लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोलारिस (उपन्यास)

सूची सोलारिस (उपन्यास)

कथा में सोलारिस समुद्र से पूरा ढका दो सूर्यों वाला एक ग्रह था (एक सूर्य लाल था और दूसरे का रंग नीला) सोलारिस (अंग्रेज़ी: Solaris) सन् 1961 में पोलिश विज्ञान कथा लेखक स्तानिस्लाव लॅम द्वारा लिखा गया एक उपन्यास है, जिसमें मनुष्यों और एक अमानुष जीव के बीच सम्पर्क और प्रकारांतर से इस सम्पर्क की निष्फलता को दिखाया गया है। इस काल्पनिक कथा में मनुष्य 'सोलारिस' नामक एक ग्रह का अध्ययन कर रहे हैं। वे ग्रह के इर्द-गिर्द कक्षा में परिक्रमा करते एक बड़े अंतरिक्ष यान को अड्डा बनाकर उसमें रह रहे हैं। उस ग्रह पर एक समुद्र फैला हुआ है जिसमें अजीब-अजीब सी चीज़ें होती रहतीं हैं, जैसे कभी विचित्र आकार के तैरते हुए द्वीप बन जाते हैं। धीरे-धीरे इस बात का खुलासा होता है कि पूरा ग्रह ही एक जीवित 'प्राणी' है। जिस तरह से मनुष्य उस पर शोध कर रहे हैं, वैसे ही वह मनुष्यों पर शोध आरम्भ कर देता है। उसमें मनुष्यों के विचारों को पढ़ने और उनके डरों और आशाओं को भांपने की क्षमता है। एक-एक कर के वह यान के सभी वैज्ञानिकों के विचारों से खिलवाड़ करता रहता है। मुख्य पात्र (क्रिस कॅल्विन) की एक प्रेमिका थी जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। सोलारिस उसी रूप की एक स्त्री को यान पर प्रकट कर देता है, जिस से उस नायक को गहरे असमंजस से गुज़रना पड़ता है। .

2 संबंधों: स्तानिस्लाव लॅम, आन्द्रेइ तार्कोव्स्की

स्तानिस्लाव लॅम

1966 में खींची गई स्तानिस्लाव लॅम की तस्वीर स्तानिस्लाव लॅम (पोलिश भाषा: Stanisław Lem, जन्म: 12 सितम्बर 1921, मृत्यु: 27 मार्च 2006) पोलैंड के एक प्रसिद्ध लेखक थे, जिन्होनें विज्ञान कथा साहित्य, दर्शनशास्त्र और तन्ज़ के क्षेत्रों में कई रचनाएँ प्रकाशित कीं। उनकी किताबों को 14 भाषाओँ में अनुवादित किया गया है और उनकी कुल मिलकर 2.7 करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं।.

नई!!: सोलारिस (उपन्यास) और स्तानिस्लाव लॅम · और देखें »

आन्द्रेइ तार्कोव्स्की

आन्द्रेइ आर्सेन्येविच तार्कोव्स्की (रूसी: Андре́й Арсе́ньевич Тарко́вский, अंग्रेज़ी: Andrei Arsenyevich Tarkovsky) २०वीं शताब्दी के एक सोवियत फ़िल्म निर्माता, लेखक व निर्देशक थे। इनकी फ़िल्म बनाने की शैली को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। .

नई!!: सोलारिस (उपन्यास) और आन्द्रेइ तार्कोव्स्की · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »