लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुसंगतता

सूची सुसंगतता

किसी ग्रन्थ या किसी अन्य कृति में आये हुए प्रमुख शब्दों को वर्णक्रम में या किसी अन्य क्रम में सजाकर निर्मित सूची को सुसंगतता या कॉन्कॉर्डैंस (concordance) कहते हैं। कम्यूटर प्रोग्रामों के आ जाने से यह काम अपेक्षाकृत बहुत सरल हो गया है किन्तु इसके पहले बहुत महत्वपूर्ण कृतियों (जैसे वेद, बाइबल, कुरान, शेक्सपीयर की कृतियाँ आदि) के ही सुसंगतता निर्मित किये जा सके थे क्योंकि इसमें समय और खर्च बहुत लगता था और काम बहुत कठिन था। विश्व की पहली सुसंगतता 'वल्गेट बाइबल' (Vulgate Bible) की बनी थी जिसे सन्त चर के हग (Hugh of St Cher) (मृत्यु 1262) ने ५०० भिक्षुओं की सहायता से संकलित किया था। सन् 1448 में रब्बी मॉर्डेकाई नाथन (Rabbi Mordecai Nathan) ने हिब्रू भाषा की बाइबल की सुसंगतता बनायी जिसे बनाने में दस वर्ष लगे। .

1 संबंध: कॉर्पस भाषाविज्ञान

कॉर्पस भाषाविज्ञान

भाषाशास्त्र में वृहद एवं सुसंगठित पाठ (टेक्स्ट) को पाठसंग्रह या कॉर्पस (corpus) कहते हैं। आज के एलेक्ट्रानिक युग में पाठसंग्रह को एलेक्ट्रानिक प्रारूप में संग्रहित किया जाता है एवं संगणक द्वारा इसकी बहुविध जाँच-पड़ताल एवं प्रसंस्करण किया जाता है। इस प्रकार का पाठसंग्रह सांख्यिकीय विश्लेषण करने, परिकल्पना-परीक्षण, शब्दों के प्रयोग की आवृत्ति निकालने तथा भाषायी नियमों की जाँच के लिये प्रयुक्त होते हैं। .

नई!!: सुसंगतता और कॉर्पस भाषाविज्ञान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संवादिता

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »