लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय

सूची सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय

सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय (मूल नाम: श्रीमन्त गोपालराव गायकवाड; 11 मार्च, 1863 – 6 फरवरी, 1939) सन १८७५ से १९३९ तक वडोदरा रियासत के महाराजा थे। उन्होने अपने शासनकाल में वडोदरा का का कायापलट कर दिया। .

8 संबंधों: डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर (फ़िल्म), बड़ोदरा, भारतीय शिक्षा का इतिहास, भीमराव आम्बेडकर, महाराज सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय, लक्ष्मी विलास महल, सयाजीराव गायकवाड़ पुस्तकालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन

डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर (फ़िल्म)

डॉ.

नई!!: सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर (फ़िल्म) · और देखें »

बड़ोदरा

बड़ोदरा गुजरात राज्य का तीसरा सबसे अधिक जनसन्ख्या वाला शहर है। यह एक शहर है जहा का महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय अपने सुंदर स्थापत्य के लिए जाना जाता है। वड़ोदरा गुजरात का एक महत्त्वपूर्ण नगर है। वड़ोदरा शहर, वडोदरा ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय, पूर्वी-मध्य गुजरात राज्य, पश्चिम भारत, अहमदाबाद के दक्षिण-पूर्व में विश्वामित्र नदी के तट पर स्थित है। वडोदरा को बड़ौदा भी कहते हैं। इसका सबसे पुराना उल्लेख 812 ई. के अधिकारदान या राजपत्र में है, जिसमें इसे वादपद्रक बताया गया है। यह अंकोत्तका शहर से संबद्ध बस्ती थी। इस क्षेत्र को जैनियों से छीनने वाले दोर राजपूत राजा चंदन के नाम पर शायद इसे चंदनवाटी के नाम से भी जाना जाता था। समय-समय पर इस शहर के नए नामकरण होते रहे, जैसे वारावती, वातपत्रक, बड़ौदा और 1971 में वडोदरा। .

नई!!: सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और बड़ोदरा · और देखें »

भारतीय शिक्षा का इतिहास

शिक्षा का केन्द्र: तक्षशिला का बौद्ध मठ भारतीय शिक्षा का इतिहास भारतीय सभ्यता का भी इतिहास है। भारतीय समाज के विकास और उसमें होने वाले परिवर्तनों की रूपरेखा में शिक्षा की जगह और उसकी भूमिका को भी निरंतर विकासशील पाते हैं। सूत्रकाल तथा लोकायत के बीच शिक्षा की सार्वजनिक प्रणाली के पश्चात हम बौद्धकालीन शिक्षा को निरंतर भौतिक तथा सामाजिक प्रतिबद्धता से परिपूर्ण होते देखते हैं। बौद्धकाल में स्त्रियों और शूद्रों को भी शिक्षा की मुख्य धारा में सम्मिलित किया गया। प्राचीन भारत में जिस शिक्षा व्यवस्था का निर्माण किया गया था वह समकालीन विश्व की शिक्षा व्यवस्था से समुन्नत व उत्कृष्ट थी लेकिन कालान्तर में भारतीय शिक्षा का व्यवस्था ह्रास हुआ। विदेशियों ने यहाँ की शिक्षा व्यवस्था को उस अनुपात में विकसित नहीं किया, जिस अनुपात में होना चाहिये था। अपने संक्रमण काल में भारतीय शिक्षा को कई चुनौतियों व समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज भी ये चुनौतियाँ व समस्याएँ हमारे सामने हैं जिनसे दो-दो हाथ करना है। १८५० तक भारत में गुरुकुल की प्रथा चलती आ रही थी परन्तु मकोले द्वारा अंग्रेजी शिक्षा के संक्रमण के कारण भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था का अंत हुआ और भारत में कई गुरुकुल तोड़े गए और उनके स्थान पर कान्वेंट और पब्लिक स्कूल खोले गए। .

नई!!: सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और भारतीय शिक्षा का इतिहास · और देखें »

भीमराव आम्बेडकर

भीमराव रामजी आम्बेडकर (१४ अप्रैल, १८९१ – ६ दिसंबर, १९५६) बाबासाहब आम्बेडकर के नाम से लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के खिलाफ सामाजिक भेद भाव के विरुद्ध अभियान चलाया। श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त की। उन्होंने विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की। जीवन के प्रारम्भिक करियर में वह अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवम वकालत की। बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में बीता; वह भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और बातचीत में शामिल हो गए, पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत और भारत की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था। आम्बेडकर की विरासत में लोकप्रिय संस्कृति में कई स्मारक और चित्रण शामिल हैं। .

नई!!: सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और भीमराव आम्बेडकर · और देखें »

महाराज सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय

सयाजीराव गायकवाड विश्वविद्यालय गुजरात, भारत का एक विश्वविद्यालय है। यह बड़ौदा में स्थित है। .

नई!!: सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और महाराज सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय · और देखें »

लक्ष्मी विलास महल

लक्ष्मीविलास महल लक्ष्मी विलास महल बड़ोदरा में स्थित है। महाराजा पैलेस वास्तव में बड़ोदरा, गुजरात, भारत में महलों की एक श्रृंखला को संदर्भित करता है, क्योंकि गायकवाड़ एक प्रसिद्ध मराठा परिवार है, बड़ोदरा राज्य पर शासन करना शुरू कर दिया। पहले एक सरकार की इमारत थी जिसे सरकार वाडा के रूप में जाना जाता था। पुरानी शास्त्रीय शैली में बनाया गया नज़ारबाग पैलेस के लिए यह इमारत वास्तव में एक महल नहीं थी। इसके बाद, लुक्शमी विलास पैलेस, इंडो-सरैसेनिक रिवाइवल आर्किटेक्चर की एक असाधारण इमारत, १८९० में जीपीबी १८०००० की लागत से महाराजा सयाजीराव गायकवाड ३ द्वारा निर्मित किया गया था। यह अब तक का सबसे बड़ा निजी आवास बिका हुआ है और बकिंघम पैलेस के आकार का चार गुना है। निर्माण के समय में यह सबसे आधुनिक सुविधाओं जैसे एलीवेटर और इंटीरियर को बड़े यूरोपीय देश के घर की याद दिलाती है। यह शाही परिवार का निवास है, जो बड़ौदा के निवासियों द्वारा उच्च सम्मान में आयोजित किया जाता है। .

नई!!: सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और लक्ष्मी विलास महल · और देखें »

सयाजीराव गायकवाड़ पुस्तकालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय

सयाजीराव गायकवाड़ पुस्तकालय सयाजीराव गायकवाड़ पुस्तकालय बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का मुख्य पुस्तकालय है। इसको 'केन्द्रीय पुस्तकालय' भी कहते हैं। इसकी स्थापना १९१७ में हुई थी। इसका वर्तमान भवन ब्रिटिश संग्रहालय की तर्ज पर १९४१ में बना था। इसके निर्माण के लिये महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ से दान प्राप्त हुआ था। वे वडोदरा राज्य में जगह-जगह पुस्तकालय निर्माण के लिये प्रसिद्ध हैं। .

नई!!: सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और सयाजीराव गायकवाड़ पुस्तकालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय · और देखें »

अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन

अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन, हिन्दी भाषा एवं साहित्य तथा देवनागरी का प्रचार-प्रसार को समर्पित एक प्रमुख सार्वजनिक संस्था है। इसका मुख्यालय प्रयाग (इलाहाबाद) में है जिसमें छापाखाना, पुस्तकालय, संग्रहालय एवं प्रशासनिक भवन हैं। हिंदी साहित्य सम्मेलन ने ही सर्वप्रथम हिंदी लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी रचनाओं पर पुरस्कारों आदि की योजना चलाई। उसके मंगलाप्रसाद पारितोषिक की हिंदी जगत् में पर्याप्त प्रतिष्ठा है। सम्मेलन द्वारा महिला लेखकों के प्रोत्साहन का भी कार्य हुआ। इसके लिए उसने सेकसरिया महिला पारितोषिक चलाया। सम्मेलन के द्वारा हिंदी की अनेक उच्च कोटि की पाठ्य एवं साहित्यिक पुस्तकों, पारिभाषिक शब्दकोशों एवं संदर्भग्रंथों का भी प्रकाशन हुआ है जिनकी संख्या डेढ़-दो सौ के करीब है। सम्मेलन के हिंदी संग्रहालय में हिंदी की हस्तलिखित पांडुलिपियों का भी संग्रह है। इतिहास के विद्वान् मेजर वामनदास वसु की बहुमूल्य पुस्तकों का संग्रह भी सम्मेलन के संग्रहालय में है, जिसमें पाँच हजार के करीब दुर्लभ पुस्तकें संगृहीत हैं। .

नई!!: सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »