लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुदेश भोंसले

सूची सुदेश भोंसले

सुदेश भोंसले एक भारतीय पाश्व गायक है। इनका जन्म एन आर भोंसले और श्रीमती सुमनताय भोंसले के घर हुआ। सुदेश भोंसले को उनकी अमिताभ बच्चन के गानो के लिये जाना जाता है। सुदेश भोंसले को पहला अवसर फिल्म जलजला (१९८८) के पार्शव गायन मे मिला। व्यवसायिक तोर पर इन्होने कई साल सन्जीव कुमार और अनिल कपुर के लिये मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर डबिन्ग की। इनको पहली सफलता अमिताभ बच्चन अभिनित फिल्म हम (१९९०) के गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' से मिली। सन २०१० मे इन्होने महात्मा रामचन्द्र वीर और आचार्य धर्मेन्द्र द्वारा रचिय वज्रान्ग वन्दना महास्त्रोत एव्म वज्रान्ग विनय स्रोत के अदभुत एव्म अद्धितय भजनो को अपना मधुर स्वर दिया है। श्रेणी:भारतीय फिल्म पार्श्वगायक श्रेणी:जीवित लोग.

24 संबंधों: डर (फ़िल्म), तिरंगा (फ़िल्म), तेज़ाब (फ़िल्म), दिल तेरा आशिक, दिल आशना है, प्यार तो होना ही था, प्रतिकार (फ़िल्म), फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, बड़े मियाँ छोटे मियाँ, बाग़बान (2003 फ़िल्म), भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष, मृत्युदाता, राजू बन गया जेंटलमैन, लम्हे, श्रीमान आशिक, सैलाब (फ़िल्म), हम तो मोहब्बत करेगा, हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म), इश्क, इज़्ज़तदार, कभी खुशी कभी ग़म, करन अर्जुन, क्रान्तिवीर, अंदाज़ (1994 फ़िल्म)

डर (फ़िल्म)

डर 1993 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर प्रेमकहानी फ़िल्म है। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान हैं। इसमें अनुपम खेर, तन्वी आज़मी और दलीप ताहिल भी हैं। फिल्म दोनों आलोचकों और दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। फिल्म और उसके कलाकारों की प्रशंसा करते हुए, इसे घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर "ब्लॉकबस्टर" घोषित किया गया था। .

नई!!: सुदेश भोंसले और डर (फ़िल्म) · और देखें »

तिरंगा (फ़िल्म)

तिरंगा 1993 की भारतीय हिन्दी फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में राज कुमार, नाना पाटेकर हैं। फिल्म के निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार है। .

नई!!: सुदेश भोंसले और तिरंगा (फ़िल्म) · और देखें »

तेज़ाब (फ़िल्म)

तेज़ाब 1988 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। एक्शन रूमानी इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में है। फिल्म ने चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। गीत "एक दो तीन" से माधुरी बहुत लोकप्रिय हुई। फिल्म 1988 की सबसे सफल हिन्दी फिल्म भी थी। .

नई!!: सुदेश भोंसले और तेज़ाब (फ़िल्म) · और देखें »

दिल तेरा आशिक

दिल तेरा आशिक लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुपम खेर और कादर खान सहायक भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: सुदेश भोंसले और दिल तेरा आशिक · और देखें »

दिल आशना है

दिल आशना है 1992 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण हेमामालिनी ने किया। इसमें शाहरुख खान और दिव्या भारती मुख्य भूमिका में और जीतेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह और सोनू वालिया सहायक भूमिकाओं में शामिल है। यह पहली फिल्म थी जिसे शाहरुख खान ने 1991 में साइन किया। लेकिन देरी के कारण दीवाना पहले रिलीज हुई और इस तरह उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। .

नई!!: सुदेश भोंसले और दिल आशना है · और देखें »

प्यार तो होना ही था

प्यार तो होना ही था 1998 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन अनीस बज़मी ने किया और मुख्य भूमिकाओं में काजोल और अजय देवगन है। .

नई!!: सुदेश भोंसले और प्यार तो होना ही था · और देखें »

प्रतिकार (फ़िल्म)

प्रतिकार 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर है। यह फिल्म एक तेलूगू गिल्म की रीमेक है। .

नई!!: सुदेश भोंसले और प्रतिकार (फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: सुदेश भोंसले और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

बड़े मियाँ छोटे मियाँ

बड़े मियाँ छोटे मियाँ 1998 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने दोहरी भूमिकाओं निभाई हैं। रम्या कृष्णन, रवीना टंडन, अनुपम खेर सहायक भूमिकाओं में हैं। विशेष उपस्थिति में माधुरी दीक्षित है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी द्वरा निर्मित यह फिल्म 1998 की कुछ कुछ होता है के बाद सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। .

नई!!: सुदेश भोंसले और बड़े मियाँ छोटे मियाँ · और देखें »

बाग़बान (2003 फ़िल्म)

बाग़बान 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया है। इसके निर्माता बी आर चोपडा हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अमिताभ बच्चन, हेमामालिनी, सलमान ख़ान, परेश रावल, महिमा चौधरी, रिमी सेन और असरानी ने कार्य किया है। .

नई!!: सुदेश भोंसले और बाग़बान (2003 फ़िल्म) · और देखें »

भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष

3 मई 2013 (शुक्रवार) को भारतीय सिनेमा पूरे सौ साल का हो गया। किसी भी देश में बनने वाली फिल्में वहां के सामाजिक जीवन और रीति-रिवाज का दर्पण होती हैं। भारतीय सिनेमा के सौ वर्षों के इतिहास में हम भारतीय समाज के विभिन्न चरणों का अक्स देख सकते हैं।उल्लेखनीय है कि इसी तिथि को भारत की पहली फीचर फ़िल्म “राजा हरिश्चंद्र” का रुपहले परदे पर पदार्पण हुआ था। इस फ़िल्म के निर्माता भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहब फालके थे। एक सौ वर्षों की लम्बी यात्रा में हिन्दी सिनेमा ने न केवल बेशुमार कला प्रतिभाएं दीं बल्कि भारतीय समाज और चरित्र को गढ़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। .

नई!!: सुदेश भोंसले और भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष · और देखें »

मृत्युदाता

मृत्युदाता 1997 की मेहुल कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के लिए वापसी माना जाता है, जिन्होंने 1992 में अस्थायी रूप से फिल्म उद्योग छोड़ दिया था। इस फिल्म का निर्माण अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) नामक उनकी उत्पादन कंपनी ने किया था। इससे अमिताभ बच्चन की पांच साल बाद वापसी हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। .

नई!!: सुदेश भोंसले और मृत्युदाता · और देखें »

राजू बन गया जेंटलमैन

राजू बन गया जेंटलमैन 1992 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। शाहरुख खान, जूही चावला, नाना पाटेकर और अमृता सिंह अभिनीत इस फिल्म के अधिकार शाहरुख की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में हैं। .

नई!!: सुदेश भोंसले और राजू बन गया जेंटलमैन · और देखें »

लम्हे

लम्हे 1991 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर और श्रीदेवी है जबकि वहीदा रहमान, अनुपम खेर और मनोहर सिंह सहायक भूमिका निभाते हैं। हालांकि फिल्म वित्तीय सफलता नहीं थी लेकिन इसे आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त हुई थी। इसे एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहित पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए थे। .

नई!!: सुदेश भोंसले और लम्हे · और देखें »

श्रीमान आशिक

श्रीमान आशिक 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन दीपक आनंद द्वारा और निर्माण शकील नूरानी द्वारा किया गया। फिल्म में ऋषि कपूर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य सितारें हैं। .

नई!!: सुदेश भोंसले और श्रीमान आशिक · और देखें »

सैलाब (फ़िल्म)

सैलाब 1990 में बनी हिन्दी भाषा की रोमांचकारी फ़िल्म है। दीपक बलराज विज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में है। शफ़ी ईनामदार, कुलभूषण खरबंदा, ओम शिवपुरी, सी एस दुबे और सुरेश ओबेरॉय सहायक भूमिकाओं में है। .

नई!!: सुदेश भोंसले और सैलाब (फ़िल्म) · और देखें »

हम तो मोहब्बत करेगा

हम तो मोहब्बत करेगा 2000 की कुंदन शाह द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसमें करिश्मा कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: सुदेश भोंसले और हम तो मोहब्बत करेगा · और देखें »

हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म)

हसीना मान जायेगी 1999 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें संजय दत्त, गोविन्दा, करिश्मा कपूर, पूजा बत्रा, अनुपम खेर, कादर ख़ान, अरुणा ईरानी और परेश रावल हैं। यह फिल्म 1966 की फिल्म प्यार किये जा द्वारा प्रेरित है और 1999 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। .

नई!!: सुदेश भोंसले और हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म) · और देखें »

इश्क

इश्क 1997 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन इन्द्र कुमार द्वारा किया गया और प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल हैं। नाजायज़ (1995) के बाद जूही चावला और अजय देवगन की एक साथ यह दूसरी फिल्म थी। साथ ही काजोल और आमिर खान की एक साथ यह पहली फिल्म थी। बाद में वे फना (2006) में मिलकर काम किए। जूही चावला और काजोल की एक साथ यह एकमात्र फिल्म भी है। .

नई!!: सुदेश भोंसले और इश्क · और देखें »

इज़्ज़तदार

इज़्ज़तदार 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें दिलीप कुमार, गोविन्दा, माधुरी दीक्षित और रघुवरन मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: सुदेश भोंसले और इज़्ज़तदार · और देखें »

कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

नई!!: सुदेश भोंसले और कभी खुशी कभी ग़म · और देखें »

करन अर्जुन

करन अर्जुन 1995 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय एक्शन फ़िल्म है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, राखी गुलज़ार, ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, आशिफ शेख और रंजीत मुख्य अभिनेता हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद यह 1995 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। .

नई!!: सुदेश भोंसले और करन अर्जुन · और देखें »

क्रान्तिवीर

क्रान्तिवीर 1994 में बनी हिन्दी भाषा की अपराधिक पृष्ठभूमि की एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन मेहुल कुमार ने किया और फिल्म में नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया, अतुल अग्निहोत्री, ममता कुलकर्णी, डैनी डेन्जोंगपा और परेश रावल प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यह वर्ष की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, इसके अलावा इसने तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। .

नई!!: सुदेश भोंसले और क्रान्तिवीर · और देखें »

अंदाज़ (1994 फ़िल्म)

अंदाज़ डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1994 में बनी भारतीय हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर ख़ान मुख्य अभिनेता हैं। अन्य कलाकारों में राज बब्बर, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, और तेज सप्रू शामिल हैं। यह 1992 की तेलुगू फिल्म सुंदरकंद की रीमेक है जिसमें वेंकटेश अभिनेता है। यह स्वयं 1992 की तमिल फिल्म सुंदर कंदम की रीमेक थी, जिसमें के.

नई!!: सुदेश भोंसले और अंदाज़ (1994 फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »