लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

श्रुतलेखन-राजभाषा

सूची श्रुतलेखन-राजभाषा

श्रुतलेखन-राजभाषा सी-डैक द्वारा आइबीऍम के सहयोग से विकसित एक हिन्दी श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर है जो कि हिन्दी में बोली गई ध्वनि को टैक्स्ट रूप में बदलता है। इसका मूल्य लगभग ५००० रुपये है। आज के युग में हिंदी-अंग्रेज़ी मिलाकर बोलने प्रवृत्ति बहुत बढ़ रही है। यह सॉफ़्टवेयर शुद्ध हिंदी के शब्दों का लिप्यंकन तो कर लेता है, लेकिन अंग्रेज़ी शब्दों के लिप्यंकन में इसमें दिक्कत आती है। एक अन्य श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर वाचान्तर-राजभाषा है जो कि अंग्रेजी स्पीच को इनपुट के तौर पर लेता है तथा मशीनी अनुवाद करके उसे हिन्दी टैक्स्ट में बदलता है। ऐसा माना जाता है कि भविष्य में श्रुतलेखन कम्प्यूटर में हिन्दी टैक्स्ट इनपुट के लिये सर्वाधिक उपयुक्त प्रणाली होगी। इसका कारण है कि हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाएँ स्वभाव से ध्वन्यात्मक हैं अर्थात इनमें जैसा बोला जाता है वैसे ही लिखा जाता है। .

7 संबंधों: भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी, मन्त्र-राजभाषा, श्रुतलेखन, श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर, सी-डैक, हिन्दी एऍसआर, वाचान्तर-राजभाषा

भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी

हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में १४ सितम्बर सन् १९४९ को स्वीकार किया गया। इसके बाद संविधान में अनुच्छेद ३४३ से ३५१ तक राजभाषा के साम्बन्ध में व्यवस्था की गयी। इसकी स्मृति को ताजा रखने के लिये १४ सितम्बर का दिन प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। धारा ३४३(१) के अनुसार भारतीय संघ की राजभाषा हिन्दी एवं लिपि देवनागरी है। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिये प्रयुक्त अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप (अर्थात 1, 2, 3 आदि) है। हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। संसद का कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जा सकता है। परन्तु राज्यसभा के सभापति महोदय या लोकसभा के अध्यक्ष महोदय विशेष परिस्थिति में सदन के किसी सदस्य को अपनी मातृभाषा में सदन को संबोधित करने की अनुमति दे सकते हैं। किन प्रयोजनों के लिए केवल हिंदी का प्रयोग किया जाना है, किन के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का प्रयोग आवश्यक है और किन कार्यों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाना है, यह राजभाषा अधिनियम 1963, राजभाषा नियम 1976 और उनके अंतर्गत समय समय पर राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए निदेशों द्वारा निर्धारित किया गया है। .

नई!!: श्रुतलेखन-राजभाषा और भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी · और देखें »

मन्त्र-राजभाषा

मन्त्र-राजभाषा (MAchiNe assisted TRAnslation tool) राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा विकसित कराया गया एक साफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर सी-डैक, द्वारा विकसित किया गया है मशीनी अनुवाद मंत्र-राजभाषा एक मशीन साधित अनुवाद सिस्टम है, जो राजभाषा के प्रशासनिक, वित्तीय, कृषि, लघु उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य रक्षा, शिक्षा एवं बैंकिंग क्षेत्रों के दस्तावेजों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करता है। मंत्र टैक्नॉलाजी पर आधारित यह सिस्टम सी-डैक,पुणे के एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा प्रायोजित मंत्र-राजभाषा स्टैंडएलोन, इंट्रानेट और इंटरनेट संस्करणों को विकसित किया गया है। मंत्र राजभाषा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों तथा विभागों में मानक तथा शीघ्र गति से हिंदी अनुवाद में सहायक होगा। भारत की सामाजिक, आर्थिक, जनसांख्यिकीय स्थिति, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा अल्पकालीन चरण जो वर्तमान में उपस्थित है, उसमें 'मंत्र' की उपयोगिता निश्चित ही अधिक है। प्रमुख रूप से विभिन्न परिवार की भाषाओं में एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद करती है। इस कार्य के लिए जिस पद्धति को अपनाया गया है वह यह है - न तो शब्द से शब्द...

नई!!: श्रुतलेखन-राजभाषा और मन्त्र-राजभाषा · और देखें »

श्रुतलेखन

श्रुतलेखन का अर्थ है सुन कर लिखना। इस विधि में एक व्यक्ति बोलता है तथा दूसरा सुन कर उसे लिखता है। विद्यालयों में श्रुतलेखन का उपयोग वर्तनी सुधारने हेतु किया जाता है। .

नई!!: श्रुतलेखन-राजभाषा और श्रुतलेखन · और देखें »

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर

श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जो कि श्रुतलेखन द्वारा वाक को पाठ में बदलता है अर्थात कम्प्यूटर पर माइक में बोले गई ध्वनि को टैक्स्ट रूप में बदलता है। इसे स्पीट टू टैक्स्ट सॉफ्टवेयर भी कहते हैं। यह स्पीच रिकॉग्नीशन तकनीक पर कार्य करता है। .

नई!!: श्रुतलेखन-राजभाषा और श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर · और देखें »

सी-डैक

प्रगत संगणन विकास केन्द्र (Centre for Development of Advanced Computing अथवा सी-डैक) भारत की एक अर्धसरकारी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। सी-डैक का शुरुआत में मुख्य उद्देश्य स्वदेशी महासंगणक बनाना था। वर्तमान में यह सॉफ्टवेयर एवं इलैक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक नामी कम्पनी है। हिन्दीजगत में यह मुख्य रूप से भाषाई कम्प्यूटिंग सम्बंधी विकास कार्यों के लिये जानी जाती है। .

नई!!: श्रुतलेखन-राजभाषा और सी-डैक · और देखें »

हिन्दी एऍसआर

हिन्दी एऍसआर एक मुफ्त एवं मुक्त स्रोत श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर है। यह नेटिव हिन्दी वक्ताओं से अकाउस्टिक डाटा रिकॉर्ड करके विकसित किया गया अकाउस्टिक मॉडल है। यह अभी परीक्षण के चरण में ही है तथा व्यावहारिक उपयोग लायक नहीं। .

नई!!: श्रुतलेखन-राजभाषा और हिन्दी एऍसआर · और देखें »

वाचान्तर-राजभाषा

वाचान्तर-राजभाषा सी-डैक द्वारा विकसित एक वाक से पाठ अनुवादक तन्त्र है। यह अंग्रेजी ध्वनि को इनपुट के तौर पर लेता है तथा हिन्दी पाठ में आउटपुट देता है। यह कार्य आन्तरिक रूप से दो चरणों में होता है, पहले वाक से पाठ इंजन अंग्रेजी ध्वनि को अंग्रेजी पाठ में बदलता है फिर मशीनी अनुवादक तन्त्र मन्त्र-राजभाषा उसका हिन्दी पाठ में अनुवाद करता है। प्रयोक्ता माइक्रोफोन आदि इनपुट डिवाइस के जरिये ध्वनि डालता है, रिकॉग्नाइजर ऍनालॉग सिग्नल को वाक संश्लेषण के लिये डिजिटल सिग्नल में बदलता है। प्रोसैसिंग के उपरान्त टैक्स्ट बनता है। यह स्रोत भाषा (अंग्रेजी) टैक्स्ट अनुवादक इंजन के लिये इनपुट का कार्य करता है, जो कि इसे टारगेट भाषा (हिन्दी) में बदल देता है। .

नई!!: श्रुतलेखन-राजभाषा और वाचान्तर-राजभाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »