लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वेद राही

सूची वेद राही

वेद राही (जन्म १९३३) हिन्दी और डोगरी के साहित्यकार तथा फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म वीर-सावरकर बनाई। वेद राही ने दूरदर्शन धारावाहिक गुल गुलशन गुलफाम का भी निर्देशन किया। वेद राही का जन्म 22 मई 1933 को जम्मू कश्मीर में हुआ था। इनके पिता का नाम लाला मुल्कराज सराफ था जो जम्मू से “रणबीर” नाम का समाचार-पत्र निकलते थे। राही जी को बचपन से ही लिखने का शौक था। उन्होंने पहले उर्दू में लिखना आरम्भ किया और फिर हिंदी और डोगरी भाषा में भी लिखने लगे। उनकी अब तक की कुछ मशहूर कहानियां है - काले हत्थे (1958), आले (1982), क्रॉस फायरिंग। उनके प्रमुख उपन्यासों में झाड़ू बेदी ते पत्तन (1960), परेड (1982), टूटी हुई डोर (1980), गर्म जून आदि। वेद राही ने फिल्मी संसार में कदम रामानंद सागर के कारण रखा जिनके साथ जुड़ रहकर उन्होंने लगभग 25 हिंदी फिल्मों के लिए कहानिया, डायलॉग और स्क्रीन राइटिंग की। इन्होने कई फिल्में की जैसे वीर सावरकर (1982), बेज़ुबान (1976), चरस (1975), संन्यासी (1972), बे-ईमान (1972), मोम की गुड़िया (1971), आप आये बहार आई (1971), पराया धन (1970), पवित्र पापी (1966), 'यह रात फिर न आएगी' आदि। इसके अलावा उन्होंने 9 फिल्मे और सीरियल का निर्देशन किया एहसास (टीवी सीरीज) (1994), रिश्ते (टीवी सीरीज) (1987), ज़िन्दगी (टीवी सीरीज)(1987), गुल गुलशन गुलफाम (टीवी सीरीज) (1984), नादानियाँ (1980), काली घटा (1973), प्रेम पर्वत (1972), दरार आदि। इसके अलावा इन्होने काली घटा नामक फिल्म निर्मित भी की। .

5 संबंधों: साहित्य अकादमी पुरस्कार डोगरी, साहित्य अकादमी पुरस्कार सिन्धी, साहित्य अकादमी पुरस्कार कश्मीरी, आले, काली घटा (1980 फ़िल्म)

साहित्य अकादमी पुरस्कार डोगरी

साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जो कुल २४ भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं और डोगरी भाषा इन में से एक भाषा हैं। अकादमी ने १९७० से इस भाषा के लिए पुरस्कारों को पेश किया। .

नई!!: वेद राही और साहित्य अकादमी पुरस्कार डोगरी · और देखें »

साहित्य अकादमी पुरस्कार सिन्धी

साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जो कुल २४ भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं और सिन्धी भाषा इन में से एक भाषा हैं। अकादमी ने १९५९ से इस भाषा के लिए पुरस्कारों को पेश किया। .

नई!!: वेद राही और साहित्य अकादमी पुरस्कार सिन्धी · और देखें »

साहित्य अकादमी पुरस्कार कश्मीरी

साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जो कुल २४ भाषाओं में प्रदान किया जाता है। इन भाषाओं में कश्मीरी भाषा भी शामिल है। .

नई!!: वेद राही और साहित्य अकादमी पुरस्कार कश्मीरी · और देखें »

आले

आले डोगरी भाषा के विख्यात साहित्यकार वेद राही द्वारा रचित एक कहानी–संग्रह है जिसके लिये उन्हें सन् 1983 में डोगरी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: वेद राही और आले · और देखें »

काली घटा (1980 फ़िल्म)

काली घटा (अंग्रेजी: Black cloud) 1980 में वेद राही लिखित, निर्मित एवं निर्देशित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इस रूमानी एवं रोमांचक फ़िल्म के प्रमुख कलाकार शशि कपूर एवं रेखा तथा सहायक कलाकार नासिर हुसैन, ए के हंगल, डैनी डेंज़ोंग्पा, जगदीप, अरुणा ईरानी एवं ललिता पवार है| इसमें संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया तथा गीतकार आनंद बख्शी है| .

नई!!: वेद राही और काली घटा (1980 फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »