लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शकीरा

सूची शकीरा

शकीरा इसाबेल मेबारक रिपोल (जन्म - २ फ़रवरी १९७७), जो शकीरा नाम से प्रसिद्ध हैं, एक कोलंबियन गायिका-गीतकार, संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, नृत्यांगना और लोकोपकारक हैं, जो लैटिन अमेरिका के संगीत परिदृश्य में १९९० के दशक में एक संगीत प्रतिभा के रूप में उभरी। बेरेंकिया, कोलम्बिया में जन्मी और बड़ी हुई शकीरा ने विद्यालय में ही अपनी कई प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जिनमे रॉक एंड रोल, लैटिन तथा अरब में गायन क्षमता और गर्भ-नृत्य (बेली डांस) शामिल हैं। शकीरा की मातृभाषा स्पेनिश है पर वह सहज अंग्रेजी और पुर्तगाली और इतालवी, फ्रेंच तथा कातालान भी बोल लेती है। वह अरब शास्त्रीय संगीत भी जानती हैं। स्थानीय निर्माताओं के साथ किए उनके पहले दो एल्बम असफल हुए। उस वक्त शकीरा कोलंबिया के बाहर मशहूर नहीं थी। उन्होंने अपने खुद के ब्रांड के संगीत का निर्माण करने का फैसला किया। १९९५ में उन्होने पीएस देस्काल्सोस एल्बम निकला जिसने उन्हे लैटिन अमेरिका और स्पेन में खूब प्रसिद्धि दिलायी। १९९८ में उन्होंने ¿दोंदे एस्तन लोस लाद्रोनेस? (स्पेन: Dónde Están los Ladrones?) नामक एल्बम निकाला जिसके दुनिया भर में ७० लाख से अधिक प्रतियां बिकीं और उन्हे एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। सन् २००१ में अपने संगीत वीडियो "व्हेनेवर, व्हेरेवर" (अनुवाद: जब भी, जहाँ भी) के जबर्दस्त सफलता के साथ, उन्होंने अपने एल्बम लांड्री सर्विस (अनुवाद: धुलाई - सेवा) से अंग्रेजी-बोलने वाली दुनिया में कदम रखा और दुनिया भर में १.३ करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं।, BMI.com चार साल बाद शकीरा ने दो एल्बम परियोजनाओं,ओरल फिक्सेशन खंड १ और ओरल फिक्सेशन खंड २ को जारी किया। दोनों ने उनकी सफलता को बल दिया विशेषतः २१वीं सदी का सबसे सफल गीत "हिप्स डोंट लाय"। अक्टूबर-नवम्बर 2009 के बाद शकीरा ने अपना नवीनतम एल्बम "शी वूल्फ " दुनिया भर में जारी किया। उन्होंने दो ग्रैमी पुरस्कार, सात लैटिनग्रैमी पुरस्कार जीते हैं और वह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए भी नामांकित की गयी हैं। वह आज तक की सर्वाधिक-बिक्री वाली कोलंबियाई कलाकार और ग्लोरिया स्टेफान से पीछे दूसरी सबसे सफल लैटिन गायिका है, जिनके ५० मिलियन से अधिक एल्बम दुनिया भर में बिक चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह दक्षिण अमेरिका की एकमात्र कलाकार है जो अमेरीकी बिलबोर्ड हॉट 100, ऑस्ट्रेलियाई ARIA चार्ट और ब्रिटेन सिंगल चार्ट में पहले स्थान तक पहुंच चुकी है। शकीरा का मशहूर गाना "वाका वाका"२०१० फुटबॉल विश्व कप के अधिकृत गाने के रूप में चुना गया था। शकीरा को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में एक स्टार मिला है। .

10 संबंधों: टिम्बालैंड, ट्विटर पर सर्वाधिक फ़ॉलो किए जाने वालों की सूची, एरोस्मिथ, ऐमिनैम, देस्पासीतो, पिटबुल, बेली डांस, लॉरेन गॉटलिब, हिप्स डोंट लाइ, ज़ूटोपिआ

टिम्बालैंड

टिमोथी ज़ाकरे मोस्ले (जन्म 10 मार्च 1971), ग्रेमी पुरुस्कारविजेता एक अमरीकी रिकार्ड निर्माता, गायक-गीतकार, अभिनेता, संगीतकार और रैपर हैं, जो अपने स्टेज के नाम, टिम्बालैंड से ज्यादा प्रसिद्द हैं। वह रैपर सेबास्टियन के बड़े भाई हैं। टिम्बालैंड का प्रथम पूर्ण श्रेय उत्पादन कार्य 1996 में आर&बी के गायक गिनुवाइन के लिए गिनुवाइन...द बैचलर था। 1996 में आये आलिया के एल्बम वन इन ए मिलियन और 1997 में आये मिस्सी एलियट के एल्बम सुपा डुपा फ्लाई से टिम्बालैंड आर&बी के लिए एक प्रसिद्द निर्माता और हिपहॉप कलाकार बन गए। शुरुआत में उन्होंने अपने साथी रैपर, मागू के साथ कई एल्बम जारी किये.

नई!!: शकीरा और टिम्बालैंड · और देखें »

ट्विटर पर सर्वाधिक फ़ॉलो किए जाने वालों की सूची

ट्विटर पर सर्वाधिक फ़ॉलो किए जाने वालों की सूची में उन लोगों, समूहों, संस्थाओं इत्यादि के नाम हैं जिनके ट्विटर पर सर्वाधिक प्रशंसक (फ़ॉलोअर्स) हैं। सूची में दिए गए सभी नाम व्यक्तियों के ना होकर ऑनलाइन सेवाओं के भी हैं जैसे यूट्यूब, ट्विटर इत्यादि। इस सूची में दिए गए आँकड़े ३१ मार्च २०१२ के है लेकिन यदि आप किसी भी नाम के आँकड़े बदलते हैं तो उस नाम के सामने की तिथि भी बदल दें। सारे आँकड़े बदलने पर यहाँ दी गई तिथि भी बदल दें लेकिन ऐसा केवल तभी किया जाना चाहिए जब सारे आँकड़े एक ही दिन और एक ही समय पर बदले जाएँ। .

नई!!: शकीरा और ट्विटर पर सर्वाधिक फ़ॉलो किए जाने वालों की सूची · और देखें »

एरोस्मिथ

एरोस्मिथ (Aerosmith) एक अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड है जिसे कभी-कभी "द बैड बॉयज़ फ्रॉम बॉस्टन " और "अमेरिकाज़ ग्रेटेस्ट रॉक एण्ड रोल बैंड " के रूप में सन्दर्भित किया जाता है।"...सिग्नेचर रिफ्ट्स और यह स्पष्ट हो जाता है कि एरोस्मिथ के साथ 'अमेरिका का सबसे बड़ा रॉक एण्ड रोल बैंड" का टैग क्यों लगाया गया है। दुनिया भर के कुछ बैंडों ने—केवल अमेरिका को छोड़कर—सिद्ध कर दिया है जो एरोस्मिथ के पास है। इस बैंड ने दुनिया भर में 150 मिलियन से भी ज्यादा एल्बमों की बिक्री की है और तीन ग्रेमी अवार्ड सहित अनगिनत पुरस्कार जीत हैं। और, कुछ अपवादों के साथ, एरोस्मिथ ने अपना वादा पूरा किया है: ऐसे संगीत का निर्माण किया है जो श्रोता के दिल, पैर, आत्मा और ऊसन्धि पर अपनी छाप छोड़ी है।" मेंअब एरोस्मिथ के बारे में जो कुछ कहना है, वह यह है कि इसमें चिरकालिक, हार्ड रॉक के पंचक हैं जिन्हें अक्सर अमेरिका के सबसे बड़े रॉक एण्ड रोल बैंड के रूप में घोषित या प्रचार किया जाता है, दो दशक पहले ऐसा कहा जा सकता था। मूल रूप से ब्लूज़-आधारित हार्ड रॉक वाली उनकी शैली में पॉप, हेवी मेटल, और ताल एवं ब्लूज़ जैसे तत्वों का भी समावेश है जिसने कई उत्तरवर्ती रॉक कलाकारों को प्रेरित किया है। इस बैंड की नींव 1970 में मैसाचुसेट्स के बॉस्टन में रखी गई थी। वास्तव में जैम बैंड (Jam Band) नामक एक बैंड में एक साथ काम करने वाले गिटारवादक जो पेरी और बासवादक टॉम हैमिल्टन ने गायक स्टीवन टायलर, ड्रमवादक जोय क्रेमर और गिटारवादक रे टैबेनो से मुलाक़ात की और एरोस्मिथ की नींव रखी.

नई!!: शकीरा और एरोस्मिथ · और देखें »

ऐमिनैम

मार्शल ब्रूस III (जन्म 17 अक्टूबर 1972) अपने स्टेज के नाम एमिनेम से बेहतर जाने जाते हैं वह एक अमेरीकी रैप गायक, रिकार्ड निर्माता, गीतकार और अभिनेता हैं। एमिनेम ने जल्द ही 1999 में अपने प्रमुख-लेबल पहले एलबम द स्लिम शेडी एलपी, जो कि एक उत्तम रैप एलबम है, उसके लिए ग्रेमी पुरुस्कार जीत कर लोकप्रियता हासिल की। अगला एलबम द मार्शल एलपी, इतिहास में सबसे तेज़ी से बिकने वाला हिप हॉप एलबम बन गया। इससे एमिनेम की और उनके रिकार्ड लेबल शेडी रिकार्डस की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई और उनकी समूह परियोजना डी 12 को मुख्यधारा में मान्यता मिल गई। मार्शल एलपी और उनके तीसरे एलबम द एमिनेम शो ने भी ग्रेमी पुरुस्कार जीता, जिससे वह लगातार तीन बेस्ट रैप एलबम जीतने वाले प्रथम कलाकार बन गये। 2002 में उन्होंने 8 माइल फिल्म में लूज़ योअरसेल्फ गीत के लिए मौलिक गीत का अकादमी पुरुस्कार जीता, जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई.

नई!!: शकीरा और ऐमिनैम · और देखें »

देस्पासीतो

देस्पासीतो या डेस्पासिटो (हिन्दी: "धीरे-धीरे") पोर्टो रीको के गायक लुइ फोंसी तथा रैपर डैडी यांकी द्वारा उनकी आगामी स्टूडियो एल्बम से एक एकल स्पेनिश गीत है। १२ जनवरी २०१७ को, यूनिवर्सल म्यूज़िक लैटिन ने "देस्पासीतो" और उसके म्यूजिक वीडियो को जारी किया, जिसमें दोनों कलाकार पोर्टो रीको के ओल्ड सान जुआन के ला पेर्ला क्षेत्र में, और स्थानीय बार ला फैक्टोरिया में गीत का प्रदर्शन करते दिखते हैं। इस गीत को फोंसी, एरिका एन्डर, और डैडी यांकी ने लिखा है, और मौरिसियो रेंगफो तथा एन्ड्रेस टॉरेस द्वारा इसका संगीत निर्मित किया गया है। १७ अप्रैल २०१७ को कनाडाई गायक जस्टिन बीबर के साथ गीत का एक रीमिक्स संस्करण रिलीज़ किया गया, जिसने कई देशों में, खासकर अंग्रेजी भाषी क्षेत्रों में गीत के प्रदर्शन में सुधार करने में मदद की। पॉप-रेगेटन शैली का यह गीत व्यावसायिक रूप से फ़ॉन्सी और डैडी याकी का सबसे सफल एकल गीत बना। यह गीत ४७ देशों के संगीत चार्ट में शीर्ष पर रहा, और दस अन्य देशों के शीर्ष १० में इसने जगह बनायी। १९९६ में "माकारीना (बेयसाइड बॉयज मिक्स)" के बाद "बिलबोर्ड हॉट १००" के शीर्ष पर पहुँचने वाला यह पहला स्पैनिश गीत है। ४२ हफ्तों तक "बिलबोर्ड हॉट लैटिन सांग्स" चार्ट के शीर्ष पर रहा यह गीत इस सूची में सबसे लंबे समय तक शीर्ष पर रहा है। अगस्त २०१७ में यूट्यूब पर तीन अरब व्यूज तक पहुँचते ही यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया गीत बन गया। इसके अतिरिक्त साइट पर तीन और चार अरब व्यूज तक पहुंचने वाला भी यह पहला वीडियो है। यह गाना २७ देशों में २०१७ के दो सर्वश्रेष्ठ एकल गीतों में से एक था। "देस्पासीतो" को संगीत आलोचकों से अनुकूल समीक्षाएं प्राप्त हुई, जिन्होंने इसके लैटिन और अर्बन संगीत के फ्यूजन, और इसकी गतिशीलता की सराहना की। इसे १८वें वार्षिक लैटिन ग्रैमी पुरस्कारों में रिकार्ड ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर, बेस्ट अर्बन फ्यूजन/परफॉर्मेंस, और बेस्ट शोर्ट फॉर्म म्यूजिक वीडियो के पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त इस गीत के रीमिक्स संस्करण को भी ६०वें ग्रैमी पुरस्कारों में रिकार्ड ऑफ़ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर और सर्वश्रेष्ठ पॉप डुओ/ग्रुप प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया। २०१७ में, "डेस्पासिटो" को बिलबोर्ड द्वारा हर समय के पांचवें सर्वश्रेष्ठ लैटिन गीत का दर्जा दिया गया था और यह टाइम, बिलबोर्ड और रोलिंग स्टोन पत्रिकाओं की वर्ष के शीर्ष दस गीतों की सूची में था। .

नई!!: शकीरा और देस्पासीतो · और देखें »

पिटबुल

अरमांडो क्रिस्टियन पेरेज़ (Armando Christian Pérez, जन्म १५ जनवरी १९८१) .

नई!!: शकीरा और पिटबुल · और देखें »

बेली डांस

रक़्स शर्क़ी नर्तकी क्राईसैन्थी साहर शार्फ़, हाईडलबर्ग. माराकेच (मोरक्को) में एक बेली नर्तकी बेली डांस या बेलीडांस परंपरागत मध्य पूर्वी नृत्य, विशेषकर रक़्स शर्क़ी (رقص شرقي) का एक पश्चिम में गढ़ा हुआ नाम है। पश्चिम में इसे कभी-कभी मध्य पूर्वी नृत्य या अरबी नृत्य भी कहा जाता है या इसे ग्रीको-तुर्की शब्द çiftetelli (सिफ्टेटेली) (τσιφτετέλι.) के रूप में भी जाना जाता है। "बेली डांस" शब्द फ्रांसीसी "डेंस ड्यू वेंत्रे (danse du ventre)" का एक अनुवाद है जिसे विक्टोरियन युग में नृत्य के लिए प्रयोग किया गया था। यह कुछ हद तक एक मिथ्या नाम है क्योंकि इस नृत्य में शरीर का हर हिस्सा हरकत करता है; इसमें कूल्हे का उपयोग आमतौर पर सबसे अधिक किया जाता है। बेली नृत्य देश और क्षेत्र के आधार पर पोशाक और नृत्य शैली दोनों के मामले में कई अलग-अलग रूपों में होता है और क्योंकि इसकी लोकप्रियता दुनिया भर में फ़ैल गयी है, पश्चिम में इसकी नई शैलियां विकसित की गयी हैं। हालांकि इस नृत्य के समकालीन रूपों का प्रदर्शन आम तौर पर महिलाओं द्वारा किया जाता रहा है, केन डांस जैसे कुछ नृत्यों का मूल, प्रदर्शन के पुरुष स्वरूपों में निहित है।.

नई!!: शकीरा और बेली डांस · और देखें »

लॉरेन गॉटलिब

लॉरेन गॉटलिब (जन्म: 8 जून 1988) एक अमेरिकी नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं। यह एक अमेरिकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। इसी के बाद यह भारतीय बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया। यह इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद यह भारत के एक नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में भी के साथ भी नजर आईं। .

नई!!: शकीरा और लॉरेन गॉटलिब · और देखें »

हिप्स डोंट लाइ

"हिप्स डोंट लाइ" कोलम्बियाई गायिका शकीरा और हैतीयन रैपर वाईक्लेफ जीन द्वारा गाया गया एक अत्यंत सफ़ल गाना है। गाना शकीरा की दूसरी अंग्रेज़ी एल्बम ओरल फिक्सेशन वॉल.

नई!!: शकीरा और हिप्स डोंट लाइ · और देखें »

ज़ूटोपिआ

ज़ूटोपिआ (अंग्रेज़ी: Zootopia; यूरोप में ज़ूट्रोपोलिस, Zootropolis) एक अमेरिकी ३डी कंप्यूटर एनिमेटेड एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म है। 2016 में जारी होने वाली यह फ़िल्म वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो द्वारा निर्मित की गई ५५वीं एनिमेटेड फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्देशक बायरन हावर्ड हैं। रिच मूर सहायक निर्देशक हैं - इस रूप में यह उनकी पहली फ़िल्म है। जेनिफ़र गुडविन और जेसन बेटमैन ने पात्रों को आवाज़ प्रदान की है। यह फ़िल्म उत्तरी अमेरिका में ४ मार्च २०१६ को वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा जारी की जाने वाली है। इस वर्ष वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की एक और फ़िल्म - मोआना - भी जारी की जाएगी। 2002 के उपरान्त ऐसा पहली बार हो रहा है की डिज्नी एक ही साल में दो फ़िल्में जारी कर रहा है। फिल्म बड़े पैमाने पर आलोचकों की प्रशंसा के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में मुलाकात की थी स्तुति के साथ इसके लिए आवाज अभिनय, एनीमेशन, लेखन, हास्य और समय पर विषयों और पूर्वाग्रह और रूढ़ियों के बारे में संदेश। नतीजतन, इस फिल्म के कई देशों में तोड़ने के बॉक्स ऑफिस पर सफलता के रिकॉर्ड करने के लिए खोला गया। १७ सितंबर, २०१७ को, एक हिंदी डब संस्करण को मूवीज़ ओके पर प्रसारित किया गया था। .

नई!!: शकीरा और ज़ूटोपिआ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »