लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्वास्थ्य सेवा

सूची स्वास्थ्य सेवा

स्वास्थ्य सेवा या हेल्थकेयर का अर्थ बीमारी की रोकथाम और उपचार करना है। स्वास्थ्य सेवा चिकित्सा, दन्त चिकित्सा, नर्सिंग और स्वास्थ्य से सम्बंधित पेशेवरों द्वारा प्रदान की जाती है। स्वास्थय सेवा तक पहुँच देशों, समूहों और व्यक्तियों के अनुसार बदलती रहती है। इसपर उस जगह की स्वास्थय नीतियों, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों का गहरा प्रभाव पडता है। हर देश में जनता को स्वास्थय लाभ पहुँचाने हेतु विभिन्न नीतियों का निर्माण किया जाता है। .

9 संबंधों: चिकित्सा सूचनाविज्ञान, डेंज़ल वॉशिंगटन, पतंजलि आयुर्वेद, भारतीय सेना के सेवारत जनरलों की सूची, लेबर पार्टी, स्वास्थ्य विज्ञान, जैवनैतिकता, विज्ञापन एजेंसी, असुर (आदिवासी)

चिकित्सा सूचनाविज्ञान

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रयुक्त सूचनाविज्ञान को चिकित्सा सूचनाविज्ञान (Health informatics या medical informatics, nursing informatics) कहते हैं। यह एक अन्तरविषयी क्षेत्र है जो स्वास्थ्य सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवा को अधिक गुणवत्तपूर्ण एवं अधिक दक्ष (कम खर्चीला तथा अधिक उपलब्ध) बनाता है। चिकित्सा सूचनाविज्ञान के अन्तर्गत सूचना विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, समाज विज्ञान, प्रबन्धन शास्त्र, आदि आते हैं। चिकित्सा सूचनाविज्ञान के अन्तर्गत आने वाले कुछ औजार ये हैं- कम्प्यूटर, चिकित्सा मार्गदर्शन (clinical guidelines), आयुर्विज्ञान की शब्दावली तथा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आदि। चिकित्सा सूचनाविज्ञान का उपयोग नर्सिंग, नैदानिक सेवा, दन्तचिकित्सा, फार्मेसी, लोकस्वास्थ्य, व्यावसायिक चिकित्सा, भौतिक चिकित्सा, जैवचिकित्सीय अनुसंधान, वैकल्पिक चिकित्सा आदि क्षेत्रों में होता है। श्रेणी:सूचना विज्ञान श्रेणी:स्वास्थ्य.

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा सूचनाविज्ञान · और देखें »

डेंज़ल वॉशिंगटन

डेंज़ल हेज़ वॉशिंगटन, जूनियर (जन्म 28 दिसम्बर 1954) एक अमरीकी अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्देशक और फ़िल्म निर्माता हैं। उन्होंने 1990 के दशक से वास्तविक-जीवन के पात्रों, जैसे स्टीव बाइको, मैल्कम एक्स, रुबिन कार्टर, मेल्विन बी. टॉल्सन, फ़्रैंक लुकास और हर्मन बून के व्यक्तित्व के चित्रण सहित फ़िल्मों में अपने कार्य के लिये समीक्षकों से अत्यधिक प्रशंसा प्राप्त की है। वॉशिंगटन को अपने कार्य के लिये तीन गोल्डन ग्लोब और दो एकाडमी अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का एकाडमी अवार्ड जीतनेवाले दूसरे अफ़्रीकी अमरीकी (सिडनी पॉइटियर के बाद) के रूप में जाने जाते हैं, जो उन्हें 2001 की फ़िल्म ट्रेनिंग डे में उनकी भूमिका के लिये मिला था। .

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और डेंज़ल वॉशिंगटन · और देखें »

पतंजलि आयुर्वेद

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड भारत प्रांत के उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले में स्थित आधुनिक उपकरणों वाली एक औद्योगिक इकाई है। इस औद्योगिक इकाई की स्थापना शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खनिज और हर्बल उत्पादों के निर्माण हेतु की गयी है। .

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और पतंजलि आयुर्वेद · और देखें »

भारतीय सेना के सेवारत जनरलों की सूची

यह भारतीय सेना के सेवारत जनरलों की सूची है। .

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और भारतीय सेना के सेवारत जनरलों की सूची · और देखें »

लेबर पार्टी

लेबर पार्टी ब्रिटेन की एक सेंटर - लेफ्ट यानि (उदार वामपंथी विचारधारा वाली) राजनीतिक पार्टी है। इसका जन्म उन्नीसवीं शताब्दी के मजदूर संगठनो के आंदोलन और समाजवादी राजनैतिक दलों के उदय के साथ हुआ जिसे उदार गिरिजाघर (ब्रॉड चर्च) कह के परिभाषित किया गया। इस दल की विचारधारा बहुत विस्तृत है जिसमें प्रखर समाजवाद से लेकर उदारवादी समाजवादी लोकतंत्र की विचारधारा शामिल हैं। १९०० में बनने के बाद लेबर पार्टी ने शुरुवाती १९२० के आम चुनावों में उस समय की लिब्रल पार्टी की जगह ले ली और रामसे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में १९२४ और १९२९-३१ के दौरान अल्पमत की सरकारें बनाईं। १९४०-४५ के दौरान यह दल चर्चिल युद्ध मंत्रालय (Churchill war ministry) का हिस्सा रहा जिसके बाद इसने क्लीमेंट ऐट्टली के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाई। लेबर दल १९६४-७० के दौरान हैरॉल्ड विल्सन के नेतृत्व वाले पहले विल्सन मंत्रीमंडल का भी हिस्सा रहा। इसके बाद 1974 से 1979, पहले विल्सन और फिर जेम्स कैलेघन के नेतृत्व में सरकार में रही। लेबर पार्टी 1997 और 2010 के दौरान टोनी ब्लेयर और गौर्डन ब्राउन के नेतृत्व में १७९ सीटों से घटकर २००१ के आम चुनावों में १६७ और फिर २००५ के चुनावों में ६६ सीटों के साथ अंतिम स्थान पर आती रही। २०१० के आम चुनावों में २५८ सीटें और २०१५ के आम चुनावों में २३२ सीटें जीतकर यह पार्टी अब ब्रिटेन की संसद में आधिकारिक विपक्ष की भूमिका निभा रही है। वेल्श के सदन में लेबर पार्टी की अल्पमत की सरकार है जबकि स्कॉटिश संसद में यह मुख्य विपक्ष की भूमिका में है और यूरोपीय संसद में इसके २० सांसद हैं जो प्रोग्रेसिव एलाएंस ऑफ सोसलिस्ट्स एंड डेमोक्रेट्स समूह के साथ बैठते हैं। लेबर दल यूरोपीय समाजवादी दल और प्रोग्रेसिव एलाएंस (अंतर्राष्ट्रीय) का एक पूर्णकालिक सदस्य है। और सोशलिस्ट इंटरनैशनल में पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहा है। दल के वर्तमान नेता हैरिएट हर्मन हैं जो ८ मई २०१५ को एड मिलिबैंड के त्यागपत्र देने के बाद चुने गए हैं। .

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और लेबर पार्टी · और देखें »

स्वास्थ्य विज्ञान

thumb स्वास्थ्यविज्ञान (Hygiene) का ध्येय है कि प्रत्येक मनुष्य की शारीरिक वृद्धि और विकास और भी अधिक पूर्ण हो, जीवन और भी अधिक तेजपूर्ण हो, शारीरिक ह्रास और भी अधिक धीमा हो और मृत्यु और भी अधिक देर से हो। वास्तव में स्वास्थ्य का अर्थ केवल रोगरहित और दु:खरहित जीवन नहीं है। केवल जीवित रहना ही स्वास्थ्य नहीं है। यह तो पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हृष्टता पुष्टता की दशा है। अधिकतम सुखमय जीवन और अधिकतम मानवसेवा का अवसर पूर्ण स्वस्थता से ही संभव हैं। .

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और स्वास्थ्य विज्ञान · और देखें »

जैवनैतिकता

जैवनैतिकता जीवविज्ञान एवं दवाईयों में हुई प्रगति के कारण पैदा हुए नैतिक विवादों का दार्शनिक अध्ययन है। जैवनैतिकता उन नैतिक प्रश्नों से जुड़ा हुआ है जो जीव विज्ञान, जैवप्रोद्यौगिकी, औषधि, राजनीति, कानून तथा दर्शन के संबंधों के मध्य उठते हैं। .

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और जैवनैतिकता · और देखें »

विज्ञापन एजेंसी

विज्ञापन एजेंसी या ऐड एजेंसी ऐसी सेवाओं का व्यापार है जिसमें अपने ग्राहकों के लिए विज्ञापन बनाना, उनका नियोजन करना और संभालना (कभी-कभी प्रचार के दूसरे तरीके) भी शामिल हैं। विज्ञापन एजेंसी ग्राहक से पूर्ण रूप से स्वतंत्र होती है और ग्राहक के उत्पादों या सेवाओं को बेचने के लिए अलग नज़रिया प्रदान करती है। एक एजेंसी अपने ग्राहकों के लिए विपणन, ब्रांड बनाने और बिक्री से जुड़े प्रचार की समग्र रणनीतियों को संभाल सकती है। विशिष्ट विज्ञापन एजेंसियों के ग्राहकों में उद्योग जगत औऱ निगम, लाभ निरपेक्ष संगठन और सरकारी एजेंसियां भी शामिल हैं। विज्ञापन के प्रचार के लिए एजेंसियों को किराये पर भी लिया जा सकता है। .

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और विज्ञापन एजेंसी · और देखें »

असुर (आदिवासी)

असुर भारत में रहने वाली एक प्राचीन आदिवासी समुदाय है। असुर जनसंख्या का घनत्व मुख्यतः झारखण्ड और आंशिक रूप से पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में है। झारखंड में असुर मुख्य रूप से गुमला, लोहरदगा, पलामू और लातेहार जिलों में निवास करते हैं। समाजविज्ञानी के.

नई!!: स्वास्थ्य सेवा और असुर (आदिवासी) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »