लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संत रविदास नगर जिला

सूची संत रविदास नगर जिला

भदोही ज़िला भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। जिले का मुख्यालय ज्ञानपुर में है। पहले यह वाराणसी जिले में था।भदोही ज़िला इलाहाबाद और वाराणसी के बीच मे स्थित है| यहा का कालीन उद्योग विश्व प्रसिद्ध है और कृषी के बाद दूसरा प्रमुख रोजगार का श्रोत है| .

15 संबंधों: डीघ, डीघ उपरवार, धनतुलसी, बहपुरा, बाबा गंगेश्वरनाथ धाम, बुधिराम दुबे महिला महाविद्यालय, शेरपुर, सीता समाहित स्थल (सीतामढ़ी), घनश्याम दूबे महाविद्यालय, इटहरा, कोनिया क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले

डीघ

डीघ मंडल उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिला मे स्थित है। श्रेणी:संत रविदास नगर जिला.

नई!!: संत रविदास नगर जिला और डीघ · और देखें »

डीघ उपरवार

डीघ उपरवार संत रविदास नगर जिले के डीघ ब्लाक का सबसे बडा गाव है | यह गाँव गंगा के किनारे पर बसा हुआ है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और डीघ उपरवार · और देखें »

धनतुलसी

धनतुलसी उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिला के डीघ मंडल मे स्थित एक गांव है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और धनतुलसी · और देखें »

बहपुरा

बहपुरा उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिला के डीघ मंडल में स्थित एक गांव है।n .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और बहपुरा · और देखें »

बाबा गंगेश्वरनाथ धाम

बाबा गंगेश्वर नाथ धाम मंदिर गंगा नदी से तीनो दिशाओं से घिरे कोनिया क्षेत्र के इटहरा गाँव में स्थित है यह भगवान शिव का मंदिर है, पश्चिम वाहिनी गंगा के सम्मुख होने के कारण इस मंदिर को बाबा गंगेश्वर नाथ कहा गया है। इस मंदिर का निर्माण कार्य बिसेन राजपूतो ने तत्कालीन काशी नरेश की सहायता से लगभग 2५० वर्ष पूर्व इ. सन १७५० में कराया था। शिवलाल सिंह इटहरा गाँव के निवासी थे, वे बिसेन राजपूतो से संबाधित थे। बहुत ही धार्मिक प्रवृति होने के कारण इस मंदिर का शिलान्यास शिवलाल सिंह के द्वारा कराया गया। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यहाँ पर महाशिवरात्रि पर्व के दिन मेला लगता है और महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस संबंध में एक पौराणिक कथा भी है। उसके अनुसार- भगवान विष्णु की नाभि से कमल निकला और उस पर ब्रह्माजी प्रकट हुए। ब्रह्माजी सृष्टि के सर्जक हैं और विष्णु पालक। दोनों में यह विवाद हुआ कि हम दोनों में श्रेष्ठ कौन है? उनका यह विवाद जब बढऩे लगा तो तभी वहां एक अद्भुत ज्योतिर्लिंग प्रकट हुआ। उस ज्योतिर्लिंग को वे समझ नहीं सके और उन्होंने उसके छोर का पता लगाने का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हो पाए। जब दोनों देवता निराश हो गए तब उस ज्योतिर्लिंग ने अपना परिचय देते हुए कहां कि मैं शिव हूं। मैं ही आप दोनों को उत्पन्न किया है। तब विष्णु तथा ब्रह्मा ने भगवान शिव की महत्ता को स्वीकार किया और उसी दिन से शिवलिंग की पूजा की जाने लगी। शिवलिंग का आकार दीपक की लौ की तरह लंबाकार है इसलिए इसे ज्योतिर्लिंग कहा जाता है। एक मान्यता यह भी है कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ही शिव-पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और बाबा गंगेश्वरनाथ धाम · और देखें »

बुधिराम दुबे महिला महाविद्यालय

बुधिराम दुबे महिला महाविद्यालय एक महिला डिग्री कॉलेज है जो इटहरा गाँव में स्थित हैं। इसकी स्थापना २०११ में हुई थी। कलकल निनादिनी, पतितपावनी तृरावेष्टितमां गंगा के पावन भूभाग पर अवस्थित इस महाविद्यालय को कोनिया क्षेत्र का प्रथम महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त हुआ। महाविद्यालय में एक अच्छा पुस्तकालय है जिसमें पर्याप्त मात्रा सम्बन्धित विषयों की पाठ्य पुस्तक उपलब्ध है। महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र के लिए एक प्रयोगशाला भी है जिसमें छात्रायें सम्बन्धित विषय की अच्छी जानकारी प्राप्त कर सकती है। यह महाविद्यालय महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और बुधिराम दुबे महिला महाविद्यालय · और देखें »

शेरपुर

शेरपुर उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले के डीघ मंडल का एक छोटा सा किन्तु महत्वपूर्ण गाँव है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और शेरपुर · और देखें »

सीता समाहित स्थल (सीतामढ़ी)

सीता समाहित स्थल (सीतामढ़ी) मंदिर संत रविदास नगर जिला में स्थित है। यह मंदिर इलाहबाद और वाराणसी के मध्य स्थित जंगीगंज बाज़ार से ११ किलोमीटर दूर गंगा के किनारे स्थित है। मान्यता है कि इस स्थान पर माँ सीता से अपने आप को धरती में समाहित कर लिया था। यहाँ पर हनुमानजी की ११० फीट ऊँची मूर्ति है जिसे विश्व की सबसे बड़ी हनुमान जी की मूर्ति होने का गौरव प्राप्त है। स्वामी जितेंद्रानंद जी के असीम प्रयास से और श्री प्रकाश नारायण पुंज की मदद से ये स्थान पर्यटक स्थल के रूप में उभर कर आया है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और सीता समाहित स्थल (सीतामढ़ी) · और देखें »

घनश्याम दूबे महाविद्यालय

घनश्याम दूबे महाविद्यालय उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले के सुरियावां नामक कस्बे में स्थित है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के महाविद्यालय.

नई!!: संत रविदास नगर जिला और घनश्याम दूबे महाविद्यालय · और देखें »

इटहरा

इटहरा एक गाँव है और ये उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिला के डीघ मंडल में स्थित है यह जिला मुख्यालय से करीब ३५ किलोमीटर दूर है, ये गाँव गंगा नदी से तीनो दिशाओं से घिरी हुई है। प्रसिद्ध मंदिर बाबा गंगेश्वरनाथ धाम इसी गाँव में है। ये गाँव बहुत ही विकसित गाँव था। कोनिया क्षेत्र में मात्र इसी गाँव में बाजार हुआ करता था, कोनिया क्षेत्र के लोग यही से खरीदारी करते थे। इसे आज भी सरकारी तौर पर ग्रामीण बाजार का दर्जा प्राप्त है। धीरे धीरे गाँव की जनसँख्या में वृद्धि हुई और लोग रोजगार की तलाश में बाहर जाने लगे जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता,सूरत और बचे हुए लोग भी गाँव की पुरानी बस्ती से बाहर अपना घर बनाने लगे जिससे इस गाँव का दायरा लगभग ३ किलोमीटर से ज्यादा हो गया। आज ये गाँव ३ किलोमीटर के दायरे से ज्यादा में बसा हुआ है। इस गाँव में सबसे बड़ी संख्या में बिसेन राजपूत है क्योंकि ये गाँव इन्ही के द्वारा बसाया गया था। उसके बाद बड़ी संख्या में क्रमश: ब्राह्मण, पासी, चमार,यादव मौजूद है। कायस्थ, बनिया, नाई, कुम्हार, कहार, मुसलमान, पुष्पाकर (माली), चौरसिया (बरई),धोबी, तेली (गुप्ता),मुसहर जाति ये जातियां भी इस गाँव में मौजूद है। सामाजिक तौर पर ये गाँव आज भी काफी विकसित है। इस गाँव में एक इंटर कॉलेज और एक महिला महाविद्यालय भी है। "गंग सकल मुद मंगल मुला। गाँव इटहरा सुर सरि तिरा।।" .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और इटहरा · और देखें »

कोनिया क्षेत्र

कोनिया क्षेत्र (अंग्रेजी: Konia Kshetra) जिला मुख्यालय ज्ञानपुर से तकरीबन 45 किमी की दूरी पर स्थित तीन तरफ से गंगा की धाराओं से घिरा हुआ इलाका है। इस स्थान पर छेछुआ-भुर्रा गाँव के पास गंगा का धारा प्रवाह मुड़ गया है। गंगा नदी द्वारा तीनों दिशाओं से घिरे होने की वजह से यह क्षेत्र एकदम कोने में हो गया है। सम्भवत: इसीलिए इस क्षेत्र का नाम कोनिया क्षेत्र पड़ गया। यह क्षेत्र संत रविदास नगर जिले के अन्तर्गत आता है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और कोनिया क्षेत्र · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और उत्तर प्रदेश · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ३५१.३४ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग ग्राम पीपरी के समीप नेपाल-भारत सीमा से शुरू होकर दूधी तक जाता है। इसे लुम्बिनी-दूधी मार्ग भी कहा जाता है। यह सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ५ · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: संत रविदास नगर जिला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संत रविदास नगर, संत रविदास नगर ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »