लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विन डीज़ल

सूची विन डीज़ल

विन डीज़ल (Vin Diesel) या मार्क सिनक्लेयर विंनसंट (Mark Sinclair Vincent) एक अमरिकी फ़िल्म अभिनेता, निर्देशक, निर्माता व कथानककार है। यह फ़ास्ट ऐंड फ़्युरियस फ़िल्म श्रृंखला में डॉमनीक टोरेंटो की भुमिका के लिए जाने जाते है। .

8 संबंधों: ट्रिपल एक्स (2002 फ़िल्म), ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज, ड्वेन जॉनसन, द फास्ट एंड द फ्यूरियस (2001 फ़िल्म), फास्ट एंड फ्यूरियस, फास्ट फाइव, लियोनार्डो डिकैप्रियो, 2 फास्ट 2 फ्यूरियस

ट्रिपल एक्स (2002 फ़िल्म)

ट्रिपल एक्स (अंग्रेज़ी: XXX) रोब कोहेन निर्देशित अमेरिकी जासूसी-रहस्यमय, एक्शन फिल्म है।--> इस फ़िल्म के निर्माता नील एच॰ मोरित्ज़ हैं तथा इस फ़िल्म की पटकथा रिच विल्केस ने लिखी है। ट्रिपल एक्स फ्रैंचाइज़ी की यह पहली फ़िल्म है जिसमें विन डिज़ल ने ज़ेंडर केग का अभिनय किया है। and grossed $277.4 million worldwide.

नई!!: विन डीज़ल और ट्रिपल एक्स (2002 फ़िल्म) · और देखें »

ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज

ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज (xXx: Return of Xander Cage) एक अमेरिकी एक्शन फ़िल्म है, जिसका निर्देशन डी॰जे॰ करुसो ने और लेखन का कार्य एफ॰ स्कॉट फ्रैज़ियर ने किया है। इसमें विन डीज़ल, डोनी येन, दीपिका पादुकोन, क्रिस वु, रुबी रोज, टोनी जा, नीना डोबरेव, टोनी कोलेट, एरिडाना गुतिरेज़, हर्मियॉन कॉर्फील्ड और सैमुअल एल जैक्सन ने अभिनय किया है। यह ट्रिपल एक्स फ्रैचाइंजी की तीसरी फ़िल्म है जो ट्रिपल एक्स (2002) और ट्रिपल एक्स (2005) की उत्तरोत्तर फ़िल्म है। .

नई!!: विन डीज़ल और ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज · और देखें »

ड्वेन जॉनसन

ड्वेन डगलस जॉनसन (Dwayne Douglas Johnson, जन्म २ मई १९७२) जो अपने अखाड़े के नाम द रॉक से जाने जाते हैं, एक अमरीकी फ़िल्म अभिनेता व कुश्तीबाज है जो डब्लूडब्लूई के रॉ ब्रैंड के तहत आते हैं। उन्हें अक्सर ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन के नाम से प्रेषित किया जाता है। जॉनसन एक कॉलेज फुटबाल खिलाडी थे। १९९१ में वे यूनिवर्सिटी ऑफ मायामी की राष्ट्रिय चैम्पियनशिप दिम का हिसा रहे। बाद में उन्होंने काल्गैरी स्टैम्पेडेर्स की ओर से कनेडियाई फूटबाल लीग में खेला पर उन्हें १९९५ में दो महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके परिणाम स्वरूप उन्होंने अपने दादा पिटर मैविया और पिता रॉकी जॉनसन की तरह कुश्तीबाज बनने का निर्णय लिया। उन्हें विश्व मनोरंजन कुश्तेबाजी (WWE) से लोकप्रियता हासिल हुई जिसे उस वक्त विश्व कुश्तीबाजी संघ (WWF) के नाम से जाना जाता था। जॉनसन को जल्द ही "रॉकी मैविया" के नाम से एक अच्छे किरदार के रूप में पेश किया गया और बाद में उन्होंने "द रॉक" का नाम रख लिया। डब्लूडबलूएफ से जुडने के दो साल बाद ही उन्होंने डब्लूडबलूएफ प्रतियोगिता जित ली और कंपनी के इतिहास में सर्वाधिक लोकप्रिय कुश्तीबाज बन गए। जॉनसन को अबतक के महान कुश्तीबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने कुल १६ प्रतियोगिताएं जीती है जिसमे नौ विश्व हेवीवेट प्रतियोगिता, दो डब्लूडबलूएफ अंतर्खंडीय प्रतियोगिताएं और पाँच बार डब्लूडबलूएफ टैग टीम प्रतियोगिताएं शामिल है। जॉनसन की आत्मकथा द रॉक सेज़... जिसे उन्होंने जों लेडन के साथ मिलकर लिखा था, को २००० में प्रकाशित किया गया। पुस्तक न्यू यार्क की सर्वश्रेष्ठ बिकने वाली किताबों की सूची में कई हफ्तों तक बनी रही। जॉनसन का अभिनेता के रूप में मुख्य किरदार २००२ में बनी द स्कोर्पियन किंग फ़िल्म में था। अपनी इस भूमिका के लिए उन्हें एक नए अभिनेता को अबतक दी गई सबसे अधिक रकम, $५५ लाख, मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट फ़िल्मों में काम किया जिनमे द रनडाउन, बी कूल, वाकिंग टाल, ग्रिडआयरन गैंग, द गेम प्लैन, गेट स्मार्ट, रेस तीसरी दुनिया तक, प्लैनेट 51, टूथ फेरी, डूम, द ऑदर गाईज़, फास्टर और हाल ही में रिलीज़ हुए फ़ास्ट फाइव शामिल है जिसमे उन्होंने विन डीज़ल और पौल वाकर के साथ काम किया है। .

नई!!: विन डीज़ल और ड्वेन जॉनसन · और देखें »

द फास्ट एंड द फ्यूरियस (2001 फ़िल्म)

द फास्ट एंड द फ्यूरियस 2001 की एक एक्शन-क्राइम फ़िल्म है। रॉब कोहेन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के निर्माता नील एच॰ मोरिट्ज़ हैं, और इसकी कहानी गैरी स्कॉट थॉम्पसन और डेविड एयर ने लिखी है। यह द फास्ट एंड द फ्यूरियस फ़िल्म शृंखला की पहली फ़िल्म थी। 22 जून 2001 को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने 38 मिलियन डॉलर के अपने बजट के मुकाबले कुल 207 मिलियन डॉलर की कमाई की। .

नई!!: विन डीज़ल और द फास्ट एंड द फ्यूरियस (2001 फ़िल्म) · और देखें »

फास्ट एंड फ्यूरियस

फास्ट एंड फ्यूरियस (जिसे अधिकांश अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दी फास्ट एंड फ्यूरियस 4, जापान में तथा इटली में फास्ट एंड फ्यूरियस - सोलो पार्ती ओरिजिनाली के नाम से भी जाना जाता है), फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म श्रृंखला की चौथी कड़ी है (क्रमानुसार, तीसरी कड़ी '2 फास्ट 2 फ्यूरियस' फिल्म के बाद आई थी).

नई!!: विन डीज़ल और फास्ट एंड फ्यूरियस · और देखें »

फास्ट फाइव

फास्ट फाइव, जो फास्ट & फ्यूरियस 5 या फास्ट & फ्यूरियस 5: रियो हेस्ट के नाम से भी जानी जाती है, 2011 की एक अमेरिकी एक्शन फ़िल्म है। जस्टिन लिन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के निर्माता नील एच॰ मोरिट्ज़, विन डीज़ल और माइकल फोट्र्रेल हैं, और इसकी पटकथा क्रिस मॉर्गन द्वारा लिखी गयी है। यह द फास्ट एंड द फ्यूरियस फ़िल्म शृंखला की पांचवीं फ़िल्म है। इस फ़िल्म को पहले 20 अप्रैल 2011 को ऑस्ट्रेलिया में, और फिर 29 अप्रैल 2011 को संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी किया गया था। फ़िल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षाएं मिली, और इसने दुनिया भर में 625 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। .

नई!!: विन डीज़ल और फास्ट फाइव · और देखें »

लियोनार्डो डिकैप्रियो

लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo Wilhelm DiCaprio, जन्म ११ नव्मबर १९७4) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हे एविएटर (२००४) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार प्रदान किया गया है और अन्य आठ बार वे इसके लिए नामांकित हो चुके है। इसके अलावा इन्हें अकादमी पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स व ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामांकन मिल चूका है। इनका बचपन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पले बढ़े डी कैप्रियो ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविज़न विज्ञापनों से की और बाद में टीवी शृंखलाओं जैसे सांता बार्बरा और ग्रोइंग पैरिस से १९९० के दशक में की। उन्होंने फ़िल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत विज्ञान पर आधारित फ़िल्म क्रीटर्स (१९९१) से की और दिस बॉयज़ लाइफ (१९९३) के लिए काफ़ी सराहा गया। डी कैप्रियो को वाट्स इटिंग गिल्बर्ट ग्रेप (१९९३) और मार्विनस रूम (१९९६) में सहायक कलाकार के रूप में और द बास्केटबॉल डायरीज़ (१९९५) व रोमियो + जूलियट (१९९६) में मुख्य भूमिका के लिए सराहा गया परन्तु उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याती जेम्स कैमरून की फ़िल्म टाइटैनिक (१९९७) से मिली। २००० के बाद से डीकैप्रियो को अपनी कई फ़िल्मों के लिए अनेक पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है जिनमे कैच मी इफ़ यु कैन (२००२), गैंग्स ऑफ न्यू यॉर्क (२००२), द एविएटर (२००४), ब्लड डायमण्ड (२००६), द डिपार्टेड (२००६) और रिवोल्यूशनरी रोड (२००८) शामिल है। उनकी नई फ़िल्में शटर आइलैंड (२०१०) और इन्सेप्शन (२०१०) उनके करियर की व्यापारिक दृष्टी से सबसे सफल फ़िल्मों में है। वर्ष 2015 की फिल्म "द रेवेनैंट के लिए 73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया। .

नई!!: विन डीज़ल और लियोनार्डो डिकैप्रियो · और देखें »

2 फास्ट 2 फ्यूरियस

2 फास्ट 2 फ्यूरियस या द फास्ट एंड द फ्यूरियस 2 2003 की एक अमेरिकी फ़िल्म है। यह 2001 की फ़िल्म द फास्ट एंड द फ्यूरियस की अगली कड़ी है, और द फास्ट एंड द फ्यूरियस फ़िल्म शृंखला की दूसरी फ़िल्म है। जॉन सिंगलटन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के निर्माता नील एच॰ मोरिट्ज़ हैं, और इसकी पटकथा माइकल ब्रांट और डेरेक हास द्वारा लिखी गयी है। यह शृंखला की एकमात्र फ़िल्म है, जिसमें विन डीज़ल नहीं हैं, क्योंकि वह उस समय ट्रिपल एक्स फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे। 2 फास्ट 2 फ्यूरियस 6 जून 2003 को सिनेमाघरों में जारी की गयी थी, और $76 मिलियन के अपने अनुमानित बजट के मुकाबले इसने दुनिया भर में $236 मिलियन से अधिक की कमाई की। .

नई!!: विन डीज़ल और 2 फास्ट 2 फ्यूरियस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »