लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हर की दून घाटी

सूची हर की दून घाटी

हर की दून (जिसका अर्थ ईश्वर की घाटी है) उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले मे यमुना की सहायक रुपिन व सूपिन नदियों के आस-पास फतेह पर्वत की गोद मे बसा क्षैत्र है। यह उच्च हिमालय के निकट स्थित एक अत्यन्त दुर्गम अन्चल है। उत्तर मे हिमाचल के किन्नोर व पूर्व मे तिब्बत से सटा हर की दून का इलाका अपने भीतर गोविन्द पशु विहार वन्य जीव अभयारण्य को समेटे है। यहाँ यात्री ट्रैकिन्ग के लिये आते हैं। घाटी की पृष्ठभूमि में २१००० फ़ीट की ऊंचाई वाली स्वर्गारोहिणी चोटी भी दिखाई देती है, जिसके बारे में मान्यता है कि महाभारत काल में युधिष्ठिर अन्य पाण्डवों सहित इसी शिखर से स्वर्ग को गये थे। यह क्षेत्र गढ़वाल हिमालय में एक झुकाव के आकार की घाटी है और हिमाच्छादित चोटियों और अल्पाइन वनस्पतियों से घिरा हुआ है। यह बोसासू दर्रे द्वारा बसपा घाटी से जुड़ा हुआ है। यह घाटी औसत समुद्र के स्तर से लगभग ३५०० मीटर की ऊंचाई पर है और अक्टूबर से मार्च तक बर्फ से ढंकी रहती है। घाटी तालुका से लगभग २५ किमी दूर है। घाटी में ट्रेकिन्ग यात्री आते हैं और इसका ट्रेक, तालुका गांव से आरम्भ होकर गंगाद, ओसाला और सीमा से गुजरता है। यह आमतौर पर दो चरणों में किया गया दो दिन का अभियान होता है। पहला चरण तालुका से सीमा ओस्ला तक है, और दूसरा चरण सीमा/ओस्ला से हर कि दून तक है। वापसी मार्ग एक ही है। .

5 संबंधों: यमुना नदी, यमुनोत्री, स्वर्गारोहिणी पर्वत शिखर, उत्तराखण्ड, उत्तरकाशी जिला

यमुना नदी

आगरा में यमुना नदी यमुना त्रिवेणी संगम प्रयाग में वृंदावन के पवित्र केशीघाट पर यमुना सुबह के धुँधलके में यमुनातट पर ताज यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री (उत्तरकाशी से ३० किमी उत्तर, गढ़वाल में) नामक जगह से निकलती है और प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्ध, बतवा और केन उल्लेखनीय हैं। यमुना के तटवर्ती नगरों में दिल्ली और आगरा के अतिरिक्त इटावा, काल्पी, हमीरपुर और प्रयाग मुख्य है। प्रयाग में यमुना एक विशाल नदी के रूप में प्रस्तुत होती है और वहाँ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक किले के नीचे गंगा में मिल जाती है। ब्रज की संस्कृति में यमुना का महत्वपूर्ण स्थान है। .

नई!!: हर की दून घाटी और यमुना नदी · और देखें »

यमुनोत्री

यमुनोत्री उत्तरकाशी जिले में समुद्रतल से 3235 मी.

नई!!: हर की दून घाटी और यमुनोत्री · और देखें »

स्वर्गारोहिणी पर्वत शिखर

स्वर्गारोहिणी उत्तर भारत में हिमालय पर्वतमाला का एक पर्वत शिखर है। यह उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी जिले में आता है। यह गढ़वाल हिमालय के सरस्वती रेन्ज (बन्दरपूंछ) का एक पर्वत पुंजक या समूह है जो गंगोत्री शिखर समूह के पश्चिमी ओर पड़ता है। इसमें चार पृथक शिखर आते हैं: स्वर्गारोहिणी मुख्य शिखर, जो इस लेख का केन्द्र है किन्तु हिमालयी मानकों के अनुसार तो विशेष ऊंचाई का है और न ही बन्दरपूछ शृंखला का सबसे ऊंचा पर्वत है। इसका उत्तर मुख २ किलोमीटर से भी कम में ही २००० मी॰ (६५६० फ़ी॰) तक आ जाता है एवं दक्षिणी मुख में इतना ही ऊंचा रह जाता है। कारण इसकी चढ़ाई खड़ी और चुनौतीपूर्ण जाती है। इसके पूर्वि शिखर की ऊंचाई है, जो पश्चिमि शिखर से कुछ कम है। हालांकि पश्चिमी शिखर के प्रथम आरोही दावा करते हैं कि यह अन्य दोनों शिखरों से ऊंचा है।Kamal K. Guha, "Swargarohini", American Alpine Journal, 1976, p. 527.

नई!!: हर की दून घाटी और स्वर्गारोहिणी पर्वत शिखर · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: हर की दून घाटी और उत्तराखण्ड · और देखें »

उत्तरकाशी जिला

उत्तरकाशी या उत्तर काशी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल का एक जिला है। इस जिले का मुख्यालय उत्तरकाशी कस्बा है। उत्तरकाशी जिला हिमालय रेंज की ऊँचाई पर बसा हुआ है और इस जिले में गंगा और यमुना दोनों नदियों का उद्गम है, जहाँ पर हज़ारों हिन्दू तीर्थयात्री प्रति वर्ष पधारते हैं। उत्तरकाशी कस्बा, गंगोत्री जाने के मुख्य मार्ग में पड़ता है, जहाँ पर बहुत से मंदिर हैं और यह एक प्रमुख हिन्दू तीर्थयात्रा केन्द्र माना जाता है। जिले के उत्तर और उत्तरपश्चिम में हिमाचल प्रदेश राज्य, उत्तरपूर्व में तिब्बत, पूर्व में, दक्षिणपूर्व में रूद्रप्रयाग जिला, दक्षिण में टिहरी गढ़वाल जिला और दक्षिणपश्चिम में देहरादून जिला पड़ते हैं। .

नई!!: हर की दून घाटी और उत्तरकाशी जिला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हर की दून

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »