लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सर्वाहारी

सूची सर्वाहारी

भालू एक सर्वाहारी जानवर है सर्वाहारी ऐसे जानवरों को कहते हैं जो अपने आहार में वनस्पति (सब्ज़ी, फल, अनाज) और मांस दोनों को शामिल करें। इन जीवों के खाने और हाज़मे की प्रणाली किसी एक चीज़ के पाचन के लिए नहीं बनी होती - जैसे की शेर के चाकुओं जैसे दांत की मांस के लिए और गाय के पेट घास-पत्तों के लिए बिलकुल ठीक होते हैं। सर्वाहारी नस्लों का क्रम-विकास (ऍवोल्युशन) ऐसे वातावरण में हुआ होता है जिसमें इन प्राणियों को जीवित रहने के लिए वह सब कुछ खाना पड़ता है जो इनके हाथ आ जाए। मनुष्य, कौवे, रैकून ऐसे सर्वाहारी जीवों के उदहारण हैं।, Bobbie Kalman, Kelley MacAulay, pp.

4 संबंधों: ध्रुवीय भालू, प्रोसियोनिडी, पॉस्सम, रैकून

ध्रुवीय भालू

ध्रुवीय भालू (उर्सूस मारीटिमस) एक ऐसा भालू है जो आर्कटिक महासागर, उसके आस-पास के समुद्र और आस-पास के भू क्षेत्रों को आवृत किये, मुख्यतः आर्कटिक मंडल के भीतर का मूल वासी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मांसभक्षी है और सर्वाहारी कोडिअक भालू के लगभग समान आकार के साथ, यह सबसे बड़ा भालू भी है। एक वयस्क नर का वज़न लगभग होता है, जबकि एक वयस्क मादा उसके करीब आधे आकार की होती है। हालांकि यह भूरे भालू से नज़दीकी रूप से संबंधित है, लेकिन इसने विकास करते हुए संकीर्ण पारिस्थितिकीय स्थान हासिल किया है, जिसके तहत ठंडे तापमान के लिए, बर्फ, हिम और खुले पानी पर चलने के लिए और सील के शिकार के लिए, जो उसके आहार का मुख्य स्रोत है, अनुकूलित कई शारीरिक विशेषताएं हैं। यद्यपि अधिकांश ध्रुवीय भालू भूमि पर जन्म लेते हैं, वे अपना अधिकांश समय समुद्र पर बिताते हैं (अतः उनके वैज्ञानिक नाम का अर्थ है "समुद्री भालू") और केवल समुद्री बर्फ से लगातार शिकार कर सकते हैं, जिसके लिए वे वर्ष का अधिकांश समय जमे हुए समुद्र पर बिताते हैं। ध्रुवीय भालू को एक नाज़ुक प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसकी 19 में से 8 उप-जनसंख्या में गिरावट देखी गई है।IUCN ध्रुवीय भालू विशेषज्ञ समूह, 2009.

नई!!: सर्वाहारी और ध्रुवीय भालू · और देखें »

प्रोसियोनिडी

प्रोसियोनिडी (Procyonidae) मांसाहारी गण के जानवरों का एक कुल जो उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। इनमें रैकून, कोआटी, किंकाजू, ओलिंगो, छल्ला-दुम और काकोमिसल शामिल हैं। .

नई!!: सर्वाहारी और प्रोसियोनिडी · और देखें »

पॉस्सम

पॉस्सम (Possum) ऑस्ट्रेलिया, नया गिनी और सुलावेसी पर पाए जाने वाले ७० धानीप्राणी (मारसूपियल) जातियों के एक समूह का नाम है। आधुनिक युग में मानवीय गतिविधियों से यह न्यू ज़ीलैंड और चीन में भी विस्तृत हो गए हैं।, Mary Colson, pp.

नई!!: सर्वाहारी और पॉस्सम · और देखें »

रैकून

रैकून उत्तर अमेरिका में मिलने वाला एक माध्यम अकार का स्तनधारी जानवर है। इसके शरीर की लम्बाई 40 से 70 सेंटीमीटर होती है और इसका वज़न 3.5 से 9 किलो होता है। रैकून एक निशाचरी जीव (रात में जागकर गतिविधि करने वाला) है और सर्वाहारी (मांस-वनस्पति दोनों खाने वाला) है। इसका शरीर भूरे बालों से ढाका होता है और इसके चेहरे पर आँखों के ऊपर काले रंग के बाल एक नक़ाब जैसा नक़्शा बनाते हैं। रैकून अपनी चतुरता के लिए मशहूर हैं और वे अक्सर मनुष्यों से खाना और अन्य चीजें चोरी कर लेते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन ने दिखाया है के इनकी स्मरण-शक्ति भी बहुत तेज़ है। इनके सामने के दो पंजे ऊँगलीनुमा हाथों की तरह होते हैं और इनसे रैकूनों को चीजें पकड़ने, खींचने और तोड़ने में काफ़ी सक्षमता मिल जाती है। .

नई!!: सर्वाहारी और रैकून · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »