लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विकासपीडिया

सूची विकासपीडिया

विकासपीडिया का प्रतीकचिह्न विकासपीडिया भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक वेबसाइट है जो विभिन्न प्रकार की सूचनायें प्रदान करती है। यह फरवरी २०१४ में आरम्भ की गयी थी। इस पोर्टल का विकास 'भारत विकास प्रवेशद्वार-एक राष्ट्रीय पहल' के एक भाग के रूप में सामाजिक विकास के कार्यक्षेत्रों की सूचनाएं/ जानकारियां और सूचना एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित उत्पाद व सेवाएं देने के लिए किया गया है। भारत विकास प्रवेशद्वार, भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीईआइटीवाई), की एक पहल और प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक), हैदराबाद के द्वारा कार्यान्वित है। यह वेबस्थल हिन्दी, अंग्रेजी, असमिया, मराठी, बांग्ला, तेलुगु, गुजराती, कन्नड, मलयालम, तमिल, मराठी आदि २३ भाषाओं में है। विकासपीडिया में 6 अलग-अलग विषय हैं, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ऊर्जा, और ई-शासन। .

2 संबंधों: एग्रोपीडिया, ई-शासन

एग्रोपीडिया

एग्रोपीडिया या कृषिविश्वकोश (agropedia) भारतीय कृषि से सम्बन्धित ज्ञान का एक आनलाइन भण्डार है। इस पर हिन्दी, अंग्रेजी तथा कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में जानकारी है। यह परियोजना भारत सरकार द्वारा समर्थित एवं विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित है। यह परियोजना १२ जनवरी २००९ को आरम्भ की गयी थी। .

नई!!: विकासपीडिया और एग्रोपीडिया · और देखें »

ई-शासन

सरकारी सेवाएँ प्रदान करने के लिए सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करना इलेक्ट्रॉनिक शासन (Electronic governance या e-governance) कहलाता है। .

नई!!: विकासपीडिया और ई-शासन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »