लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

साइखोम मीराबाई चानू

सूची साइखोम मीराबाई चानू

साइखोम मीराबाई चानू (जन्म 8 अगस्त 1994) एक भारतीय भारोत्तोलन खिलाड़ी हैं। वह 2014 से नियमित रूप से 48 किग्रा श्रेणी की अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहीं हैं। चानू ने विश्व चैम्पियनशिप तथा राष्ट्रमण्डल खेलों में पदक जीते हैं। उन्हें खेल के क्षेत्र में योगदान के लिये भारत सरकार से पद्म श्री पुरस्कार मिल चुका है। चानू ने 2014 राष्ट्रमण्डल खेलें में 48 किग्रा श्रेणी में रजत पदक जीता तथा गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 संस्करण में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2017 में अनाहाइम, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना था। .

2 संबंधों: भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत

भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में

भारत 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016 में पदक की होड़ में है। भारतीय एथलीटों ने 1920 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद से हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है। .

नई!!: साइखोम मीराबाई चानू और भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में · और देखें »

2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत

भारत ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 23 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में एक प्रतिभागी राष्ट्र था। इन खेलों में 14 खेल विधाओं में कुल 215 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो की इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बड़ा सदस्य दल था। खिलाड़ियों का साथ अधिकारी, कोच एवं सहयोगी स्टाफ के एक 90 सदस्यीय दल ने दिया। नेटबॉल, रग्बी सेवन्स और ट्रायथलन को छोड़ भारत ने ग्लासगो खेलों की सभी 17 विधाओं और 261 पदक स्पर्धाओं में खिलाडियों को मैदान में उतारा। 15 स्वर्ण 30 रजत एवं 19 कांस्य पदकों के साथ भारत ने खेलों में कुल 64 पदकों के साथ पदक तालिका में भारत पाँचवे स्थान पर रहा। 2010 और 2002 के राष्ट्रमण्डल खेलों के बाद पदकों की दृष्टि से यह भारत के लिए तीसरे सबसे सफल राष्ट्रमण्डल खेल रहा।विकास गौड़ा ने पुरुष की चक्का फ़ेंक स्पर्धा में जीत के साथ 56 सालों बाद भारत के लिए किसी पुरुष एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बने। पारुपल्ली कश्यप ने राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत के लिए बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में 32 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। महिला चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया राष्ट्रमण्डल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वज वाहक बनीं। .

नई!!: साइखोम मीराबाई चानू और 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »