लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुमन कुमार घई

सूची सुमन कुमार घई

७ अगस्त १९५२ को अम्बाला (हरियाणा में जन्मे सुमन कुमार घई का बचपन खन्ना (पंजाब) व लुधियाना (पंजाब) में बीता। भारत में बी.एस.सी. करने के पश्चात पारिवारिक व्यवसाय में कार्यरत हो गये। १९७३ में कैनेडा आप्रवास के पश्चात यहाँ पर कंप्यूटर टेक्नोलोजी की शिक्षा ग्रहण की। १९८१ तक इसी क्षेत्र में काम भी किया। १९८१ से लेकर अब तक फिर से पारिवारिक व्यवसाय में ही व्यस्त हैं। किसी भी भाषा का साहित्य सदा से ही मन लगाने का साधन रहा है। विदेश में आने के पश्चात हिन्दी से सम्पर्क टूट सा गया था। परंतु फिर अंतरजाल पर हिन्दी की पत्रिकाएँ आने से यह सम्बन्ध पुर्नजीवित हो गया है। भारत में जो कुछ भी लिखा कभी प्रकाशित करवाने की चेष्टा नहीं की। अंतरजाल पर पहले "हिन्दी नेस्ट" और फिर 'अनुभूति अभिव्यक्ति' में प्रकाशित होती रहीं। अंतरजाल पर शायरी नाम से एक विशाल उर्दू की ग़ज़लों व नज़्मों का (१८०० से अधिक) संग्रह देवनागरी लिपी में किया है। श्री रामचरितमानस भी सरल अनुवाद सहित करने का प्रयासा अभी जारी है। कैनेडा में पिछले कुछ वर्षों से साहित्यिक गतिविधियों में पूर्णता व्यस्त हैं। कैनेडा से प्रकाशित होने वाली "हिन्दी चेतना" पत्रिका के सह-सम्पादक रह चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से "साहित्य कुंज" का प्रकाशन व सम्पादन में व्यस्त। श्रेणी:कैनेडा के प्रवासी हिन्दी लेखक.

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »