लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुराबया

सूची सुराबया

सुराबया पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी और इंडोनेशिया को दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह तटीय नगर है जिसके नाम के बारे में ऐतिहासिक कथाओं का ज़िक्र मिलता है। सुराबया को 'वीरों के शहर' के नाम से भी जाना जाता है। सुराबया का युद्ध इंडोनेशियाई राष्ट्रीय क्रांति के समय इंडोनेशियाई स्वतंत्रता के लिए समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण रहा। यह रेल मार्ग से राजधानी जकार्ता और सड़क मार्ग से जोगजकार्ता तथा बाली द्वीप से जुड़ा हुआ है। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है। .

6 संबंधों: एशियाई राजमार्ग २, प्रोबोलिंगो, पूर्व जावा, यूटीसी+०७:००, इंडोनेशिया में समय, इंडोनेशिया के प्रांत

एशियाई राजमार्ग २

एशियाई राजमार्ग २ (ए एच २) एशियाई राजमार्ग जाल के अंतर्गत १३,१७७ किलोमीटर (८,१८८ मील) लम्बी एक सड़क है। यह इंडोनेशिया के देनपसार से शुरू होकर मेरक और सिंगापुर होते हुए ईरान के खोस्रावी नगर तक जाती है। .

नई!!: सुराबया और एशियाई राजमार्ग २ · और देखें »

प्रोबोलिंगो

प्रोबोलिंगो, इंडोनेशिया के जावा द्वीप के पूर्वोत्तर तट पर बसा एक नगर है जो जावा द्वीप के सुराबया और जकार्ता को बाली से जोड़ने वाले रास्ते पर स्थित है। ब्रोमो ज्वालामुखी पर्वत तक पहुँचने के रास्तों में यह भी आता है। .

नई!!: सुराबया और प्रोबोलिंगो · और देखें »

पूर्व जावा

पूर्व जावा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के जावा द्वीप पर स्थित एक प्रान्त है। मादूरा द्वीप भी इस प्रान्त का हिस्सा है। पश्चिम में इस प्रान्त की मध्य जावा के साथ भूमीय सरहद है और पूर्व में बाली जलसन्धि के पार बाली द्वीप है। .

नई!!: सुराबया और पूर्व जावा · और देखें »

यूटीसी+०७:००

यूटीसी+07 (UTC+07:00) यूटीसी से ७ घम्टे आगे का एक समय मंडल है जो ग्रीनविच मानक समय में ७ घंटे जोडने पर आता है। आईएसओ ८६०१ के अनुसार इसे यूं लिखते हैं.

नई!!: सुराबया और यूटीसी+०७:०० · और देखें »

इंडोनेशिया में समय

इंडोनेशियाई द्वीपसमूह चार समय मंडलों ऐकेह में यूटीसी+०६:०० से पश्चिमी पापुआ में यूटीसी+०९:०० तक फैला हुआ है। हालांकि यहाम्ं की सरकार आधिकारिक रूप से सिर्फ़ तीन समय मंडलों को मानती है: पश्चिमी इंडोनेशियाई समय—जो कि ग्रीनविच मानक समय से सात घंटे आगे (यूटीसी+०७:००) पड़ता है। मध्य इंडोनेशियाई समय— जो कि जीएमटी से आठ घंटे आगे (यूटीसी+०८:००) पर पड़ता है और पूर्वी इंडोनेशियाई समय—जो कि जीएमटी से नौ घंटे आगे (यूटीसी+०९:००) पर पड़ता है। पश्चिमी और मध्य समय मंडल के बीच की रेखा जावा और बाली के उत्तर से होते हुए कालीमन्तन के मध्य से होकर गुजरती है। मध्य और पूर्वी समय मंडलों को बाँटने वाली रेखा तिमोर के पूर्वी छोर से लेकर सुलावेसी के पूर्वी छोर तक जाती है। .

नई!!: सुराबया और इंडोनेशिया में समय · और देखें »

इंडोनेशिया के प्रांत

इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .

नई!!: सुराबया और इंडोनेशिया के प्रांत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »