लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सामार

सूची सामार

सामार (Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और प्रशासनिक रूप से तीन प्रान्तों में विभाजित है: सामार प्रान्त (जिसमें द्वीप का पश्चिमी ४०% हिस्सा सम्मिलित है), उत्तरी सामार प्रान्त और पूर्वी सामार प्रान्त। सामार पास से लेयते द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक समुद्री पुल बनाया गया है। .

9 संबंधों: पूर्वी सामार प्रान्त, पूर्वी विसाया, फ़िलिपीन सागर, लेयते, सामार प्रान्त, सोरसोगोन प्रान्त, वराय भाषा, विसाया, उत्तरी सामार प्रान्त

पूर्वी सामार प्रान्त

पूर्वी सामार (Northern Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह सामार द्वीप के पूर्वी भाग पर विस्तृत है और द्वीप के दो अन्य प्रान्तों - पश्चिम में सामार और उत्तर में उत्तरी सामार - से थल-सीमाएँ रखता है। पूर्व में फ़िलिपीन सागर तथा दक्षिण में लेयते खाड़ी है। .

नई!!: सामार और पूर्वी सामार प्रान्त · और देखें »

पूर्वी विसाया

पूर्वी विसाया (Eastern Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ८ (Region VIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में छह प्रान्त सम्मिलित हैं। सामार, लेयते और बिलिरान इस क्षेत्र के मुख्य द्वीप हैं। .

नई!!: सामार और पूर्वी विसाया · और देखें »

फ़िलिपीन सागर

फ़िलिपीन सागर (Philippine Sea) फ़िलिपीन्ज़ से पूर्वोत्तर में स्थित एक सीमांत समुद्र है। इसका अनुमानित ५० लाख वर्ग किमी का क्षेत्रफल उत्तर प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग का हिस्सा है। दक्षिणपश्चिम में इसकी सीमा फ़िलिपीन द्वीपसमूह (लूज़ोन, कतंदुआनेस, सामार, लेयते और मिन्दनाओ); दक्षिणपूर्व में हालमाहेरा, मोरोताइ, पालाउ, याप और उलिथि; पूर्व में गुआम, साइपैन और तीनियन; पूर्वोत्तर में बोनिन और इवो जीमा; पश्चिमोत्तर में जापान के होन्शू, शिकोकु और क्युशु द्वीप; तथा पश्चिम में ताइवान पड़ती हैं। इस सागर का फ़र्श एक द्रोणी (बेसिन) है जो भिन्न प्रकार की भूआकृतियों के लिए जानी जाती है, जिसमें भ्रंश उपस्थित हैं। प्लेट विवर्तनिकी के कारण इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर समुद्रसतह से ऊपर उभरी हुई महान चट्टानों द्वीप चापों के रूप में बनी हुई हैं जो इन सीमाओं पर सागर को घेरती हैं। फ़िलिपीन द्वीपसमूह, रयुक्यु द्वीपसमूह और मारियाना द्वीपसमूह इन द्वीप चापों के उदाहरण हैं। फ़िलिपीन सागर की एक और विशेषता बहुत ही गहरी महासागरीय गर्तों की उपस्थिति है, जिनमें फ़िलिपीन गर्त और पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान मारियाना गर्त शामिल हैं। .

नई!!: सामार और फ़िलिपीन सागर · और देखें »

लेयते

लेयते (Leyte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह सामार द्वीप के पड़ोस में दक्षिणपश्चिम दिशा में स्थित है और प्रशासनिक रूप से दो प्रान्तों में विभाजित है: (उत्तरी) लेयते प्रान्त और दक्षिणी लेयते प्रान्त। प्रशासनिक तौर पर पास का पनाओन द्वीप भी दक्षिणी लेयते प्रान्त का हिस्सा है। लेयते द्वीप पास के सामार द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक 2.16 किलोमीटर लम्बा समुद्री पुल बनाया गया है। लेयते के पूर्वोत्तर में बिलिरान द्वीप है जो १९९२ तक लेयते प्रान्त का भाग था लेकिन उस वर्ष के बाद एक अलग प्रान्त बना दिया गया। .

नई!!: सामार और लेयते · और देखें »

सामार प्रान्त

सामार प्रान्त (Province of Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह सामार द्वीप के पश्चिमी भाग पर विस्तृत है और उस के पास सामार सागर में स्थित कुछ छोटे द्वीप भी प्रान्त का हिस्सा हैं। यह प्रान्त द्वीप के दो अन्य प्रान्तों - पूर्व में पूर्वी सामार और उत्तर में उत्तरी सामार - से थल-सीमाएँ रखता है। .

नई!!: सामार और सामार प्रान्त · और देखें »

सोरसोगोन प्रान्त

सोरसोगोन (Sorsogon) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप का सबसे दक्षिणी प्रान्त है और बिकोल प्रायद्वीप के दक्षिणतम छोर पर है जहाँ से कुछ समुद्री दूरी पर सामार द्वीप स्थित है। .

नई!!: सामार और सोरसोगोन प्रान्त · और देखें »

वराय भाषा

वराय (Waray) या वराय-वराय(Waray-Waray) या विनारे (Winaray) फ़िलिपीन्ज़ की पाँचवी सर्वधिक बोली जाने वाली भाषा है जो उस देश के सामार द्वीप और बिलिरान द्वीप के समस्त भागों और लेयते द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में बोली जाती है। सिबुआनो भाषा और हिलिगायनोन भाषा के बाद यह तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली विसाया भाषा है। इसकी लगभग २५ उपभाषाएँ हैं और २०१५ में इसके बोलने वालों की संख्या ३४ लाख अनुमानित की गई थी। .

नई!!: सामार और वराय भाषा · और देखें »

विसाया

विसायज़ (Visayas) या विसाया द्वीप दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में एक द्वीपसमूह है। यह उस देश के तीन प्रमुख द्वीप दलों में से एक है। यह लूज़ोन द्वीप से दक्षिण में स्थित हैं और यहाँ के विसाई (Visayan) लोगों की अपनी सांस्कृति व भाषाएँ हैं। पनाय, नेग्रोस, सिबू, बोहोल, लेयते और सामार विसायों के प्रमुख द्वीप हैं। यह द्वीपसमूह अधिकतर विसाया सागर को घेरे हुए है। .

नई!!: सामार और विसाया · और देखें »

उत्तरी सामार प्रान्त

उत्तरी सामार (Northern Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह सामार द्वीप के उत्तरी भाग पर विस्तृत है और द्वीप के दो अन्य प्रान्त - सामार व पूर्वी सामार - इस से दक्षिण में स्थित हैं। उत्तर में सान बर्नारदीनो जलसन्धि के पार सोरसोगोन प्रान्त है। पूर्व में फ़िलिपीन सागर तथा पश्चिम में सामार सागर है। .

नई!!: सामार और उत्तरी सामार प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सामार द्वीप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »