लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वायकाटो नदी

सूची वायकाटो नदी

वायकाटो नदी (Waikato River) न्यूज़ीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी है। यह उस देश के उत्तर द्वीप (नोर्थ आईलैण्ड) में स्थित है। इसकी उत्पत्ति ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र में स्थित रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu) नामक ज्वालामुखी की पूर्वी ढलानों में पिघलती बर्फ में होती है और वहाँ से यह ताऊपो झील (Lake Taupo) पहुँचती है, जो कि न्यूज़ीलैण्ड की सबसे विशाल झील है। यहाँ से यह झील के पूर्वोत्तरी छोर से फिर आगे निकलती है और हूका झरना श्रंखला (Huka Falls) बनाती है। फिर वायकाटो मैदान से निकलती हुई यह ऑक्लैण्ड शहर के पास स्थित पोर्ट वायकाटो (Port Waikato) नामक बंदरगाह में तस्मान सागर में विलय हो जाती है। .

3 संबंधों: ताऊपो झील, रुआपेहू पर्वत, वाइकाटो क्षेत्र

ताऊपो झील

ताऊपो झील (Lake Taupo) न्यूज़ीलैण्ड की सबसे बड़ी झील है। यह उस देश के उत्तर द्वीप पर स्थित है और ६१६ वर्ग किमी का सतही क्षेत्रफल रखती है। तुलना के लिये भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील है जो बारिश के मौसम में अपने सबसे विशाल रूप में भी केवल २६० वर्ग किमी तक ही पहुँचती है। यह २६,५०० वर्ष पहले हुए एक महाज्वालामुखी विस्फोट द्वारा बनाए गए क्रेटर में पानी एकत्रित होने के कारण बनी थी। न्यूज़ीलैण्ड की आदिवासी माओरी जनजाति के लिये इस झील का पारम्परिक व धार्मिक महत्व है। न्यूज़ीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी, वायकाटो नदी भी इसी झील से उभरती है। .

नई!!: वायकाटो नदी और ताऊपो झील · और देखें »

रुआपेहू पर्वत

रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu), जिसे केवल रुआपेहू भी कहा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर स्थित एक सक्रीय मिश्रित ज्वालामुखी (स्ट्रैटोवोल्केनो) है। यह ताऊपो झील के दक्षिणी तट से ४० किमी की दूरी पर टोंगारीरो राष्ट्रीय उद्यान (Tongariro National Park) में विराजमान है। उत्तर द्वीप कि सभी हिमानियाँ (ग्लेशियर) इसी पर्वत की ढलानो पर स्थित हैं। रुआपेहू दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखियों में से एक है और न्यूज़ीलैण्ड का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है। यह उत्तर द्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और इसके तीन प्रमुख शिखर हैं: २७९७ मीटर ऊँचा ताहूरांगी (Tahurangi), २७५५ मीटर ऊँचा ते हेउहेउ (Te Heuheu) और २७५१ मीटर ऊँचा पारेतेतातोंगा (Paretetaitonga)। इन शिखरों के दरमियान एक गहरा ज्वालामुखीय क्रेटर है जहाँ से समय-समय पर विस्फोट होता है। विस्फोटों के बीच के शान्त काल में इसमें पानी भरने से एक ज्वालामुखीय झील बन जाती है। .

नई!!: वायकाटो नदी और रुआपेहू पर्वत · और देखें »

वाइकाटो क्षेत्र

वाइकाटो क्षेत्र (Waikato Region) न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित प्रशासनिक क्षेत्र है। यह वायकाटो नदी के जलसम्भर पर विस्तृत है। .

नई!!: वायकाटो नदी और वाइकाटो क्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »