लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शिमशाल

सूची शिमशाल

शिमशाल (Shimshal) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले की गोजाल तहसील में स्थित एक गाँव है। यह ३,१०० मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है और हुन्ज़ा वादी की सबसे ऊँची बस्ती है। शिमशाल गाँव में वाख़ी भाषा बोलने वाले लगभग २,००० लोग रहते हैं जो शिया धर्म की इस्माइली शाखा के अनुयायी हैं। यहाँ पहुँचना बहुत कठिन हुआ करता था लेकिन अक्टूबर २००३ के बाद पस्सू से यहाँ सड़क बनाकर इसे काराकोरम राजमार्ग से जोड़ दिया गया।, Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp.

3 संबंधों: मलंगुत्ती सर, हिस्पर मुज़ताग़, गोजाल

मलंगुत्ती सर

मलंगुत्ती सर (Malangutti Sar) काराकोरम पर्वतमाला का एक पहाड़ है जो विश्व का 104वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान में शिमशाल घाटी के पास खड़ा हुआ है। हालांकि यहाँ पाकिस्तान का नियंत्रण है, भारत इस क्षेत्र को अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का भाग मानता है और इस इलाके में अपने सम्प्रभुत्व का दावा करता है। .

नई!!: शिमशाल और मलंगुत्ती सर · और देखें »

हिस्पर मुज़ताग़

हिस्पर मुज़ताग़ (Hispar Muztagh) काराकोरम पर्वत शृंखला की एक उपशृंखला है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान खंड के गोजल क्षेत्र में स्थित है। इसके उत्तर में शिमशाल घाटी, दक्षिण में हिस्पर हिमानी (ग्लेशियर) और पश्चिम में हुन्ज़ा घाटी है। बाल्तोरो मुज़ताग़ के बाद यह काराकोरम पर्वतों की दूसरी सबसे ऊँची शृंखला है। हिस्पर मुज़ताग़ का सबसे लम्बा पहाड़ ७,८८५ मीटर (२५,८६९ फ़ुट) ऊँचा 'दिस्तग़िल सर' नामक पर्वत है। उइग़ुर भाषा में 'मुज़' (बर्फ़) और 'ताग़' (पर्वत) जोड़कर बने शब्द का अर्थ बर्फ़ीला-पर्वत होता है। .

नई!!: शिमशाल और हिस्पर मुज़ताग़ · और देखें »

गोजाल

गोजाल (Gojal) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले की एक तहसील है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह गिलगित-बलतिस्तान की सबसे बड़ी तहसील भी है। गोजाल में कई बड़ी व छोटी वादियाँ हैं जो दक्षिण में हुन्ज़ा क्षेत्र से, पश्चिमोत्तर में अफ़ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे से और पूर्वोत्तर में चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग क्षेत्र से लगती हैं। शिमशाल, मिस्गर और चिपुरसान की वादियों को छोड़कर गोजाल तहसील के बाक़ी सभी गाँव ख़ुंजराब दर्रे से उतरने के बाद काराकोरम राजमार्ग से देखे जा सकते हैं। गोजाल के अधिकतर लोग वाख़ी भाषा बोलते हैं।, Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp.

नई!!: शिमशाल और गोजाल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »