लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुपर हीरो

सूची सुपर हीरो

स्पाइडर मैन सुपर हीरो सामान्यतः ऐसा मन जाता हैं कि उनके पास दैवीय अथवा असामान्य व अद्भुत शक्तियां होती हैं, जो लोगो और समाज की भलाई के लिए काम करता हैं। सिनेमा जगत में यह काफी प्रचलित हैं। इन्हें फ़रिश्ता भी कहा जा सकता हैं। .

10 संबंधों: स्पाइडर-मैन, स्पाइडर-मैन (फ़िल्म), जूनियर जी, वॉचमेन, वी फॉर वेंडेट्टा, गार्जियंस ऑफ़ द गैलेक्सी (फ़िल्म), आयरन मैन 3, आर्यमान, कैप्टन अमेरिका (१९९० की फिल्म), अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन

स्पाइडर-मैन

स्पाइडर-मैन मार्वल कॉमिक्स का काल्पनिक सुपर हीरो है। इसके रचयिता स्टैन ली एवं स्टीव डिटको हैं। सबसे पहले 1962 में आई कॉमिक्स में इसकी प्रथम उपस्थिति हुई थी। कॉमिक्स में वह पीटर पार्कर के रूप में एक अनाथ बच्चा होता है जिसके माता-पिता रिचर्ड और मैरी पार्कर एक हवाई जहाज की दुर्घटना में मारे जाते हैं। न्यू यॉर्क शहर में उसे उसकी मौसी आंट मे और अंकल बेन पालते हैं। उसे किशोरावस्था और वित्तीय मुद्दों के संघर्षों से निपटते हुए दिखाया जाता है। उसकी उत्पत्ति कहानी में उसे एक रेडियोधर्मी मकड़ी काट लेती है जिससे उसमें मकड़ी से संबंधित शक्ति और क्षमताएँ आ जाती हैं। जिसमें शामिल है:- अधिकांश सतहों पर चढ़ने की क्षमता, अपने स्वयं के आविष्कार उपकरणों को कलाई पर पहनकर उपयोग करके मकड़ी के जाल को शूट करना जिसे वह "वेब-शूटर" कहता है और अपने "स्पाइडर सेन्स" से खतरों के आने से पहले आभास होना। इसी कहानी में स्पाइडर मैन मूल रूप से प्रसिद्धि पाने के लिए इस शक्ति का उपयोग करता है। एक दिन वह अंकल बेन को गोली मारते हुए भाग रहे एक चोर को जाने देने देता है। उसके बाद वह अपनी शक्ति को जिम्मेदारी से उपयोग करना सीखता है। .

नई!!: सुपर हीरो और स्पाइडर-मैन · और देखें »

स्पाइडर-मैन (फ़िल्म)

स्पाइडर मैन मारवल कॉमिक्स के एक काल्पनिक सुपर हीरो पर 2002 में बनी फ़िल्म हैं और स्पाइडर-मैन फ़िल्म शृंखला की पहली फ़िल्म है। इसका निर्देशन सैम रायामी द्वारा किया गया है और कहानी डेविड कोप ने लिखी है। फ़िल्म में टोबी मैग्वायर पिटर पार्कर की भूमिका में है, एक हाई स्कुल का छात्र जों एक मकड़ी के काटने के बाद जुर्म से लड़ने वाला सुपरहीरो बन जाता है। फ़िल्म में नोर्मन ओस्बार्न की भूमिका में विलिम डिफो, व किर्स्टन डंस्ट पिटर की प्रेयसी मेरी-जेन-वाटसन की भूमिका में है। जेम्स फ्रेंको फ़िल्म में पिटर के दोस्त हैरी ओस्बार्न की भूमिका में है। २५ वर्षों तक लटके रहने के बाद फ़िल्म का लाइसंस सोनी पिक्कार्स इंटरटेन्मेंट को १९९९ में मिला और सोनी ने सैम रायामी और डेविड कोप को फ़िल्म पर काम करने के लिए लगा दिया। फ़िल्म को २ मई २००२ को रिलीज़ किया गया और यह व्यापारिक और समीक्षकों की दृष्टी से सफल फ़िल्म साबित हुई। .

नई!!: सुपर हीरो और स्पाइडर-मैन (फ़िल्म) · और देखें »

जूनियर जी

जूनियर जी दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय टीवी सीरियल था, वाइड अन्गेल मीडिया के बैनर टेल एक सौ छप्पन कडियो वाले इस धारावाहिक के निर्माता अनीस अर्जुन देव हैं। फंटेंसी और मैजिक के हैरतंगेज़ कारनामो से सजी इस धारावाहिक की कहानी १२ साल के लड़के गौरव के इर्द-गिर्द घुमती है। एक घटनाक्रम में वो अपने माता-पिता को खो देता है। जूनियर जी उसके शहर में पाप के पुजारी जादूगर फ्युमान्चो का गौरव द्वारा विनाश करने की कहानी हैं। .

नई!!: सुपर हीरो और जूनियर जी · और देखें »

वॉचमेन

वॉचमेन, लेखक एलन मूर कलाकार डेव गिबन्स और चित्रकार जॉन हिगिंस द्वारा निर्मित एक बारह-अंकीय सीमित श्रृंखला कॉमिक पुस्तक है। श्रृंखला DC कॉमिक्स द्वारा 1986 और 1987 के दौरान प्रकाशित की गई थी और उसके बाद एक संकलित ग्राफिक उपन्यास में पुनर्प्रकाशित की गई। वॉचमेन की उत्पत्ति मूर द्वारा DC को सौंपी एक प्रस्तावित कहानी से हुई, जिसमें सुपर हीरो पात्र थे, जिसे कंपनी ने चार्लटन कॉमिक्स से हासिल किया। चूंकि मूर की प्रस्तावित कहानी, भावी कहानियों के लिए कई पात्रों को अनुपयोगी बना देती, प्रबंध-संपादक डिक जिओरडनो ने लेखक को इसके बजाय मूल चरित्रों के निर्माण के लिए राज़ी किया। मूर ने कहानी का उपयोग समकालीन चिंताओं को प्रतिबिंबित करने और सुपरहीरो अवधारणा की विवेचना के साधन के रूप में किया। वॉचमेन एक वैकल्पिक इतिहास वाली पृथ्वी पर घटित होती है, जहां वियतनाम युद्ध जीतने में अमेरिका की मदद करने के लिए 1940 और 1960 के दशक में सुपरहीरो उभरते हैं। देश सोवियत संघ के साथ एक परमाणु युद्ध के करीब पहुंच रहा है, वेश-भूषा धारी स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्थापकों पर पाबंदी लगा दी गई है और पोशाकधारी सुपरहीरो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या सरकार के लिए काम कर रहे हैं। कहानी व्यक्तिगत विकास और मुख्य पात्रों के संघर्ष पर ध्यान केंद्रित करती है, जब सरकार प्रायोजित एक सुपरहीरो की हत्या की जांच उन्हें सेवानिवृत्ति से बाहर खींचती है और अंत में उनका एक साज़िश से सामना करवाती है, जहां उन्हें परमाणु युद्ध को टालना है जो लाखों लोगों की मौत का कारण हो सकता है। रचनात्मक रूप से, वॉचमेन का केंद्र बिंदु उसकी संरचना है। गिबन्स ने पूरी श्रृंखला में एक नौ पैनल के ग्रिड ले-आउट का उपयोग किया और आवर्ती प्रतीकों को जोड़ा, जैसे खून से सना हुआ स्माइली.

नई!!: सुपर हीरो और वॉचमेन · और देखें »

वी फॉर वेंडेट्टा

वी फॉर वेंडेट्टा के एलन मूरद्वारा लिखित और डेविड लॉयड द्वारा चित्रों में व्याख्यायित हास्य पुस्तकों की दस अंकों वाली एक श्रृंखला है, जिसमें 1990 के दशकों के बारे में 1980 के दशकों में ही युनाइटेड किंगडम के मनहूस भविष्य की कल्पना सचित्र दर्शायी गई है। एक रहस्यमय क्रांतिकारी जो अपने आपको "वी" कहता है, अधिनायकवादी सरकार को तबाह कर देने के लिए काम करता है और उनलोगों को बुरी तरह प्रभावित करता है जिनसे उसका सामना होता है। यह श्रृंखला एक सीमित परमाणु युद्ध जिसने संसार के लगभग अधिकांश हिस्से को तबाह कर दिया है, के पश्चात् निकट-भविष्य वाले ब्रिटेन का चित्र दर्शाती हैं। इस भविष्य में, "नॉर्सफायर" नामक एक फासीवादी पार्टी सत्तारूढ़ शक्ति के रूप में उभर कर सामने आती है। "वी", एक अराजकतावादी क्रांतिकारी एक गाय फॉक्स के वेश में मुखौटा पहने, सरकार गिरा देने के लिए एक व्यापक, हिंसक, एवं नाटकीय अभियान आरंभ कर देता है। 2006 में वार्नर ब्रदर्स ने इस पर आधारित एक फ़िल्म रिलीज़ की। .

नई!!: सुपर हीरो और वी फॉर वेंडेट्टा · और देखें »

गार्जियंस ऑफ़ द गैलेक्सी (फ़िल्म)

गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी (अंग्रेज़ी: Guardians of the Galaxy) एक २०१४ अमेरिकी सुपर हीरो फिल्म है। यह मार्वल स्टूडियो द्वारा निर्मित और द्वारा वितरित वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज़ मोशन पिक्चर्स। यह में दसवें किस्त है मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स। ८ अगस्त, २०१४ को, यह भारत में जारी किया गया था। साउंड एण्ड विजन इंडिया की है डब फिल्म में हिंदी, तमिल और तेलुगू। यह वैकल्पिक नाम है: ब्रह्मांड के सभी। .

नई!!: सुपर हीरो और गार्जियंस ऑफ़ द गैलेक्सी (फ़िल्म) · और देखें »

आयरन मैन 3

आयरन मैन 3 (Iron Man 3)2013 की एक सुपर हीरो फ़िल्म है। फ़िल्म थ्री-डी इफेक्ट्स वर्जन में भी देखी जा सकती है। .

नई!!: सुपर हीरो और आयरन मैन 3 · और देखें »

आर्यमान

आर्यमान-ब्रह्माण्ड का योद्धा एक भारतीय काल्पनिक सुपरहीरो पर आधारित टेलिविज़न धारावाहिक है। मुकेश खन्ना मुख्या भूमिका में हैं। इसके 400 से अधिक एपिसोड दूरदर्शन नेशनल पर दिखाये गये। .

नई!!: सुपर हीरो और आर्यमान · और देखें »

कैप्टन अमेरिका (१९९० की फिल्म)

कैप्टन अमेरिका (अंग्रेजी: Captain America) १९८० का एक श्रेष्ठ-नायक चलचित्र है, जिसका द्वारा निर्देशित और स्टीफन टॉक्किन व लॉरेंस ब्लॉक द्वारा लिखा गया है। यह चलचित्र मार्वल की चित्रकथाओं के श्रेष्ठ-नायक पर आधारित है, जोकि चित्रकथा की कहानी के साथ कई हद तक मेल खाती है। इस चलचित्र में स्टीव रोजर्स को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान का सामना करने के लिए कैप्टन अमेरिका बनना पड़ता हैं। लाल कपाल के साथ लड़ाई करते वक्त उन्हें बर्फ में जमा दिया जाता हैं। फिर वे कई सालों बाद बर्फ से निकलते हैं और एक अपराध परिवार से संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति को बचाते है। .

नई!!: सुपर हीरो और कैप्टन अमेरिका (१९९० की फिल्म) · और देखें »

अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन

अवेंजर्स: ऐज ऑफ़ अल्ट्रॉन (Avengers: Age of Ultron) 2015 में बनी अमेरिकी सुपर हीरो फिल्म है। ये 2012 की द अवेंजर्स की अगली कड़ी है। इसमें आयरन मैन (रॉबर्ट डॉनी जुनियर) है। इसमें थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ), ब्लैक विडो (स्कारलेट जोहानसन), कैप्टेन अमेरिका (क्रिस इवांस), हॉक आइ (जेरेमी रेनर) और हल्क (मार्क रूफोलो) हैं। उनको चुनौती देने के लिए क्विकसिल्वर (एरन टेलर) और स्कारलेट विच (एलिजाबेथ ओल्सन) खलनायक की भूमिकाओं में हैं तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता से युक्त अल्ट्रॉन भी। .

नई!!: सुपर हीरो और अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »