लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सतारा जिला

सूची सतारा जिला

सतारा जिला (मराठी: सातारा जिल्हा), भारत के पश्चिम में स्थित राज्य महाराष्ट्र के पैंतीस जिलों में से एक है। यह महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और इसका कुल क्षेत्रफल 10480 किमी² है। 2001 की जनगणना के अनुसार सतारा जिले की कुल जनसंख्या 2808994 है जिसमें से 14.17% आबादी शहरी है। जिले का मुख्यालय सतारा शहर है। जिले के अन्य प्रमुख स्थानों में वाई, कराड, कोयनानगर, रहमतपुर, फलटन, महाबलेश्वर और पंचगनी शामिल हैं। यह जिला पुणे मंडल के अंतर्गत आता है। इस जिले के उत्तर में पुणे जिला, पश्चिमोत्तर में रायगढ़ जिला, पूर्व में सोलापुर जिला, दक्षिण में सांगली जिला और पश्चिम में रत्नागिरि जिला स्थित है। .

10 संबंधों: पाटन, महाराष्ट्र, पंचगनी, प्रतापगढ़ दुर्ग, फलटण, महाबलेश्वर, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के जिले, रत्नागिरि जिला, सतारा, अजिंक्यतारा

पाटन, महाराष्ट्र

पाटन (अथवा पाटण) भारतीय राज्य महाराष्ट्र के सतारा जिले का एक कस्बा है। .

नई!!: सतारा जिला और पाटन, महाराष्ट्र · और देखें »

पंचगनी

पंचगनी या पान्न्च्गनी एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो भारत के महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में एक नगर परिषद है। यह कई प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: सतारा जिला और पंचगनी · और देखें »

प्रतापगढ़ दुर्ग

प्रतापगढ़ दुर्ग (या किला) महाराष्ट्र के सतारा जिले में सतारा शहर से २० कि॰मी॰ दूरी पर स्थित है। यह मराठा शासक शिवाजी के अधिकार में था। उन्होंने इस किले को नीरा और कोयना नदियों की ओर से सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से बनवाया था। १६५६ में किले का निर्माण पूर्ण हुआ था। उसी वर्ष १० नवम्बर को इसी किले से शिवाजी और अफज़ल खान के बीच युद्ध हुआ था और इस युद्ध में शिवाजी को विजय प्राप्त हुई थी। इस जीत से मराठा साम्राज्य की हिम्मत को और बढ़ावा मिला था। दुर्ग समुद्री तल से १००० मीटर ऊंचाई पर स्थित है। किले में मां भवानी और शिव जी का मंदिर हैं। .

नई!!: सतारा जिला और प्रतापगढ़ दुर्ग · और देखें »

फलटण

फलटण महाराष्ट्र के सतारा जिले का एक नगर एवं तालुका है। यह सतारा से ५९ किमी उत्तर-पूर्व में तथा पुणे से ११० किमी दूरी पर स्थित है। श्रेणी:महाराष्ट्र का भूगोल.

नई!!: सतारा जिला और फलटण · और देखें »

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर भारत के महाराष्ट्र प्रान्त का एक नगर है। सैरगाह नगर महाबलेश्वर, दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र राज्य, पश्चिम भारत में स्थित है। महाबलेश्वर मुम्बई (भूतपूर्व बंबई) से 64 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सतारा नगर के पश्चिमोत्तर में पश्चिमी घाट की सह्याद्रि पहाड़ियों में 1,438 मीटर की ऊँचाई पर अवस्थित है। महाबलेश्वर नगर ऊँची कगार वाली पहाड़ियों की ढलान से तटीय कोंकण मैदान का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। समशीतोष्ण क्षेत्र के स्ट्रॉबेरी और अन्य फल यहाँ उगाए जाते हैं। निकटस्थ पंचगनी अपने पब्लिक स्कूलों, फलों के परिरक्षण और प्रसंस्करण उद्योग के लिए विख्यात है। .

नई!!: सतारा जिला और महाबलेश्वर · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: सतारा जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र, १ मई १९६० को भारत का राज्य बनाया गया था। इस दिन को हम महाराष्ट्र दिन के भी नाम से जानते है। शुरू में महाराष्ट्र में २६ जिले थे। उसके बाद १० नये जिले बनाएँ गये है। वर्तमान के महाराष्ट्र में ३६ जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: सतारा जिला और महाराष्ट्र के जिले · और देखें »

रत्नागिरि जिला

रत्नागिरि जिला (रत्नागिरी जिल्हा), भारत के राज्य महाराष्ट्र के पैंतीस जिलों में से एक है। रत्नागिरि जिले का मुख्यालय और प्रमुख शहर है। जिले का 11.33% हिस्सा शहरी है। जिले के पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में सिंधुदुर्ग जिला, उत्तर में रायगढ़ जिला और पूर्व में सतारा सांगली और कोल्हापुर जिले स्थित हैं। यह जिला कोंकण मंडल का भाग है। .

नई!!: सतारा जिला और रत्नागिरि जिला · और देखें »

सतारा

सातारा भारत के महाराष्ट्र प्रान्त का एक शहर है। सतारा, बम्बई प्रेसीडेन्सी (वर्तमान महाराष्ट्र) का एक नगर, पहले यह राज्य (रियासत) भी था। सतारा शाहूजी के वंशजों की राजधानी रहा। यद्यपि मराठा राज्य की सत्ता पेशवाओं के हाथों में जाने के फलस्वरूप यह उनके अधीन था। .

नई!!: सतारा जिला और सतारा · और देखें »

अजिंक्यतारा

अजिंक्यतारा महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित किला है। श्रेणी:महाराष्ट्र के किले.

नई!!: सतारा जिला और अजिंक्यतारा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सातारा जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »