लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शान पहाड़ियाँ

सूची शान पहाड़ियाँ

शान पहाड़ियाँ (बर्मी: ရှမ်းရိုးမ, थाई: ฉานโยมา, अंग्रेज़ी: Shan Hills) युन्नान, बर्मा व थाईलैण्ड में एक फैला हुआ पर्वतीय क्षेत्र है। यह ५६० किमी लम्बा और ३३० किमी चौड़ा इलाक़ा है। पश्चिम में यह जाकर हिमालय की निचली पहाड़ियों से मिल जाते हैं। .

5 संबंधों: तौन्गयी, प्यिन ऊ ल्विन, माण्डले, शान राज्य, उत्तरी थाईलैण्ड

तौन्गयी

तौन्गयी (बर्मी: တောင်ကြီးမြို့, शान: ဝဵင်းတွင်ႇၵျီး, अंग्रेज़ी: Taunggyi) बर्मा का एक शहर है और उस देश के शान राज्य की राजधानी है। यह १,४३६ मीटर (४,७१२ फ़ुट) की ऊँचाई पर शान पहाड़ियों में स्थित है। .

नई!!: शान पहाड़ियाँ और तौन्गयी · और देखें »

प्यिन ऊ ल्विन

प्यिन ऊ ल्विन (बर्मी: ပြင်ဦးလွင်‌, अंग्रेज़ी: Pyin Oo Lwin) बर्मा के माण्डले मण्डल की शान पहाड़ियों में स्थित एक रमणीय शहर है। इसे पहले मेम्यो (မေမြို့, Maymyo) कहते थे, जो वर्तमान में भी अनौपचारिक रूप से प्रयोगित नाम है। यह माण्डले शहर से ६७ किमी पूर्व में १,०७० मीटर (३५१० फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। .

नई!!: शान पहाड़ियाँ और प्यिन ऊ ल्विन · और देखें »

माण्डले

म्यांमार के मानचित्र में माण्डले की स्थिति मांडले का विहंगम दृष्य माण्डले (Mandalay / बर्मी भाषा में: မန္တလေးမြို့; / मन्तलेःम्रों) बर्मा का दूसरा सबसे बड़ा शहर एवं बर्मा का अन्तिम शाही राजधानी है। यह रंगून से ७१६ किमी उत्तर में इरावदी नदी के किनारे बसा है। मांडले ऊपरी बर्मा का आर्थिक केन्द्र एवं बर्मी संस्कृति का केन्द्र है। मांडले की जेल में ही बालगंगाधर तिलक, बहादुरशाह जफर आदि अनेक भारतीय नेताओं एवं क्रान्तिकारियों को ब्रिटिश सरकार ने बन्दी बना रखा था। .

नई!!: शान पहाड़ियाँ और माण्डले · और देखें »

शान राज्य

शान राज्य (बर्मी: ရှမ်းပြည်နယ်) बर्मा के पूर्व में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तर में कचिन राज्य और चीन का युन्नान प्रान्त, पूर्व में लाओस और दक्षिण में थाईलैण्ड स्थित है। शान राज्य बर्मा की सबसे बड़ी प्रशासनिक ईकाई है और इसमें देश का लगभग एक-चौथई क्षेत्रफल सम्मिलित है। इस राज्य का नाम यहाँ रहने वाले शान समुदाय पर पड़ा है। यह बर्मा का पूर्वी सीमांत प्रदेश है। इसकी राजधानी तौन्गयी (Taunggyi) है। इस प्रांत में ३,००० फुट औसत ऊँचाई वाले शान पठार हैं। यहाँ की मुख्य चट्टान नीस है। राज्य में कुछ जवाहरातों की खानें भी हैं। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ४५ इंच से ५० इंच तक है। यहाँ धान, कपास, वोस्ते तथा तरकारियों की खेती होती है। रंगून एवं माण्डले रेल लाइन द्वारा लाशो आदि मुख्य केंद्रों तक पहुंचा जा सकता है। .

नई!!: शान पहाड़ियाँ और शान राज्य · और देखें »

उत्तरी थाईलैण्ड

भौगोलिक रूप से उत्तरी थाईलैण्ड एक पहाड़ी क्षेत्र है जिसकी कई पर्वतमालाएं पड़ोस के बर्मा और लाओस देशों में भी विस्तृत शान पहाड़ियों का भाग हैं। हालाँकि थाईलैण्ड के अन्य भागों की तरह यह भी एक गरम क्षेत्र है, इसकी अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ मौसमी बदलाव भी अधिक दिखते हैं। थाईलैण्ड में देश को एक छह-क्षेत्रीय विभाजन में देखा जाना सबसे अधिक प्रचलित है लेकिन देश की औपचारिक प्रशासन-प्रणाली में इसकी कोई मान्यता नहीं है। ऐतिहासिक रूप से यह लान्ना राज्य और उसकी संस्कृति की गृहभूमि है। .

नई!!: शान पहाड़ियाँ और उत्तरी थाईलैण्ड · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शान पठार, शान पहाड़ियों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »