लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सन्नी लियोन

सूची सन्नी लियोन

सन्नी लियोन (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा​​, 13 मई 1981) एक भारतीय-कैनेडियन अश्लील फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर (Penthouse Pet of the Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्‍म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं। .

29 संबंधों: एक पहेली लीला, तेरा इंतजार, बादशाहो, बिग बॉस, बिग बॉस 5, बेईमान लव, भूमि (फ़िल्म), मल्लिका शेरावत, मस्तीज़ादे, मीत ब्रदर्स, रामगोपाल वर्मा, राय लक्ष्मी, रागिनी एमएमएस, रागिनी एमएमएस २, रईस (फ़िल्म), शूटआऊट ऍट वडाला, सीआईडी (धारावाहिक), सीआईडी के पात्रों की सूची, जिस्म २, जैकपॉट (२०१३ फ़िल्म), वन नाईट स्टैंड, वीर दास, खुशबू सुंदर, गौहर खान, कनिका कपूर, कुछ कुछ लोचा है, 2014 की बॉलीवुड फिल्में, 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2016 की बॉलीवुड फिल्में

एक पहेली लीला

एक पहेली लीला एक भारतीय थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन बॉबी खान नें किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृशन कुमार और अहमद खान ने किया है। फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक पुनर्जन्म की कहानी हैं। फिल्म की कहानी 300 साल पहले की है। लीला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे लीला की अधूरी कहानी पूरी होती जब वे आज के समय में वापस जन्म लेते हैं। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और अच्छी कमाई के साथ हिट हुई। .

नई!!: सन्नी लियोन और एक पहेली लीला · और देखें »

तेरा इंतजार

तेरा इंतजार (जिसका अंग्रेजी में मतलब होता है आई एम वेटिंग फॉर यू) एक आगामी 2017 की बॉलीवुड संगीत रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन राजीव वालिया द्वारा किया गया है और फिल्म के निर्देशक अमान मेहता और बिजल मेहता है। इस फिल्म में अरबाज़ ख़ान और सन्नी लियोन प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे।  .

नई!!: सन्नी लियोन और तेरा इंतजार · और देखें »

बादशाहो

बादशाहो हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। यह फिल्म 1 सितम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: सन्नी लियोन और बादशाहो · और देखें »

बिग बॉस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: सन्नी लियोन और बिग बॉस · और देखें »

बिग बॉस 5

बिग बॉस एक वास्तविक कार्यक्रम है जिसमे प्रतियोगियो को एक घर में बाहर के समाज से अलग (दूर) रहना पड़ता है। बिग बॉस 5 में कुल 18 प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया। .

नई!!: सन्नी लियोन और बिग बॉस 5 · और देखें »

बेईमान लव

बेईमान लव (अंग्रेजी:Beiimaan Love/Cheater Love) एक आगामी भारतीय फ़िल्म है जिसका निर्देशन राजीव चौधरी ने किया है। फ़िल्म में सन्नी लियोन तथा राजनिष दुग्गल मुख्य किरदार है। फ़िल्म की शूटिंग २७ जून २०१५ को ही शुरू करदी थी,जिसमें ज्यादातर दुबई तथा मुम्बई के ही दृश्य लिए हैं। फ़िल्म १४ अक्टूबर २०१६ को प्रदर्शित होगि। .

नई!!: सन्नी लियोन और बेईमान लव · और देखें »

भूमि (फ़िल्म)

भूमि एक भारतीय बॉलीवुड हिन्दी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन और सह-निर्माण ओमंग कुमार ने किया है। फ़िल्म में संजय दत्त, अदिति राव हैदरी और सिद्धान्त गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 22 सितम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सन्नी लियोन और भूमि (फ़िल्म) · और देखें »

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध हीरोईन और एक मॉडल है। रोहतक में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद उसने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डिग्री प्राप्त की। वह भारत की पहली अभिनेत्री है जिसने जैकी चैन के साथ काम किया है। उसने फिल्मों में अपना नाम रीमा की जगह मल्लिका रखा, ऐसा उसने रीमा नाम की अन्य अभिनेत्रियों से नाम की समानता के कारण होने वाले कनफ्यूजन को दूर करने के लिए किया। मल्लिका का अर्थ रानी होता है और वह चाहती भी है कि लोग उसे इसी नाम से पुकारें। शेरावत उनकी माँ का सरनेम है। इन्होने अपनी अच्छी शुरुआत जीना सिर्फ़ मेरे लिये से की। मगर फिल्म मर्डर से इन्हे अलग पहचान मिली। जुन 2007 में हॉगकाँग की एक प्रसिद्ध मैगजीन ने उसे एशिया के सबसे खूबसूरत 100 लोगों की सूची में स्थान दिया। .

नई!!: सन्नी लियोन और मल्लिका शेरावत · और देखें »

मस्तीज़ादे

मस्तीज़ादे (अंग्रेजी:Mastizaade) एक आगामी भारतीय हिन्दी वयस्क हास्य फ़िल्म है जिनका निर्देशन मिलाप ज़ावेरी ने किया है। फ़िल्म २९ जनवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सन्नी लियोन और मस्तीज़ादे · और देखें »

मीत ब्रदर्स

मीत ब्रदर्स एक हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक जोड़ी है। इन्होने मिलकर कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। इस जोड़ी में मनमीत सिंह और हरमीत सिंह शामिल हैं। पहले इसमें अंजान भट्टाचार्य भी शामिल थे और वे मीत ब्रदर्स अंजन कहलाते थे पर २०१५ में भट्टाचार्य तिकड़ी से प्रथक हो गए और उन्होंने अपना खुद का संगीत व्यवसाय शुरू किया। तीनों ने मिलकर कई फिल्मों में हिट संगीत दिया है। २०१४ में उनके द्वारा रचित सन्नी लियोन पर फिल्माया गया था, काफी मशहूर और हिट हुआ। इन्होने कई हिट फिल्मों के लिए जैसे ज़ंजीर, ओ माय गॉड,सत्याग्रह, रागिनी एमएमएस २, किक, सिंघम रिटर्न्स, रॉय, एक पहेली लीला, हीरो, मस्तीज़ादे के लिए संगीत बनाया है। .

नई!!: सन्नी लियोन और मीत ब्रदर्स · और देखें »

रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा (जन्म: 7 अप्रैल, 1962) एक भारतीय निर्देशक तथा फ़िल्म निर्माता हैं। इनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। अपनी पढ़ाई विजयवाड़ा के एक अभियांत्रिकी विद्यालय से छोड़कर वे पहले एक वीडियो दुकान के मालिक बने फिर उन्होने फ़िल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इनकी प्रमुख फिल्मों में सत्या, भूत, सरकार, डरना मना है, डरना जरूरी है तथा एक हसीना थी का नाम आता है। इनकी फ़िल्में अपने रोमांच तथा भीत के कारण जानी जाती हैं। 'रंगीला', 'सरकार', रक्त चरित्र और 'सत्या' जैसी फ़िल्मों से दर्शकों के बीच जगह बनाने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अमरीका की पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ आए हैं। मिया के साथ बनाई ये फ़िल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' यू-ट्यूब पर रिलीज़ हो चुकी है, इस फ़िल्म का शॉर्टनेम जीएसटी है। .

नई!!: सन्नी लियोन और रामगोपाल वर्मा · और देखें »

राय लक्ष्मी

राय लक्ष्मी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह मुख्यत: कन्नड़ फिल्मों में नजर आतीं हैं। लक्ष्मी राय का का जन्म 5 मई 1989 को में हुआ था। बैंगलोर कर्नाटक में हुआ था। वह 15 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही हैं। वह सोनाक्षी सिन्हा की फिल्‍म 'अकीरा' में कैमियो किया था। अभिनेत्री राय लक्ष्मी फिल्म 'जूली 2' में नजर आने वाली हैं। जूली 2 राय लक्ष्मी की 50वीं फिल्म है। पहलाज निहलानी जूली 2 के डिस्ट्रीब्यूशन को अपने हाथों में ले लिया है। .

नई!!: सन्नी लियोन और राय लक्ष्मी · और देखें »

रागिनी एमएमएस

रागिनी एमएमएस बॉलीवुड की २०११ की आंतक शैली की वीभत्स फ़िल्म है। इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है और इसके निर्माता बालाजी टेलीफ़िल्म्स के जितेन्द्र एवं शोभा कपूर हैं। यह १३ मई २०११ को जारी की गई। फ़िल्म २००७ की अमेरिकी अलौकिक वीभत्स फ़िल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटी से प्रभावित है और आंशिक रूप से दिल्ली की दीपिका नामक लड़की की वास्तविक कहानी पर आधारित है। .

नई!!: सन्नी लियोन और रागिनी एमएमएस · और देखें »

रागिनी एमएमएस २

रागिनी एमएमएस २ भूषण पटेल द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिकचर्स और एएलटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित २०१४ की बॉलीवुड फ़िल्म है। फ़िल्म २०११ की विभत्स फ़िल्म रागिनी एमएमएस की उत्तरकथा फ़िल्म है। .

नई!!: सन्नी लियोन और रागिनी एमएमएस २ · और देखें »

रईस (फ़िल्म)

रईस अपराध पर आधारित हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय एक्शन थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। इसका निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और गौरी खान ने किया है। इसका निर्माण अप्रैल 2015 में शुरू हुआ। इसमें शाहरुख खान, माहिरा खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अभिनेत्री सन्नी लियोन एक विशेष गाने में शाहरुख खान के साथ हैं। फ़िल्म को गुजरात के अपराधी अब्दुल लतीफ़ पर आधारित बताया जा रहा था पर फ़िल्म निर्माताओं ने यह स्पष्ट किया कि, "फ़िल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है जिसका किसी भी व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है"। फ़िल्म २५ जनवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सन्नी लियोन और रईस (फ़िल्म) · और देखें »

शूटआऊट ऍट वडाला

शूटआऊट ऍट वडाला संजय गुप्ता द्वारा निर्मित और निर्देशित २०१३ की बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म है। .

नई!!: सन्नी लियोन और शूटआऊट ऍट वडाला · और देखें »

सीआईडी (धारावाहिक)

सीआईडी सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला हिन्दी भाषा का एक धारावाहिक है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला धारावाहिक होने का श्रेय प्राप्त है। अपराध व जासूसी शैली पर आधारित इस धारावाहिक में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके सर्जक, निर्देशक और लेखक बृजेन्द्र पाल सिंह हैं। इसका निर्माण फायरवर्क्स नामक कंपनी ने किया है जिसके संस्थापक बृजेन्द्र पाल सिंह और प्रदीप उपूर हैं। २१ जनवरी १९९८ से शुरु होकर यह धारावाहिक अब तक लगातार चल रहा है। इसका प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात १० बजे होता है। इसका पुनः प्रसारण सोनी पल चैनल पर रात ९ बजे होता है जिसमें इसके पुराने प्रकरण दिखाये जाते हैं। इस धारावाहिक ने २१ जनवरी २०१८ को अपने प्रसारण के २० वर्ष पूर्ण किये और २१वें वर्ष में प्रवेश किया। इससे पहले, २७ सितम्बर २०१३ को इस धारावाहिक ने अपनी १०००वीं कड़ी पूरी की। इस धारावाहिक को कई अन्य भाषाओं में भी भाषांतरित किया गया है। .

नई!!: सन्नी लियोन और सीआईडी (धारावाहिक) · और देखें »

सीआईडी के पात्रों की सूची

सीआईडी के पात्रों की सूची में १९९८ से अब तक के सभी सीआईडी (धारावाहिक) के पात्रो की सूची। (बाएँ से दायें) दया शेट्टी, अंशा सयद, जानवी छेड़ा, शिवाजी सतम, आदित्य श्रीवास्तव (बाएँ से दायें) श्रद्धा मूसले, अंशा सयद, ऋषिकेश पांडे, शिवाजी सतम, नरेंद्र गुप्ता, जानवी छेड़ा, अजय नागरथ .

नई!!: सन्नी लियोन और सीआईडी के पात्रों की सूची · और देखें »

जिस्म २

जिस्म २ एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन पूजा भट्ट ने किया। इनके साथ डीनो मोरेय इस फिल्म के निर्माता है। यह ३ अगस्त २०१२ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: सन्नी लियोन और जिस्म २ · और देखें »

जैकपॉट (२०१३ फ़िल्म)

जैकपॉट कैज़ाद गुस्ताद द्वारा निर्देशित और सन्नी लियोन, नसीरुद्दीन शाह एवं सचिन जोशी जोशी अभिनीत २०१३ की हिन्दी हास्य रोमांचक फ़िल्म है। फ़िल्म 13 दिसम्बर 2013 को भारत के 1150 पर्दों (सिनेमाघरों) में प्रदर्शित की गई। .

नई!!: सन्नी लियोन और जैकपॉट (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

वन नाईट स्टैंड

वन नाईट स्टैंड एक आने वाली हिंदी भाषा में बनी थ्रिलर भारतीय बॉलीवुड फिल्म हैं। इसका निर्देशन जस्मिन डी'सूज़ा ने किया है। इसका निर्माण प्रदीप शर्मा और फुर्क्वाँ खान ने किया है। इसमें सन्नी लिओन और तनुज विरवानी मुख्या किरदार में हैं। ख़बरों के मुताबिक, फिल्म समाज के एक गम्भीर पहलु को उजागर करेगी। फिल्म ६ मई २०१६ को रिलीज़ होगी। .

नई!!: सन्नी लियोन और वन नाईट स्टैंड · और देखें »

वीर दास

वीर दास (जन्म ३१ मई १९७९) में हुआ था ये एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत २००७ में की थी। वीर दास एक मंच पर कॉमेडी करने वाले हास्य कलाकार है। साल २०१३ में गो गोआ गोन २०१४ में शादी के साइड इफेक्ट जैसी फ़िल्मों में काम किया है। इनके अलावा ये टेलीविजन कार्यक्रमों में भी काम कर चूके है। साल २०१६ में इन्होंने वयस्क एवं हास्य फ़िल्म मस्तीज़ादे फ़िल्म में भी अभिनय किया है फ़िल्म में तुषार कपूर एवं सन्नी लियोन भी है। .

नई!!: सन्नी लियोन और वीर दास · और देखें »

खुशबू सुंदर

खुशबू सुंदर, या सिर्फ खुशबू/खुशबू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और टेलीविजन प्रस्तोता हैं जिन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड और एक केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड - स्पेशल मेन्शन मिला है। .

नई!!: सन्नी लियोन और खुशबू सुंदर · और देखें »

गौहर खान

गौहर खान बॉलीवुड फिल्मो एवं टीवी सीरिअल की अभिनेत्री हैं।.

नई!!: सन्नी लियोन और गौहर खान · और देखें »

कनिका कपूर

कणिका कपूर (कनिका कपूर के रूप में भी जानी जाती है) बॉलीवुड की एक नवीनतम गायिका हैं। इनका जन्म २३ मार्च १९७८ को लखनऊ, उत्तरप्रदेश में हुआ, वर्तमान में यह लंदन की निवासी हैं। इनका बेबी डॉल नामक गाना प्रसिद्ध हुआ। इन्होंने अपन करियर हिन्दी भाषी संगीत में २०१२ में शुरू किया। .

नई!!: सन्नी लियोन और कनिका कपूर · और देखें »

कुछ कुछ लोचा है

कुछ कुछ लोचा है एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन देवांग ढोलकिया ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार राम कपूर, इवेलिन शर्मा और सन्नी लियोन हैं। यह फ़िल्म 8 मई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: सन्नी लियोन और कुछ कुछ लोचा है · और देखें »

2014 की बॉलीवुड फिल्में

यह वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: सन्नी लियोन और 2014 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: सन्नी लियोन और 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2016 की बॉलीवुड फिल्में

यह वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है .

नई!!: सन्नी लियोन और 2016 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सनी लिऑन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »