लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया

सूची सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया

सैक्रामेण्टो, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य की राजधानी है। यह नगर कैलिफ़ोर्निया की सरकार और विधानमण्डल का गृह-नगर है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या ४,५०,००० (२००७) से अधिक है। इसके अतिरिक्त इसके आसपास के क्षेत्रों में (उपनगरों में) १७ लाख के लगभग लोग और रहते हैं। २००४ में टाइम पत्रिका ने इस नगर को संराअमेरिका के सबसे विविध नगर का दर्जा दिया था। सैक्रामेण्टो शब्द स्पेनी और पुर्तगाली भाषाओं से आया है जिसका अर्थ होता है पवित्र विधियाँ। सैक्रामेण्ट एक प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान है जिससे लोगों को ईश्वरीय प्रेम प्राप्त होता है। सैक्रामेण्टो की स्थापना १८४८ में जॉन सुट्टर द्वारा की गई थी। यह स्थान कैलिफ़ोर्निया की स्वर्ण होड़ (द गोल्ड रश) के दौरान बहुत महत्वपूर्ण था। स्वर्ण होड़ वह समय था जब कैलिफ़ोर्निया में सोने की खोज हुई। बहुत से लोग सोना पाने की लालसा में कैलिफ़ोर्निया आए। उस समय में, सैक्रामेण्टो वह स्थान था जहाँ पर रेलमार्ग का अन्त होता था। इसी स्थान पर पॉनी एक्सपेस का अन्तिम स्टेशन था। सैक्रामेण्टो उस स्थान पर हैं जहाँ पर अमेरिका नदी, सैक्रामेण्टो नदी से मिलती थी। सैक्रामेण्टो की स्थापना के समय में यह बात बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे जहाज़ माल को प्रशांत महासागर से इस स्थान तक ला सकते थे। सैक्रामेन्टो एक प्रकार का रेलमार्गों का कस्बा था। इस कारण सैक्रामेन्टो एक पोतगाह कस्बा बना और इस कारण सैक्रामेण्टो व्यापार करने का एक बहुत महत्वपूर्ण केन्द्र बना। केविन जॉनसन, सैक्रामेण्टो के महापौर हैं। सैक्रामेण्टो नदी और पृष्ठभूमि में गगनचुम्बी अट्टालिकाएं .

7 संबंधों: बेथलहम, वायु प्रदूषण, गूगल मानचित्र, कमलानाथ, क्रिस जेरिको, कैलिफ़ोर्निया, केबीटीवी-सीए (KBTV-CA)

बेथलहम

बेथलहम (بَيْتِ لَحْمٍ,, प्रकाशित “हाउस ऑफ मीट (House of Meat)"; בֵּית לֶחֶם, बीट लेहम (Beit Lehem), प्रकाशित "हाउस ऑफ ब्रेड (House of Bread);" बेथलीम (Bethleém)) मध्य वेस्ट-बैंक में, येरुशलम से लगभग दक्षिण में स्थित एक फिलिस्तीनी शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 30,000 है।अमरा, 1999,.

नई!!: सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया और बेथलहम · और देखें »

वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण रसायनों, सूक्ष्म पदार्थ, या जैविक पदार्थ के वातावरण में, मानव की भूमिका है, जो मानव को या अन्य जीव जंतुओं को या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है। वायु प्रदूषण के कारण मौतें और श्वास रोग.

नई!!: सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया और वायु प्रदूषण · और देखें »

गूगल मानचित्र

गूगल मानचित्र (Google Maps) (पूर्व में गूगल लोकल) गूगल द्वारा निःशुल्क रूप से प्रदत्त (गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए) एक वेब मैपिंग सर्विस एप्लिकेशन और तकनीक है जिसके द्वारा गूगल मानचित्र वेबसाइट, गूगल राइड फाइंडर, गूगल ट्रांजिट और गूगल मानचित्र एपीआई के माध्यम से तीसरे पक्ष की वेबसाइटों में सन्निहित मानचित्रों सहित कई मानचित्र-आधारित सेवाएं संचालित होती हैं। यह दुनिया भर के अनेकों देशों के लिए सड़कों के नक़्शे उपलब्ध कराता है जो पैदल, कार या सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने वालों और शहर में व्यवसायों की खोज करने वालों के लिए मार्ग योजनाकार का काम करता है। गूगल मानचित्र के उपग्रह से लिए गए चित्र वास्तविक समय को नहीं दर्शाते हैं; ये कई महीनों या वर्षों पुराने होते हैं। गूगल मानचित्र मर्केटर प्रोजेक्शन के एक करीबी संस्करण का उपयोग करते हैं, इसलिए यह ध्रुवों के आसपास के क्षेत्रों को नहीं दिखा सकते हैं। इसका एक संबंधित उत्पाद गूगल अर्थ अकेला ऐसा प्रोग्राम है जो ध्रुवीय क्षेत्रों सहित ग्लोब को दिखाता है और साथ ही कई सुविधाएं भी प्रदान करता है। .

नई!!: सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया और गूगल मानचित्र · और देखें »

कमलानाथ

कमलानाथ शर्मा (के.एन.शर्मा भी) जलविज्ञान, सिंचाई तथा जल-निकास, एवं जल-विद्युत अभियांत्रिकी के अन्तरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, वैदिक ग्रंथों में जलविज्ञान, पर्यावरण आदि विषयों के लेखक, साहित्यकार, तथा हिंदी के जानेमाने व्यंग्य लेखक और कहानीकार हैं। जलविज्ञान, जल-विद्युत अभियांत्रिकी व विश्व खाद्यान्न में उल्लेखनीय योगदान के अतिरिक्त के॰एन॰शर्मा ने वेदों, उपनिषदों आदि वैदिक वाङ्मय में जल, पर्यावरण, पारिस्थितिकी आदि पर भी शोध करके प्रचुरता से लिखा है। हिंदी साहित्य में साठ के दशक से कमलानाथ के नाम से उनके व्यंग्य तथा कहानियां भी देश की विभिन्न पत्रिकाओं में छपते रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान आपने विश्व के लगभग सभी देशों की यात्रा की, वहां के सिंचाई, जलनिकास, जलविज्ञान आदि के विकास में योगदान दिया तथा अनेक अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के कार्यक्रमों तथा परियोजनाओं से संबद्ध रहे। .

नई!!: सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया और कमलानाथ · और देखें »

क्रिस जेरिको

क्रिस्टोफर कीथ इरविन (जन्म 9 नवम्बर 1970) जिन्हें उनके रिंग नाम क्रिस जेरिको द्वारा बेहतर जाना जाता है, अमेरिका में जन्मे कनाडाई पेशेवर पहलवान, टीवी और रंगमंच अभिनेता, लेखक, रेडियो प्रस्तोता, टीवी प्रस्तोता और रॉक संगीतकार हैं। वर्तमान में वे वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्लूडब्लूई)(WWE) के साथ अनुबंधित हैं और उसके रॉ ब्रैंड पर कुश्ती लड़ते हैं। उन्हें वर्ल्ड चैम्पियनशिप रेसलिंग (डब्लूसीडब्लू)(WCW) और एक्सट्रीम चैम्पियनशिप रेसलिंग (इसीडब्लू)(ECW) पर अपनी प्रस्तुतियों के लिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडाई, जापानी और मैक्सिकन विज्ञापनों के लिए जाना जाता है। उन्हें एबीसी के कार्यक्रम डाउनफौल के प्रस्तोता के रूप में भी जाना जाता है। जेरिको ने अपने WWE कैरियर में 22 चैंपियनशिप जीती है और उन्हें WWE में पहला निर्विवाद चैंपियन होने का गौरव हासिल है। उन्होंने WWE इंटरकांटिनेंटल चैम्पियनशिप रिकॉर्ड नौ बार जीती है। वह छह बार के विश्व चैंपियन हैं और उन्होंने डब्लूसीडब्लू/वर्ल्ड चैम्पियनशिप को दो बार, WWF चैम्पियनशिप को एक बार और विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप को तीन बार जीता है। वे नौवें ट्रिपल क्राउन चैंपियन और चौथे ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। .

नई!!: सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया और क्रिस जेरिको · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

केबीटीवी-सीए (KBTV-CA)

केबीटीवी-सीए, जो प्रसारण में केबीटीवी ग्लोबल टेलीविज़न व क्रॉसिंगस् टीवी के नाम से भी जाना जाता है, सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया में आधारित दूरदर्शन केन्द्र (टेलीविज़न स्टेशन) है। स्टेशन स्थानीय स्तर पे अति उच्च आवृति पे बहुसांस्कृतिक स्वतंत्र स्टेशन के तौर पे प्रसारण करता है। स्टेशन सम्पूर्ण कैलिफ़ोर्निया की केन्द्रीय घाटी में कॉमकास्ट केबल ऑपरेटर के चैनल 238 और ग्रेटर न्यूयॉर्क शहर में टाइम वार्नर केबल के चैनल 503 पर प्रसारित होता है। इसका स्वामित्व टॉवर ऑफ बैबल ब्रॉडकास्टिंग के पास है। स्टेशन विभिन्न नस्लीय भाषाओं में अपने कार्यक्रम प्रसारित करता है तथा इसके साथ ही देर रात के घंटों में अंग्रेज़ी भाषा के इन्फोमर्शियल भी। .

नई!!: सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया और केबीटीवी-सीए (KBTV-CA) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सक्रेमेंटो, कैलिफोर्निया, सैक्रामेन्टो, कैलिफ़ोर्निया, सैक्रामेन्टो, कैलीफोर्निया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »