लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हम साथ साथ हैं

सूची हम साथ साथ हैं

हम साथ साथ हैं 1999 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और लिखित हिन्दी भाषा की फिल्म है। राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा इसे निर्मित किया गया है। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तबु, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि आलोक नाथ, रीमा लागू, नीलम कोठारी और महेश ठाकुर सहायक भूमिका में हैं। यह साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। .

14 संबंधों: मोहनीश बहल, रीमा लागू, शक्ति कपूर, सतीश शाह, सदाशिव अमरापुरकर, सलमान ख़ान, सलमान ख़ान फिल्मोग्राफी, सैफ़ अली ख़ान, सूरज बड़जात्या, सोनाली बेंद्रे, हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, ज़ोया अफ़रोज़, करिश्मा कपूर की फ़िल्में, अजीत वाच्छानी

मोहनीश बहल

मोहनीश बहल (जन्म: 14 फरवरी, 1961) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह नूतन के पुत्र हैं। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और मोहनीश बहल · और देखें »

रीमा लागू

रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। इन्हें हिन्दी और मराठी सिनेमा में सहायक और माँ के कई किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। यह लगभग चार दशक से मराठी मंच पर कार्य कर रही थीं। इन्होंने मराठी धारावाहिक "तुजा मजा जामेना" में मुख्य किरदार निभाया था, इसके अलावा हिन्दी धारावाहिक "श्रीमान श्रीमती" और "तू तू मैं मैं" में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इन्हें कई हिन्दी फिल्मों में माँ के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है, जिसमें मैंने प्यार किया, आशिक़ी, साजन, हम आपके हैं कौन, रंगीला, वास्तव, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और हम साथ साथ हैं आदि है। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और रीमा लागू · और देखें »

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। शक्ति कपूर का जन्म ३ सितंम्बर १९५२ को पंजाबी परिवार में हुआ था। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और शक्ति कपूर · और देखें »

सतीश शाह

सतीश शाह भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और सतीश शाह · और देखें »

सदाशिव अमरापुरकर

सदाशिव अमरापुरकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। 2014 में उनका फेफड़ों में संक्रमण के कारण निधन हो गया। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और सदाशिव अमरापुरकर · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: हम साथ साथ हैं और सलमान ख़ान · और देखें »

सलमान ख़ान फिल्मोग्राफी

सलमान खान एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और सलमान ख़ान फिल्मोग्राफी · और देखें »

सैफ़ अली ख़ान

सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे | उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया | जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए | अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया | उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया | पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा | जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और सैफ़ अली ख़ान · और देखें »

सूरज बड़जात्या

सूरज बड़जात्या हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और सूरज बड़जात्या · और देखें »

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे (जन्म: 1 जनवरी, 1975) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और सोनाली बेंद्रे · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

ज़ोया अफ़रोज़

ज़ोया अफ़रोज़ (जन्म: १० जनवरी १९९४) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। हम साथ-साथ हैं और 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्मों में काम करने वाली जोया ने नौ साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने टीवी शो 'सोन परी' में भी काम किया है। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और ज़ोया अफ़रोज़ · और देखें »

करिश्मा कपूर की फ़िल्में

श्रेणी:फ़िल्मों की सूची.

नई!!: हम साथ साथ हैं और करिश्मा कपूर की फ़िल्में · और देखें »

अजीत वाच्छानी

अजीत वाच्छानी हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार थे। .

नई!!: हम साथ साथ हैं और अजीत वाच्छानी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हम साथ साथ हैं (1999 फ़िल्म), हम साथ-साथ हैं

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »