लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्वास योग्य सस्पेंडेड कणीय पदार्थ

सूची श्वास योग्य सस्पेंडेड कणीय पदार्थ

श्वास योग्य सस्पेंडेड कणीय पदार्थ (अंग्रेज़ी:रीस्पाइरेबल सस्पेंडेड पर्टकिलेट मैटर, लघुरूप:आरएसपीएम) वायु के वे कण होते हैं, जो हवा में घुलनशील होते हैं और इनका आकार साइज दस माइक्रोन से भी कम होता है, यानि मानव के बाल की चौड़ाई के पांचवें भाग से भी कम होता है।। हिन्दुस्तान लाइव। १७ अक्टूबर २००९ आरएसपीएम कार्बनिक और अकार्बनिक तत्वों का मिश्रण होते यह कण बंद और खुले वातावरण दोनों में मिलते हैं पर अधिकतर इनके मिलने की संभावना खुले के बजाए बंद वातावरण में अधिक ज्यादा होती है। प्लास्टिक का सामान, सिंथेटिक रेशे, दरी, पर्दो, मॉनिटर और घरेलू सामानों में इनके होने की संभावना ज्यादा होती है। साथ ही यह कण वातावरण से रासायनिक अभिक्रिया और गाड़ियों के धुएं के दहन से उत्पन्न होते हैं। आकार में जितना छोटा कण होगा, उतनी ही जल्दी वह नाक में प्रवेश करेगा। नाक आरएसपीएम को रोक नहीं पाती है, खासकर तब जब उनके कणों का आकार २.५ माइक्रोन यानि मानव के बाल की चौड़ाई के बारहवें हिस्से से भी कम होता है। सामान्यत: नाक ४ से ५ माइक्रोन के आरएसपीएम कणों को नाक में प्रवेश करने से रोकने में सक्षम होती है। धूल के कणों के साथ मिश्रित हो जाने पर यह कण सामान्य से अधिक भारी हो जाते हैं, जिससे नाक में यह आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। ये कण शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। इनके कारण फेफड़ों के प्रकार्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इन्हीं के कारण अस्थाई रूप से बुद्धि का ह्रास भी हो सकता है। इसके अलावा इनसे ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, अवसाद, बैचेनी होना जैसे रोगों की भी संभावना हो जाती है। .

0 संबंधों

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आरएसपीएम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »