लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वॉयस ऑफ़ अमेरिका

सूची वॉयस ऑफ़ अमेरिका

वॉयस ऑफ़ अमेरिका (अंग्रेज़ी: Voice of America (VOA)) अमेरिकी सरकार की आधिकारिक मल्टीमीडिया प्रसारण सेवा है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवाओं में वॉयस आफ़ अमेरिका एक जाना-माना नाम है। अंग्रेज़ी के अतिरिक्त वीओए अन्य ४४ भाषाओं में भी प्रसारण करता है। इनमें से २५ भाषाओं पर दूरदर्शन पर भी प्रसारण होता है। आधिकारिक जालस्थल इस सेवा का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को विश्व के बारे में अमेरिकी दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस सेवा के वांछित श्रोता मात्र अमेरिका में या अमेरिकी नागरिक ही नहीं है, वरन् पूरे विश्व में इस पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को सुना जाता है। विश्व में इस सेवा के १२.५ करोड़ श्रोता/उपयोक्ता है। वीओए से प्रतिसप्ताह लगभग १५०० घंटे के समाचार, ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। इस सेवा को उत्कृष्ट बनाने में १३०० कर्मचारियों का सहयोग होता है। वीओए का गठन १९४२ में युद्ध सूचना कार्यालय के अधीन किया गया था जिसका उद्देश्य उस समय यूरोप में चल रहे द्वितीय विश्व युद्ध के समाचारों का प्रसारण करना था। वीओए ने २१ फरवरी, १९४२ को प्रसारण आरम्भ किया। वीओए द्वारा लघुतरंग ट्रान्समीटर ट्रान्समीटरों से प्रसारण किया जाता है और वे कोलम्बिया बॉडकास्टिंग सिस्टम (सीबीएस) द्वारा उपयोग किये जाते हैं। वीओए ने १७ फरवरी, १९४७ को भूतपूर्व सोवियत संघ में भी रेडियो प्रसारण आरम्भ किया।शीत युद्ध के दौरान, वीओए को संयुक्त राज्य सूचना संस्था के अधीन रखा गया। १९८० के दशक में वीओए ने दूरदर्शन सेवा भी आरम्भ की और क्यूबा के लिए विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण भी आरम्भ किया। वर्तमान में वीओए के २७ रेडियो प्रसारण स्टूडियो, ३३ प्रोडक्शन एवं रिकॉर्डिंग स्टूडियो, ३० व्यावसायिक मिक्सिंग एवं डबिंग स्टेशन, ४ दूरदर्शन स्टूडियो, २१ वीडियो संपादन सूट्स एवं मास्टर नियंत्रण, रिकॉर्डिंग, रीशिड्यूलिंग एवं फ़ीड इन्टेक की विभिन्न सुविधाएं हैं। इनका ३०,०००व र्ग फ़ीट का समाचार केन्द्र है जिसमें २४ घंटे, ३६५ दिन १५० से २०० समाचार रिपोर्टें प्रतिदिन सभी भाशाओं की सेवाओं एवं कार्यक्रमों के लिये कार्यरत हैं। यहां २२ अंतर्देशीय एवं १६ सूदूर संवाददातागण हैं, जिनके संग ९० अंशकालिक संवाददाता भी कार्यरत हैं, जिन्हें स्ट्रिंजर्स कहते हैं। वॉयस ऑफ अमेरिका की हिंदी सेवा को ५३ वर्षों की सेवा उपरांत ३० सितंबर २००८ को बंद कर दिया गया है। .

13 संबंधों: डॉयचे वेले, नील आर्मस्ट्रांग, परमाणु परीक्षण, बेथलहम, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, मुक्त व्यापार क्षेत्र, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, सीबीएस, गूगल समाचार, अशोक आत्रेय, अंतरराष्ट्रीय तापनाभिकीय प्रायोगिक संयंत्र, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय, २०१० हाइती भूकम्प

डॉयचे वेले

डॉयचे वेले (संक्षिप्तकरण: डीडब्ल्यू या डी॰डब्ल्यू॰) जर्मन अन्तराष्ट्रीय प्रसारणकर्ता है। इसका उद्देश्य विदेशी मीडिया बाजारों में जगह बनाना है। यह अपनी डीडब्ल्यू रेडियो सेवा द्वारा लघु तरंग, अंतरजाल और उपग्रह रेडियो पर 30 भाषाओं में प्रसारण करता है। जर्मन भाषा के वाक्यांश "डॉयचे वेले" का अर्थ जर्मन तरंग होता है व इसकी सेवाएँ वैसी ही हैं जैसी अन्य अन्तराष्ट्रीय प्रसारणकर्ताओं बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, फ़्रांस 24, वॉयस ऑफ़ अमेरिका, रेडियो कैनेडा इंटरनेशनल, रेडियो फ्री यूरोप और रेडियो फ़्रांस इंटरनेशनल आदि की हैं। 1953 से डॉयचे वेले नियमित रूप से प्रसारण कर रहा है। 2003 तक इसका मुख्यालय कोलोन शहर में था तथा इसके बाद इसे बॉन शहर के पूर्व सरकारी कार्यालय क्षेत्र शिरमान-बाओ में स्थानांतरित कर दिया गया। टेलिविज़न प्रसारण राजधानी बर्लिन से उत्पादित किए जाते हैं। डॉयचे वेले का जालपृष्ठ बर्लिन और बॉन दोनों शहरों से संचालित किया जाता है। 6 फ़रवरी 2012 ने अपने ब्रांड में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और डॉयचे वेले · और देखें »

नील आर्मस्ट्रांग

नील एल्डन आर्मस्ट्रांग (५ अगस्त १९३० – २५ अगस्त २०१२) एक अमेरिकी खगोलयात्री और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा वे एक एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफ़ेसर भी थे। खगोलयात्री (ऍस्ट्रोनॉट) बनने से पूर्व वे नौसेना में थे। नौसेना में रहते हुए उन्होंने कोरिया युद्ध में भी हिस्सा लिया। नौसेना के बाद उन्होंने पुरुडु विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ली और तत्पश्चात् एक ड्राइडेन फ्लाईट रिसर्च सेंटर से जुड़े और एक परीक्षण पायलट के रूप में ९०० से अधिक उड़ानें भरीं। यहाँ सेवायें देने के बाद उन्होंने दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि हासिल की। आर्मस्ट्रांग को मुख्यतः अपोलो अभियान के खगोलयात्री के रूप में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वे जेमिनी अभियान के दौरान भी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके थे। अपोलो ११, वह अभियान था जिसमें जुलाई १९६९ में पहली बार चंद्रमा पर मानव सहित कोई यान उतरा और आर्मस्ट्रांग इसके कमांडर थे। उनके अलावा इसमें बज़ एल्ड्रिन, जो चाँद पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति बने, और माइकल कॉलिंस जो चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाते मुख्य यान में ही बैठे रहे, शामिल थे। अपने साथियों के साथ, इस उपलब्धि के लिये आर्मस्ट्रांग को राष्ट्रपति निक्सन के हाथों प्रेसिडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने उन्हें १९७८ में कॉंग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर प्रदान किया और आर्मस्ट्रांग और उनके साथियों को वर्ष २००९ में कॉंग्रेसनल गोल्ड मेडल दिया गया। आर्मस्ट्रांग की मृत्यु, सिनसिनाती, ओहायो, में २५ अगस्त २०१२ को ८२ वर्ष की उम्र में बाईपास सर्जरी के पश्चात् हुई। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और नील आर्मस्ट्रांग · और देखें »

परमाणु परीक्षण

२७ मार्च, १९५४ को अमरीका द्वारा किये गये कैसल रोमियो नाभिकीय परीक्षण का चित्र "बेकर शॉट", संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया गया ऑपरेशन क्रॉसरोड्स अभियान का एक भाग, १९४६ नाभिकीय अस्त्र परीक्षण (अंग्रेज़ी:Nuclear weapons tests) या परमाण परीक्षण उन प्रयोगों को कहते हैं जो डिजाइन एवं निर्मित किये गये नाभिकीय अस्त्रों के प्रभाविकता, उत्पादकता एवं विस्फोटक क्षमता की जाँच करने के लिये किये जाते हैं। परमाणु परीक्षणों से कई जानकारियाँ प्राप्त होतीं हैं; जैसे - ये नाभिकीय हथियार कैसा काम करते हैं; विभिन्न स्थितियों में ये किस प्रकार का परिणाम देते हैं; भवन एवं अन्य संरचनायें इन हथियारों के प्रयोग के बाद कैसा बर्ताव करतीं हं। सन् १९४५ के बाद बहुत से देशों ने परमाणु परीक्षण किये। इसके अलावा परमाणु परीक्षणों से वैज्ञानिक, तकनीकी एवं सैनिक शक्ति का प्रदर्शन करने की कोशिश भी की जाती है। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और परमाणु परीक्षण · और देखें »

बेथलहम

बेथलहम (بَيْتِ لَحْمٍ,, प्रकाशित “हाउस ऑफ मीट (House of Meat)"; בֵּית לֶחֶם, बीट लेहम (Beit Lehem), प्रकाशित "हाउस ऑफ ब्रेड (House of Bread);" बेथलीम (Bethleém)) मध्य वेस्ट-बैंक में, येरुशलम से लगभग दक्षिण में स्थित एक फिलिस्तीनी शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 30,000 है।अमरा, 1999,.

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और बेथलहम · और देखें »

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रसारक है,जो सादृश और अंकीय लघु तरंगों (एनालॉग एंड डिजिटल शार्टवेव), इंटरनेट स्ट्रीमिंग और पॉडकास्टिंग, उपग्रह, एफएम और एमडब्ल्यू प्रसारणों के जरिये दुनिया के कई हिस्सों में 32 भाषाओं में प्रसारण करता है। यह राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, (बीबीसी के घोषणपत्र में उल्लिखित विषयों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के समझौते के आदेश द्वारा) गैर-लाभकारी और वाणिज्यिक विज्ञापनों से मुक्त है। अंग्रेजी भाषा की सेवा हर दिन 24 घंटे प्रसारित होती है। जून 2009 में बीबीसी की रिपोर्ट है कि विश्व सेवा के साप्ताहिक श्रोताओं का औसत 188 मिलियन लोगों तक पहुंच गया। वर्ल्ड सर्विस के लिए ब्रिटिश सरकार विदेशी और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा अनुदान सहायता के माध्यम से वित्तपोषित करती है। 2014 से यह अनिवार्य बीबीसी लाइसेंस शुल्क से वित्तपोषित होगा, जो ब्रिटेन में टेलीविजन पर प्रसा‍रित कार्यक्रमों को देखने वाले हर घर पर लगाया जायेगा.

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस · और देखें »

मुक्त व्यापार क्षेत्र

वर्तमान मुक्त व्यापार क्षेत्र ''एफ़टीए'' मुक्त व्यापार क्षेत्र (अंग्रेज़ी: फ्री ट्रेड एरिया; एफटीए) को परिवर्तित कर मुक्त व्यापार संधि का सृजन हुआ है। विश्व के दो राष्ट्रों के बीच व्यापार को और उदार बनाने के लिए मुक्त व्यापार संधि की जाती है। इसके तहत एक दूसरे के यहां से आयात-निर्यात होने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क, सब्सिडी, नियामक कानून, ड्यूटी, कोटा और कर को सरल बनाया जाता है। इस संधि से दो देशों में उत्पादन लागत बाकी के देशों की तुलना में काफ़ी सस्ती होती है। १६वीं शताब्दी में पहली बार इंग्लैंड और यूरोप के देशों के बीच मुक्त व्यापार संधि की आवश्यकता महसूस हुई थी। आज दुनिया भर के कई देश मुक्त व्यापार संधि कर रहे हैं। यह समझौता वैश्विक मुक्त बाजार के एकीकरण में मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है। इन समझौतों से वहां की सरकार को उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण में मदद मिलती है। सरल शब्दों में यह कारोबार पर सभी प्रतिबंधों को हटा देता है। इस समझौते के बहुत से लाभ हैं। हाल में भारत ने १० दक्षिण एशियाई देशों के समूह आसियान के साथ छह वर्षो की लंबी वार्ता के बाद बैंकॉक में मुक्त व्यापार समझौता किया है। इसके तहत अगले आठ वर्षों के लिए भारत और आसियान देशों के बीच होने वाली ८० प्रतिशत उत्पादों के व्यापार पर शुल्क समाप्त हो जाएगा। इससे पूर्व भी भारत के कई देशों और यूरोपियन संघ के साथ मुक्त व्यापार समजौते हो चुके हैं। यह समझौता गरीबी दूर करने, रोजगार पैदा करने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में काफी सहायक हो रहा है। मुक्त व्यापार संधि न सिर्फ व्यापार बल्कि दो देशों के बीच राजनैतिक संबंध के बीच कड़ी का काम भी करती है। कुल मिलाकर यह संधि व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करने और दोतरफा व्यापार को सुचारू रूप से चलाने में सहायक सिद्ध होती है। इस दिशा में अमरीका-मध्य पूर्व एशिया में भी मुक्त क्षेत्र की स्थापना की गई है। सार्क देशों और शेष दक्षिण एशिया में भी साफ्टा मुक्त व्यापार समझौता १ जनवरी, २००६ से प्रभाव में है। इस समझौते के तहत अधिक विकसित देश- भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका अपनी उत्पाद शुल्क को घटाकर २०१३ तक ० से ५ प्रतिशत के बीच ले आएंगे। कम विकसित देश- बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और नेपाल को भी २०१८ तक ऐसा ही करना होगा। भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच भी प्रयास जारी हैं। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और मुक्त व्यापार क्षेत्र · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक तथा सामाजिक परिषद (अंग्रेज़ी लघुरूप:ईसीओएसओसी) संयुक्त राष्ट्र संघ के कुछ सदस्य राष्ट्रों का एक समूह है, जो सामान्य सभा को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग एवं विकास कार्यक्रमों में सहायता करता है। यह परिषद सामाजिक समस्याओं के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को प्रभावी बनाने में प्रयासरत है। इसके अनुसार विश्व में शांति बनाये करने का एकमात्र हल राजनीतिक नहीं है। इसकी स्थापना 1945 की गयी थी।।हिन्दुस्तान लाइव।14 नवंबर, 2009 आरंभिक समय में इस परिषद में मात्र 18 सदस्य होते थे। 1965 में संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र को संशोधित करके इसके सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 27 कर दी गई और 1971 में सदस्यों की संख्या बढ़कर 54 हो गई।।वॉयस ऑफ अमेरिका।23 अक्टूबर, 2008 प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष पदमुक्त होते हैं, यानि प्रतिवर्ष 18 सदस्य बदले जाते हैं। पदमुक्त होने वाला सदस्य पुन: निर्वाचित भी हो सकता है। आर्थिक तथा सामाजिक परिषद में प्रत्येक सदस्य राज्य का एक ही प्रतिनिधि होता है। अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होता है और उसका चयन ईसीओएसओसी के छोटे और मंझोले प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष सिल्वी ल्सूकस है। 1892 में आर्थिक और सामाजिक परिषद के अधिकारों को बढ़ाया गया। अल्जीरिया, चीन, बेलारुस, जापान, सूडान, न्यूजीलैंड इसके सदस्य हैं। यहां के निर्णय उपस्थित एवं मतदान में भाग लेने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत द्वारा लिए जाते हैं। किसी विशेष राज्य के विषय पर विचार करने के लिए जब परिषद की बैठक होती है, तो वह उस राज्य के प्रतिनिधि को आमंत्रित करती है। इस बैठक विशेष में उस प्रतिनिधि को मत देने का अधिकार नहीं होता है। परिषद हर वर्ष जुलाई में चार सप्ताह के लिए मिलती है और 1998 के बाद से वह अप्रैल में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक निधि के वित्तीय मंत्रियों के साथ एक और सम्मेलन होता है। आर्थिक एवं सामाजिक परिषद विश्व की जनसंख्या के जीवन में सुधार हेतु गरीबों, घायलों एवं अशिक्षितों की सहायता करके अंतर्राष्ट्रीय शांति बहाली के प्रयास करती है। यह अंतर्राष्ट्रीय मामलों में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य आदि मामलों का अध्ययन करती है। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद · और देखें »

सीबीएस

सीबीएस ब्रोडकास्टिंग इंक (सीबीएस ब्रोडकास्टिंग इंक.(सीबीएस) एक मुख्य अमरीकी टेलीविजन नेटवर्क है, जिसकी शुरुआत रेडियो नेटवर्क के रूप में हुई. इस नाम की उत्पत्ति इसके पूर्व नेटवर्क कोलंबिया ब्रोडकास्टिंग सिस्टम के प्रारम्भिक वर्णों से हुई है। कंपनी के लोगो के सन्दर्भ में नेटवर्क का उल्लेख कभी-कभी "आई नेटवर्क" के रूप में भी किया जाता है। इसे "टीफ्फनी नेटवर्क" भी कहा जाता है, जो हमें सीबीएस की ऊंची गुणवत्ता की प्रोग्रामिंग का अनुभव कराता है जिसे इसके संस्थापक विलियम एस.पाले (1901-90) के कार्यकाल के दौरान किया गया था। यह सीबीएस के रंगीन टेलीविजन के कुछ आरंभिक प्रदर्शन को भी संदर्भित कर सकता है, जिसका आयोजन 1950 में न्यूयार्क सिटी में पूर्व टिफनी एंड कम्पनी भवन में किया गया था, जिसके बाद इसका नाम "कलर ब्रोडकास्टिंग सिस्टम" पड़ा. नेटवर्क का मूल, यूनाइटेड इंडिपेनडेंट ब्रोडकास्टर इंक में है। जो कि 16 रेडियो स्टेशन का संग्रह है, जिसे 1928 में विलियम एस. पाले द्वारा खरीदा गया और इसका पुनः नामकरण किया गया. पाले के मार्गदर्शन के अंतर्गत, संयुक्त राज्य अमेरिका में सीबीएस सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क बना और उसके बाद तीन बड़ी अमेरिकी प्रसारण टेलीविजन नेटवर्क में से एक बना. 1974 में सीबीएस ने अपने पूर्ण नाम को समाप्त कर केवल सीबीएस, इंक रखा. वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन ने 1995 में इस नेटवर्क को अधिगृहीत किया और फलस्वरूप जिस कंपनी को इसने खरीदा उसका नाम अपना लिया जिससे यह सीबीएस कॉरपोरेशन बन गया. 2000 में सीबीएस को वायाकॉम के तहत नियंत्रित किया गया, जो संयोगवश 1971 में सीबीएस के एक हिस्से के रूप में शुरू हुआ था। 2005 के अंत में, वायाकॉम ने अपने आप को विभाजित कर लिया और प्रमुख रूप से इसके सीबीएस टेलीविजन नेटवर्क के साथ सीबीएस कॉरपोरेशन को पुनर्स्थापित किया गया. सीबीएस कॉरपोरेशन और न्यू वायाकॉम का संचालन नेशनल एम्यूजमेंट के माध्यम से समनर रेडस्टोन के द्वारा किया गया, जो की दोनों कंपनियों की मूल कंपनी है। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और सीबीएस · और देखें »

गूगल समाचार

गूगल समाचार, गूगल इंक द्वारा प्रदान किया गया एक स्वचालित समाचार एग्रीगेटर है। प्रारंभिक विचार स्टोरीरैंक - गूगल के पेजरैंक फोर्मुला से संबंधित - को 2001 में गूगल के प्रमुख शोध वैज्ञानिक कृष्ण भरत द्वारा विकसित किया गया था। एकत्रीकरण एल्गोरिथ्म में फेरबदल के अलावा कोई भी व्यक्ति मुख पृष्ठ या स्टोरी प्रोमोशन में शामिल नहीं है। गूगल समाचार ने जनवरी 2006 में बीटा को पीछे छोड़ दिया। इस सेवा में विभिन्न वेबसाइटों में प्रकाशित पिछले 30 दिनों के समाचार लेख शामिल हैं। इस कारण से, केवल इन 30 दिनों के विडों के भीतर ही साइट के लिए लिंक, लक्षित लेख को प्राप्त करता है। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और गूगल समाचार · और देखें »

अशोक आत्रेय

अशोक आत्रेय बहुमुखी प्रतिभा के संस्कृतिकर्मी सातवें दशक के जाने माने वरिष्ठ हिन्दी-कथाकार और (सेवानिवृत्त) पत्रकार हैं | मूलतः कहानीकार होने के अलावा यह कवि, चित्रकार, कला-समीक्षक, रंगकर्मी-निर्देशक, नाटककार, फिल्म-निर्माता, उपन्यासकार और स्तम्भ-लेखक भी हें| .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और अशोक आत्रेय · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय तापनाभिकीय प्रायोगिक संयंत्र

आई। टी.ई.आर निर्वात वैसल के प्रतिरूप का चित्र; जिसमें डाईवर्टर कैसेट्स की अंदरूनी सतहों पर ४४० ब्लैंकेट्स जुड़े दिख रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय तापनाभिकीय प्रायोगिक संयंत्र (अंग्रेज़ी:इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (आईटीईआर)) ऊर्जा की कमी की समस्या से निबटने के लिए भारत सहित विश्व के कई राष्ट्रों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के सहयोग से मिलकर बनाया जा रहा संलयन नाभिकीय प्रक्रिया पर आधारित ऐसा विशाल रिएक्टर है, जो कम ईंधन की सहायता से ही अपार ऊर्जा उत्पन्न करेगा। सस्ती, प्रदूषणविहीन और असीमित ऊर्जा पैदा करने की दिशा में हाइड्रोजन बम के सिद्धांत पर इस नाभिकीय महापरियोजना को प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है। इसमें संलयन से उसी प्रकार से ऊर्जा मिलेगी जैसे पृथ्वी को सूर्य या अन्य तारों से मिलती है। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय तापनाभिकीय प्रायोगिक संयंत्र · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (फ्रेंच: Cour Pénale Internationale; प्रायः आईसीसी (ICC) या आईसीसीटी (ICCt) के रूप में संदर्भित) एक स्थायी न्यायाधिकरण है जिसमें जन-संहार, मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराधों और आक्रमण का अपराध (हालांकि वर्तमान में यह आक्रमण के अपराध पर अपने न्यायाधिकार क्षेत्र का प्रयोग नहीं कर सकता है) के लिए अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। आईसीसी का निर्माण, 1945 के बाद से अंतरराष्ट्रीय कानून का शायद सबसे महत्त्वपूर्ण सुधार रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के दो निकायों को जो व्यक्तियों के साथ होने वाले व्यवहारों पर नज़र रखते हैं ताकत देता है: मानव अधिकार और मानवीय कानून.

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय · और देखें »

२०१० हाइती भूकम्प

२०१० हाइती भूकम्प कैरीबियाई देश हाइती में मंगलवार १२ जनवरी, २०१० (भारत में तिथि १३ जनवरी, २०१०) को आया जबर्दस्त भूकम्प था। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता ७.३ आंकी गई थी। इस शक्तिशाली भूकम्प में हज़ारों लोग मारे गए। भूकम्प से राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के कई भवन ध्वस्त हो गए और कई स्थानीय निवासी उसके नीचे दब गए। आंकड़ों के अनुसार पिछले २०० वर्षों में हाइती में यह सबसे शक्तिशाली भूकम्प था। संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार इस भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ७ मापी गई है। इस भूकम्प का केन्द्र राजधानी से मात्र १६ किलोमीटर दूर तथा धरती से केवल १० किलोमीटर नीचे था। इस भीषण भूकम्प से भारी संख्या में भवन ढह गए जिससे कई लाख लोग मारे गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकम्प स्थानीय समयानुसार लगभग ४ बज कर ५३ मिनट पर आया। भूकम्प के शक्तिशाली झटकों के बाद ५.९, ५.५ और ५.१ तीव्रता के तीन और पश्चातवर्ती झटके महसूस किए गए। इन शक्तिशाली झटकों के कारण हाइती में संचार व्यवस्था बाधित हो गई। मलबे के कारण सड़कों पर आवागमन रूक गया। इस जबर्दस्त भूकम्प के बाद पूरी दुनिया से राहत और बचात सामग्री पहुँचना आरम्भ हो गया। भारत सरकार द्वारा भी हाइती में भूकम्प हताहतों की सहायता के लिए ५० लाख डॉलर (लगभग २५ करोड़ रुपये) की सहायता दी गई। .

नई!!: वॉयस ऑफ़ अमेरिका और २०१० हाइती भूकम्प · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वायस ऑफ अमेरिका, वॉयस ऑफ अमेरिका, वॉयस ऑफ अमेरीका, वॉइस ऑफ अमेरिका

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »