लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सदिश क्षेत्र

सूची सदिश क्षेत्र

सदिश कलन (वेक्टर कैल्कुलस) में सदिश क्षेत्र (vector field) किसी दिक् (स्पेस) के हर बिन्दु-स्थान को एक सदिश राशि देने की क्रिया को कहा जाता है, यानि कि इसमें प्रत्येक स्थान से एक राशि और एक दिशा सम्बन्धित की जाती है। सदिश क्षेत्र कई भौतिक चीज़ों को समझने के लिये बहुत लाभकारी है, मसलन पानी के बहाव को परिभाषित करने के लिये उस द्रव में स्थित हर स्थान के साथ एक दिशा और एक राशि लगाई जा सकती है जिससे यह समझा जा सकता है कि उस प्रवाह के अलग-अलग भागों पर क्या बल काम कर रहा है। इसी तरह किसी चुम्बकीय क्षेत्र को भी एक सदिश क्षेत्र द्वारा दर्शा कर उसे समझा जा सकता है। .

3 संबंधों: गणितीय विश्लेषण, केन्द्रीय बल, अभिवाह

गणितीय विश्लेषण

गणितीय विश्लेषण (Mathematical analysis) शुद्ध गणित की एक शाखा है। इसके अन्तर्गत अवकलन, समाकलन, सीमा, अनन्त श्रेणी तथा वैश्लेषिक फलनों (analytic functions) के सिद्धान्त आदि आते हैं। ये सिद्धान्त प्रायः वास्तविक संख्याओं, समिश्र संख्याओं तथा वास्तविक एवं समिश्र फलनों के सन्दर्भ में अध्ययन किए जाते हैं। विश्लेषण को परम्परागत रूप से ज्यामिति से अलग गणित की श्रेणी में रखा जाता रहा है। .

नई!!: सदिश क्षेत्र और गणितीय विश्लेषण · और देखें »

केन्द्रीय बल

उपग्रहीय मण्डल में गुरुत्वीय बल एक केन्द्रीय बल है। चिरसम्मत यांत्रिकी में, केन्द्रीय बल (central force), किसी वस्तु पर लगने वाले उस बल को कहते हैं जिसका परिमाण केवल r पर निर्भर करता है (जहाँ r वस्तु की मूलबिन्दु से दूरी है।) तथा जिसकी दिशा वस्तु को मूलबिन्दु से मिलाने वाली रेखा के अनुदिश होता है। जहाँ \scriptstyle \vec बल है। F सदिश मानयुक्त बल फलन है, F अदिश् मानयुक्त बल फलन है, r स्थिति सदिश, जिसका परिमाण ||r|| है, तथा \scriptstyle \hat .

नई!!: सदिश क्षेत्र और केन्द्रीय बल · और देखें »

अभिवाह

अभिवाह या फ्लक्स (flux) की अवधारणा का भौतिकी व व्यावहारिक गणित में कई तरह से उपयोग होता है। मोटे तौर पर, किसी स्थान, सतह या अन्य पदार्थ को पार करने वाली किसी पदार्थ, क्षेत्र (फिल्ड) आदि की मात्रा को अभिवाह कहते हैं। विद्युतचुम्बकत्व में विद्युत अभिवाह और चुम्बकीय अभिवह बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी संकल्पनाएँ हैं। किसी क्षेत्र A के प्रत्येक बिन्दु पर क्षेत्र का मान F (नियत) हो तो उस क्षेत्र A से निकलने वाला अभिवाह ध्यान रहे कि यह प्रवाह से सम्बन्धित लेकिन भिन्न होता है - फ्लक्स वह मात्रा है जो किसी सतह को भेद रही है और इसमें बहाव आवश्यक नहीं है (यानि परिवहन परिघटना के विपरीत कोई चुम्बकत्व जैसी स्थाई परिघटना भी हो सकती है), जबकि प्रवाह में किसी प्रकार के भौतिक बहाव का होना आवश्यक है। .

नई!!: सदिश क्षेत्र और अभिवाह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »