लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

साथियान गणानाशेखरन

सूची साथियान गणानाशेखरन

साथियान गणानाशेखरन चेन्नई नगर से आने वाले एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। अप्रैल २०१८ के अनुसार वे विश्व रैंकिंग में ४८वें स्थान पर हैं। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में अचंत शरत कमल, एंथोनी अमलराज, सनिल शेट्टी तथा हरमीत देसाई के साथ स्वर्ण, पुरुष युगल स्पर्धा में अचंत शरत कमल के साथ रजत तथा मनिका बत्रा के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। .

5 संबंधों: एंथोनी अमलराज, मनिका बत्रा, सनिल शेट्टी, हरमीत देसाई, अचंत शरत कमल

एंथोनी अमलराज

अमलराज एंथोनी अपुथाराज (जन्म 24 जनवरी 1986) भारत के तमिलनाडु राज्य से एक पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों की पुरुष युगल स्पर्धा में अचंत शरत कमल के साथ स्वर्ण पदक जीता। अमलराज ने अचंत शरत कमल को हराकर 2012 में आयोजित हुई राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप जीती। उन्हें 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में शरत कमल, हरमीत देसाई, साथियान गणानाशेखरन तथा सनिल शेट्टी के साथ स्वर्ण पदक जीता। .

नई!!: साथियान गणानाशेखरन और एंथोनी अमलराज · और देखें »

मनिका बत्रा

मनिका बत्रा (Manika Batra)(जन्म १५ जून १९९५) एक भारतीय टेबल टेनिस के खिलाड़ी है। अप्रैल २०१८ के अनुसार वह भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं तथा विश्व में ५८वीं वरीयता प्राप्त हैं। इन्होंने २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। .

नई!!: साथियान गणानाशेखरन और मनिका बत्रा · और देखें »

सनिल शेट्टी

सनिल शंकर शेट्टी (जन्म: १६ अगस्त १९८९) एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में अचंत शरत कमल, एंथोनी अमलराज, साथियान गणानाशेखरन तथा हरमीत देसाई के साथ स्वर्ण तथा हरमीत देसाई के साथ पुरुष युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। .

नई!!: साथियान गणानाशेखरन और सनिल शेट्टी · और देखें »

हरमीत देसाई

हरमीत देसाई (जन्म: १९ जुलाई १९९३) एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। वह सूरत, गुजरात से हैं। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में अचंत शरत कमल, एंथोनी अमलराज, साथियान गणानाशेखरन तथा सनिल शेट्टी के साथ स्वर्ण तथा सनिल शेट्टी के साथ पुरुष युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। .

नई!!: साथियान गणानाशेखरन और हरमीत देसाई · और देखें »

अचंत शरत कमल

अचंत शरत कमल (Achanta Sharath Kamal) (तमिल: அச்சந்த சரத் கமல்) (जन्म १२ जुलाई १९८२) एक भारतीय प्रोफेशनल टेबल टेनिस के खिलाड़ी है जो तमिलनाडु के रहने वाले है। २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मेलबर्न में आयोजित हुए 2006 राष्ट्रमण्डल खेलों की पुरुष एकल व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। नई दिल्ली के 2010 राष्ट्रमण्डल खेलों में उन्होंने पुरुष युगल स्पर्धा में शुभाजीत साहा के साथ स्वर्ण तथा एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में एंथोनी अमलराज, हरमीत देसाई, साथियान गणानाशेखरन तथा सनिल शेट्टी के साथ स्वर्ण, पुरुष युगल स्पर्धा में साथियान गणाशेखरन के साथ रजत तथा पुरुष एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। .

नई!!: साथियान गणानाशेखरन और अचंत शरत कमल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »