी तमिल फिल्म, गजिनी (2005) आई। इसमें अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने कई सफल फिल्में की जैसे, रोमांचक फिल्म गजिनी (2005) और एक्शन कॉमेडी फिल्म वारालारू (2006) में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई है। असिन ने गजिनी फिल्म से बॉलीवुड में पर्दार्पण किया, जो कि उन्हीं की इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। .

नई!!: हाउसफुल २ और असिन · और देखें »

अक्षय कुमार को प्राप्त पुरस्कारों और नामांकनों की सूची

यह भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार को प्राप्त पुरस्कारों और नामांकनों की सूची है। अक्षय कुमार (जन्म ९ सितम्बर १९६७ को राजीव हरी ओम भाटिया) भारतीय अभिनेता फ़िल्म निर्माता और युद्ध कला का कलाकार हैं। उन्होंने अब तक सैकड़ों हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्हें कई बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों के लिए नामित किया गया और ३ बार उन्होंने ये पुरस्कार जीता। सन् २००८, २०११ और २०१३ में उन्होंने वर्ष के पुरुष सितारे का स्टारडस्ट पुरस्कार जीता। वर्ष २००८ में, विंडसर विश्वविद्यालय ने भारतीय सिनेमा में उनके योगदानों के लिए कुमार को विधि में मानद डॉक्ट्रेट की उपाधि प्रदान की। अगले वर्ष उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से पुरस्कृत किया। सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कुमार को द एशियन अवार्ड से नवाज़ा गया। .

नई!!: हाउसफुल २ और अक्षय कुमार को प्राप्त पुरस्कारों और नामांकनों की सूची · और देखें »

अक्षय कुमार की फ़िल्में

अक्षय कुमार (जन्म ९ सितम्बर १९६७ को राजीव हरि ओम भाटिया) भारतीय अभिनेता फ़िल्म निर्माता और युद्ध कला का कलाकार हैं। उन्होंने अब तक १२५ से भी अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्हें कई बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों के लिए नामित किया गया और ३ बार उन्होंने ये पुरस्कार जीता। १९९० के दशक में जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा तो शुरुआत में केवल एक्शन फ़िल्मों में अभिनय करते थे और उन्हें सामान्यतः "खिलाड़ी शृंखला" जिसमें खिलाड़ी (1992), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी (1997), इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999) और खिलाड़ी ४२० (2000), खिलाड़ी ७८६ (2012), शामिल हैं, सहित अन्य एक्शन फ़िल्मों जैसे वक्त हमारा है (1993), मोहरा (1994), एलान (1994), सुहाग (1994), सपूत (1996), अंगारे (1998), कीमत (1998) और संघर्ष (1999) में उनके अभिनय के लिए जाना जाता था। बाद में उन्होंने नाटकीय, रोमांस और हास्य अभिनयों में भी ख्याति प्राप्त की। उन्होंने रूमानी फ़िल्मों जैसे ये दिल्लगी (1994), दिल तो पागल है (1997), धड़कन (2000), हमको दीवाना कर गये (2006), जानेमन (2006) और नमस्ते लंदन (2007) आदि में अपनी प्रस्तुति से शोहरत प्राप्त की और इसी प्रकार नाटकीय फ़िल्मों जैसे जानवर (1999), दोस्ती (2005), वक़्त (2005) और पटियाला हाउस (2011) में भी प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने अपने हास्य फ़िल्मों हेरा फेरी (2000), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005), भूल भुलैया (2007), सिंह इज़ किंग (2008) और हाउसफुल २ (2012) में अपनी हास्य भूमिका से प्रशंसा प्राप्त की। उनकी सफलता में २००७ में तब चार चाँद लग गये जब उन्होंने लगातार चार वाणिज्यिक रूप से सफल फ़िल्में दी। २०१२ में उनकी सफलता में हाउसफुल २ (2012) और रावड़ी राठौर (2012) दोनों फ़िल्मों में ₹ 100 करोड़ (यूएस$18.2 मिलियन) और इसी तरह ओ माय गॉड जिसके वो निर्माता भी हैं, आदि फ़िल्में शामिल है। इसी तरह उन्होंने खिलाड़ी शृंखला की आठवीं फ़िल्म खिलाड़ी ७८६ भी बॉक्स-ऑफ़िस पर सफल रही। .

नई!!: हाउसफुल २ और अक्षय कुमार की फ़िल्में · और देखें »

2012 की बॉलीवुड फिल्में

2012 में बॉलीवुड में बहुत सफल फ़िल्में ऐसी रही जो सीक्वेल फिल्में रही। .

नई!!: हाउसफुल २ और 2012 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »