लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्वात नदी

सूची स्वात नदी

ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त में बहने वाली स्वात नदी स्वात नदी (पश्तो:, द स्वात सीन्द; अंग्रेज़ी: Swat River) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तरी ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त में बहने वाली एक नदी है। इसका स्रोत हिन्दू-कुश पर्वतों में है जहाँ से निकलकर यह कालाम वादी और स्वात ज़िले से गुज़रती है। यहाँ से आगे यह मालाकंड ज़िले से निकलकर पेशावर वादी में चारसद्दा के पास काबुल नदी में मिल जाती है। स्वात नदी स्वात ज़िले के बहुत से इलाक़ों में सिंचाई के लिए बहुत महत्व रखती है और इसपर दो जल-विद्युत बाँध भी बने हुए हैं। इनसे पैदा होने वाली बिजली का स्थानीय इस्तेमाल किया जाता है। स्वात नदी एक रमणीय नज़ारा भी है जिसे देखने हर साल बहुत से सैलानी आते हैं। इसकी वादी के निचले हिस्से में बहुत से पुरातन स्थल हैं। .

2 संबंधों: सिन्धु नदी, काबुल नदी

सिन्धु नदी

पाकिस्तान में बहती सिन्घु सिन्धु नदी (Indus River) एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। इस नदी की लंबाई प्रायः 2880 किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है। इस नदी का ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है। यह पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी और राष्ट्रीय नदी है। सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु.

नई!!: स्वात नदी और सिन्धु नदी · और देखें »

काबुल नदी

जलालाबाद में काबुल नदी के ऊपर बहसूद पुल बौद्ध शिल्पकारी से भरी गुफ़ाएँ काबुल नदी में साल के अधिकतर भाग में प्रवाह कम रहता है - नदी के एक अंश पर बना एक कच्चा पुल अफ़ग़ानिस्तान में काबुल नदी पर बना सरोबी जल-विद्युत बाँध काबुल नदी (पश्तो:, काबुल सीन्द; फ़ारसी:, दरिया-ए-काबुल; अंग्रेज़ी: Kabul River) एक ७०० किमी लम्बी नदी है जो अफ़ग़ानिस्तान में हिन्दु कुश पर्वतों की संगलाख़ शृंखला से शुरू होकर पाकिस्तान के अटक शहर के पास सिन्धु नदी में विलय हो जाती है। काबुल नदी पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान की मुख्य नदी है और इसका जलसम्भर हेलमंद नदी के जलसम्भर क्षेत्र से उनई दर्रे द्वारा विभाजित है। यह अफ़ग़ानिस्तान की काबुल, चहारबाग़​ और जलालाबाद शहरों से गुज़रकर तोरख़म से २५ किमी उत्तर में सरहद पार कर के पाकिस्तान में दाख़िल हो जाती है। अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल और उसके इर्द-गिर्द के काबुल प्रान्त का नाम इसी नदी पर पड़ा है।Cliffoed Edmund Bosworth, "Kabul".

नई!!: स्वात नदी और काबुल नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »