लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

व्यावसायिक संरक्षा एवं स्वास्थ्य

सूची व्यावसायिक संरक्षा एवं स्वास्थ्य

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय १९४३ में लेथ पर कार्य करती हुई एक ब्रिटेन की लड़की अपने कार्य का निरीक्षण कर रही है, किन्तु उसकी आंखों पर सुरक्षा के लिये कुछ नहीं है। वर्तमान समय में इस तरह कार्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती व्यावसायिक संरक्षा एवं स्वास्थ्य (Occupational safety and health (OSH)) के अन्तर्गत किसी व्यवसाय या रोजगार में लगे हुए लोगों की संरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण पर विचार किया जाता है। .

3 संबंधों: संरक्षा, व्यावसायिक आयुर्विज्ञान, कार्यस्थल दुर्घटना

संरक्षा

संरक्षा (Safety/सेफ्टी) से तात्पर्य नुकसान या किसी अवांछनीय परिणाम से 'बचाव' है। .

नई!!: व्यावसायिक संरक्षा एवं स्वास्थ्य और संरक्षा · और देखें »

व्यावसायिक आयुर्विज्ञान

व्यावसायिक आयुर्विज्ञान (Occupational medicine) नैदानिक आयुर्विज्ञान (clinical medicine) की वह शाखा है जो व्यावसायिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित है। इसके विशेषज्ञ प्रत्यन करते हैं कि व्यावसायिक संरक्षा एवं स्वास्थ्य के उच्चतम मानदण्ड प्राप्त किये जा सके। इसका संबंध उद्योग के स्थलों में अंतर्व्याप्त परिस्थितियों के अध्ययन तथा नियंत्रण से है। बहुत पहले से ही स्वास्थ्यवेत्ता यह मानते आ रहे हैं कि काम करने वालों के स्वास्थ्य और कल्याण करने की परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता है, जैसा बरडर्डाइन रमज़्ज़ने (Berdardine Ramazzne (७०० ई.)) की इस टिप्पणी से प्रत्यक्ष हो जाता है- .

नई!!: व्यावसायिक संरक्षा एवं स्वास्थ्य और व्यावसायिक आयुर्विज्ञान · और देखें »

कार्यस्थल दुर्घटना

औद्योगिक मनोविज्ञान में 'दुर्घटना' शब्द का उपयोग विशेष अर्थों में किया जाता है। कार्यस्थल दुर्घटनाएँ या 'औद्योगिक दुर्घटनाएं' सिर्फ वे होती हो जो कार्य परिस्थिति तथा कार्य संपादन प्रणालियों में कतिपय हुई त्रुटियों के कारण घटित होती है। दुर्घटना शब्द को परिभाषा में बांधना कठिन कार्य है, फिर भी ये ऐसी अप्रिय दुर्घटनाएं होती हो जो अप्रत्याशित होती हैं। मनोवैज्ञानिकों का मत है कि दुर्भिक्ष, अकाल, संक्रामक रोग, भूकंप आदि प्रत्याशित हैं और इनमें ही जानमाल की क्षति होती है, फिर भी इन्हें दुर्घटना नहीं कहा जा सकता है। उद्योगों के संबंध में इन विचारों को उपयुक्त नहीं माना जा सकता है। औद्योगिक दुर्घटनाएं उद्योग में कार्यरत व्यक्तियों तक ही सीमित होती है, जिनका संबंध यंत्र-चालन तथा परिवहन-चालन से होता है। इन दुर्घटनाओं की उत्पत्ति कार्य तथा कार्यकर्त्ता से संबंधित दोषपूर्ण अवस्थाओं के कारण होती है। दुर्घटना की परिभाषा कार्यों एवं परिस्थितियों के अनुरूप बदलती रहती है। आधुनिक मनोविज्ञानी दुर्घटना को नए अंदाज से देखते हैं। उनका मत है कि अलग-अलग देशों में श्रम कानून भी अलग-अलग हैं इसलिए दुर्घटना की परिभाषा भी बदलती रहती है। एक समय था जब दुर्घटना को दैवी प्रेरणा का कारण माना जाता था। विज्ञान के विकास और उद्योग में मनोविज्ञान के आगमन से इस पुरानी मान्यता को निरर्थक माना गया। इस समस्या की ओर विद्वानों का ध्यान गया, धीरे-धीरे औद्योगिक क्षेत्र में इस प्रश्न पर गंभीरता से विचार किया गया। विद्वानों ने दुर्घटना से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रदत्तों का संकलन कर इसे अपने शोधकार्य का मुख्य विषय बना दिया। पश्चिमी देशों ने इस दिशा में बहुत प्रगति की। भारत के विद्वानों ने महत्त्वपूर्ण तथ्यों को सर्वसाधारण के समक्ष प्रस्तुत किया। आधुनिक उद्योगों में दुर्घटना को अभिशाप समझा जाता है। इन दुर्घटनाओं से उद्योग में भारी क्षति होती रहती है। .

नई!!: व्यावसायिक संरक्षा एवं स्वास्थ्य और कार्यस्थल दुर्घटना · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कार्यस्थल संरक्षा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »