लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विक्रम ए साराभाई समुदाय विज्ञान केंद्र

सूची विक्रम ए साराभाई समुदाय विज्ञान केंद्र

विक्रम ए साराभाई समुदाय विज्ञान केन्द्र (VASCSC) जिसे साधारणतया स्थानीय लोग सीएससी भी कहते हैं, की स्थापना १९६० के दशक में गुजरात के अहमदाबाद शहर में भारतीय अन्तरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई द्वारा की गयी थी। यह केन्द्र विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनसाधारण के बीच विज्ञान एवं गणित के प्रचलन, प्रसिद्धि हेतु गठित किया गया था। इसका उद्देश्य उत्साह जागृत करना, विज्ञान एवं वैज्ञानिक तरीकों के सिद्धान्तों को उजागर कर लोगों की उनमें रुचि जगाना है। इसके अलावा ये विज्ञान की शिक्षा के नये तरीके षित करने तथा पुराने तरीकों के सुधार की दिशा में भी कार्यशील रहते हैं। यह शहर में स्थित गुजरात विश्वविद्यालय के सामने ही स्थित है। यह संस्थान सभी लोगों के लिये समान रूप से खुला है। .

1 संबंध: विज्ञान एक्‍सप्रेस

विज्ञान एक्‍सप्रेस

विज्ञान एक्‍सप्रेस (Science Express) एक रेल पर सवार बच्चों के लिए एक गतिशील वैज्ञानिक प्रदर्शनी है जो पूरे भारत में यात्रा करती है। यह परियोजना ३० अक्टूबर २००७ को सफदरजंग रेलवे स्टेशन, दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी। हालांकि ये सभी के लिए खुला है, ये प्रदर्शनी मुख्य रूप से छात्रों और शिक्षकों को लक्षित करती हैं। ट्रेन के नौ चरण हो चुके हैं और तीन विषयों पर प्रदर्शन किया गया है। २००७ से २०११ के पहले चार चरणों को साइंस एक्सप्रेस कहा जाता था और ये माइक्रो और मैक्रो कॉस्मॉस पर केंद्रित था। २०१२ से २०१४ के अगले तीन चरणों में जैव विविधता विशेष के रूप में प्रदर्शन को फिर से तैयार किया गया। २०१५ से २०१७ के आठवें और नौवें चरण को जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बदल दिया गया था। .

नई!!: विक्रम ए साराभाई समुदाय विज्ञान केंद्र और विज्ञान एक्‍सप्रेस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »