लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिग्नेचर ब्रिज

सूची सिग्नेचर ब्रिज

सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली, भारत में निर्माणाधीन सेतु का कामचलाउ नाम है। इस सेतु का निर्माण दिल्ली के वज़ीराबाद में यमुना नदी पर किया जा रहा है। इस सेतु के निर्माण को दिल्ली मन्त्रीमण्डल द्वारा २३ फ़रवरी २०१० को स्वीकृति दी गई थी। इस सेतु के निर्माण की कुल लागत १,१२८ करोड़ या ११.२८ अरब रुपए अनुमानित है। यमुना नदी पर निर्माणाधीन यह सेतु दिल्ली का पहला रज्जु कर्षण सेतु होगा। १९९७ में सर्वप्रथम सुझाये गये इस पुल की अवधारणा २००४ में जाकर बन पायी, और फिर २००७ में दिल्ली कैबिनेट द्वारा इस परियोजना को अनुमोदित किया गया। वैसे तो इसका निर्माण २०१० में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमण्डल खेलों से पहले ही पूरा हो जाना था, लेकिन पर्यावरण मंजूरी न मिल पाने से यह परियोजना शुरू के कई वर्षों तक अधर में रही । आखिरकार २०११ में निर्माण कार्य शुरू हुआ, और इसकी समय सीमा दिसंबर २०१३ तय की गई। निर्माण कार्य पूरा न हो पाने की वजह से समापन तिथि को बाद में जून २०१६ और फिर जुलाई २०१७ तक आगे बढ़ा दिया गया। जुलाई २०१७ में दिल्ली सरकार ने इस परियोजना के लिए १०० करोड़ रुपये जारी किए और मार्च २०१८ की एक नई समयसीमा तय की, जिसे बाद में अप्रैल २०१८, जून २०१८ और फिर अक्टूबर २०१८ तक आगे बढ़ा दिया गया। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »