लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वाजिद अली शाह

सूची वाजिद अली शाह

वाजिद अली शाह लखनऊ और अवध के नवाब रहे। ये अमजद अली शाह के पुत्र थे। इनके बेटे बिरजिस क़द्र अवध के अंतिम नवाब थे। संगीत की दुनिया में नवाब वाजिद अली शाह का नाम अविस्मरणीय है। ये 'ठुमरी' इस संगीत विधा के जन्मदाता के रूप में जाने जाते हैं। इनके दरबार में हर दिन संगीत का जलसा हुआ करता था। इनके समय में ठुमरी को कत्थक नृत्य के साथ गाया जाता था। इन्होने कई बेहतरीन ठुमरियां रची। कहा जाता है कि जब अंग्रेजों ने अवध पर कब्जा कर लिया और नवाब वाजिद अली शाह को देश निकाला दे दिया, तब उन्होने 'बाबुल मोरा नैहर छूटो जाय्' यह प्रसिध्ह ठुमरी गाते हुए अपनी रैयत से अलविदा कहा। .

19 संबंधों: ऊदा देवी, ठुमरी, बिरजिस क़द्र, बेगम हज़रत महल, लखनऊ, लखनऊ की संस्कृति, शतरंज के खिलाड़ी (कहानी), शतरंज के खिलाड़ी (१९७७ फ़िल्म), सफ़ेद बारादरी, सिकन्दर बाग़, सिकंदर महल बेगम, विज्ञान कथा साहित्य, आगाहसन ‘अमानत’ लखनवी, कथक, कथक प्रवक्ता की सूची, कैसरबाग, अमजद अली शाह, अवध के नवाब, उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी

ऊदा देवी

ऊदा देवी पासी एक भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी थीं जिन्होने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सिपाहियों की ओर से युद्ध में भाग लिया था। ये अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्य थीं।। बिग अड्डा। २४ अक्टूबर २००९। शकील सिद्दीकी इस विद्रोह के समय हुई लखनऊ की घेराबंदी के समय लगभग 2000 भारतीय सिपाहियों के शरणस्थल सिकन्दर बाग़ पर ब्रिटिश फौजों द्वारा चढ़ाई की गयी थी और 16 नवंबर 1857 को बाग़ में शरण लिये इन 2000 भारतीय सिपाहियों का ब्रिटिश फौजों द्वारा संहार कर दिया गया था।। स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम।। याहू जागरण। १६ नवम्बर २००९ इस लड़ाई के दौरान ऊदा देवी bhar ने पुरुषों के वस्त्र धारण कर स्वयं को एक पुरुष के रूप में तैयार किया था। लड़ाई के समय वो अपने साथ एक बंदूक और कुछ गोला बारूद लेकर एक ऊँचे पेड़ पर चढ़ गयी थीं। उन्होने हमलावर ब्रिटिश सैनिकों को सिकंदर बाग़ में तब तक प्रवेश नहीं करने दिया था जब तक कि उनका गोला बारूद खत्म नहीं हो गया। .

नई!!: वाजिद अली शाह और ऊदा देवी · और देखें »

ठुमरी

ठुमरी भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक गायन शैली है। इसमें रस, रंग और भाव की प्रधानता होती है। अर्थात जिसमें राग की शुद्धता की तुलना में भाव सौंदर्य को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विविध भावों को प्रकट करने वाली शैली है जिसमें श्रृंगार रस की प्रधानता होती है साथ ही यह रागों के मिश्रण की शैली भी है जिसमें एक राग से दूसरे राग में गमन की भी छूट होती है और रंजकता तथा भावाभिव्यक्ति इसका मूल मंतव्य होता है। इसी वज़ह से इसे अर्ध-शास्त्रीय गायन के अंतर्गत रखा जाता है। .

नई!!: वाजिद अली शाह और ठुमरी · और देखें »

बिरजिस क़द्र

बिरजिस कद्र (१८४५–१८९३)वाजिद अली शाह का बेटा तथा अवध का अंतिम नवाब था। hgghkhgjkgj rk46970 jjhgjgjk yt? Ingham ink UK yti ok g श्रेणी:लखनऊ के नवाब.

नई!!: वाजिद अली शाह और बिरजिस क़द्र · और देखें »

बेगम हज़रत महल

बेगम हज़रत महल (नस्तालीक़:, 1820 - 7 अप्रैल 1879), जो अवध (अउध) की बेगम के नाम से भी प्रसिद्ध थीं, अवध के नवाब वाजिद अली शाह की दूसरी पत्नी थीं। अंग्रेज़ों द्वारा कलकत्ते में अपने शौहर के निर्वासन के बाद उन्होंने लखनऊ पर क़ब्ज़ा कर लिया और अपनी अवध रियासत की हकूमत को बरक़रार रखा। अंग्रेज़ों के क़ब्ज़े से अपनी रियासत बचाने के लिए उन्होंने अपने बेटे नवाबज़ादे बिरजिस क़द्र को अवध के वली (शासक) नियुक्त करने की कोशिश की थी; मगर उनके शासन जल्द ही ख़त्म होने की वजह से उनकी ये कोशिश असफल रह गई। उन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के ख़िलाफ़ विद्रोह किया। अंततः उन्होंने नेपाल में शरण मिली जहाँ उनकी मृत्यु 1879 में हुई थी। .

नई!!: वाजिद अली शाह और बेगम हज़रत महल · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: वाजिद अली शाह और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ की संस्कृति

लखनऊ अपनी विरासत में मिली संस्कृति को आधुनिक जीवनशैली के संग बड़ी सुंदरता के साथ संजोये हुए है। भारत के उत्कृष्टतम शहरों में गिने जाने वाले लखनऊ की संस्कृति में भावनाओं की गर्माहट के साथ उच्च श्रेणी का सौजन्य एवं प्रेम भी है। लखनऊ के समाज में नवाबों के समय से ही पहले आप वाली शैली समायी हुई है। हालांकि स्वार्थी आधुनिक शैली की पदचाप सुनायी देती है, किंतु फिर भी शहर की जनसंख्या का एक भाग इस तहजीब को संभाले हुए है। यह तहजीब यहां दो विशाल धर्मों के लोगों को एक समान संस्कृति से बांधती है। ये संस्कृति यहां के नवाबों के समय से चली आ रही है। .

नई!!: वाजिद अली शाह और लखनऊ की संस्कृति · और देखें »

शतरंज के खिलाड़ी (कहानी)

शतरंज के खिलाड़ी मुंशी प्रेमचंद की हिन्दी कहानी है। इसकी रचना उन्होने अक्टूबर १९२४ में की थी और यह 'माधुरी' पत्रिका में छपी थी। 1977 में सत्यजीत राय ने इसी नाम से इस कहानी पर आधारित एक हिन्दी फिल्म बनायी। .

नई!!: वाजिद अली शाह और शतरंज के खिलाड़ी (कहानी) · और देखें »

शतरंज के खिलाड़ी (१९७७ फ़िल्म)

शतरंज के खिलाड़ी 1977 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसी नाम से मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी गई कहानी पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक थे प्रसिद्ध बांग्ला फिल्मकार सत्यजित रे। इसकी कहानी १८५६ के अवध नवाब वाजिद अली शाह के दो अमीरों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोनों खिलाड़ी शतरंज खेलने में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने शासन तथा परिवार की भी फ़िक्र नहीं रहती। इसी की पृष्ठभूमि में अंग्रेज़ों की सेना अवध पर चढ़ाई करती है। फिल्म का अंत अंग्रेज़ों के अवध पर अधिपत्य के बाद के एक दृश्य से होता है जिसमें दोनों खिलाड़ी शतरंज अपने पुराने देशी अंदाज की बजाय अंग्रेज़ी शैली में खेलने लगते हैं जिसमें राजा एक दूसरे के आमने सामने नहीं होते। इस फिल्म को फिल्मकारों तथा इतिहासकारों दोनों की समालोचना मिली थी। फ़िल्म को तीन फिल्मपेयर अवार्ड मिले थे जिसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी शामिल था। .

नई!!: वाजिद अली शाह और शतरंज के खिलाड़ी (१९७७ फ़िल्म) · और देखें »

सफ़ेद बारादरी

सफ़ेद बारादरी (سفید بارادری) (जिसका अर्थ है, 'श्वेत वर्ण का बारह द्वारों वाला महल') उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग मोहल्ले में स्थित एक श्वेत संगमर्मर निर्मित महल है जिसका निर्माण वाजिद अली शाह ने करवाया था। सफ़ेद बारादरी का निर्माण अवध के तत्कालीन नवाब वाजिद अली शाह ने मातमपुर्सी के महल के रूप में १८४५ में करवाया था और इसका नाम कस्र-उल-अज़ा रखा था। इसको इमाम हुसैन के लिये अज़ादारी अर्थात् मातमपुर्सी हेतु इमामबाड़ा रूप में करवाय़ा था। कुछ अन्य सूत्रों के अनुसार नवाब ने इसका निर्माण १८४८ में आरम्भ करवाया था जो १८५० में पूरा हुआ। इनके अनुसार इसको मुख्यतः नवाब वाजिद अली शाह के हरम में रहने वाली महिलाओं के लिए करवाया गया था। .

नई!!: वाजिद अली शाह और सफ़ेद बारादरी · और देखें »

सिकन्दर बाग़

सिकंदर बाग़ का बाहरी हिस्सा, (1858)। फेलिस बीटो की अल्बुमेन रजत छवि. सिकंदर बाग़ (अंग्रेजी: Sikandar Bagh, उर्दू: سکندر باغ), भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सीमा पर स्थित एक बाग या उद्यान है जिसमे ऐतिहासिक महत्व की एक हवेली समाहित है। इसे अवध के नवाब वाजिद अली शाह (1822-1887) के ग्रीष्मावास के तौर पर बनाया गया था। नवाब ने इसका नाम अपनी पसंदीदा बेग़म, सिकंदर महल बेगम के नाम पर सिकंदर बाग़ रखा था। आजकल यहाँ भारतीय राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान का कार्यालय है। .

नई!!: वाजिद अली शाह और सिकन्दर बाग़ · और देखें »

सिकंदर महल बेगम

सिकंदर महल, अवध के नवाब वाजिद अली शाह की सबसे प्रिय बेगम थीं। नवाब वाजिद अली शाह ने लखनऊ की सीमा पर अपनी बेगम के नाम पर सिकन्दर बाग़ का निर्माण करवाया था जिसे वो अपने ग्रीष्मावास के तौर पर इस्तेमाल करते थे। .

नई!!: वाजिद अली शाह और सिकंदर महल बेगम · और देखें »

विज्ञान कथा साहित्य

विज्ञान कथा, काल्पनिक साहित्य की ही वह विधा है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संभावित परिवर्तनों को लेकर उपजी मानवीय प्रतिक्रिया को कथात्मक अभिव्यक्ति देती है। मेरी शेली की 'द फ्रन्केनस्टआईन' पहली विज्ञान कथात्मक कृति मानी जाती है। अमेरिका और ब्रिटेन में विगत सदी में बेह्तरीन विज्ञान कथाएं लिखी गयी है- आइजक आजीमोव, आर्थर सी क्लार्क, रोबर्ट हेनलीन प्रसिद्ध विज्ञान कथा लेखक रहे हैं। अब तीनों दिवंगत हैं। .

नई!!: वाजिद अली शाह और विज्ञान कथा साहित्य · और देखें »

आगाहसन ‘अमानत’ लखनवी

आगा हसन अमानत (آغا هسن "امانت, १८१५-१८५८) भारतीय शहर लखनऊ से उन्नीसवीं शताब्दी के एक उर्दू कवि, लेखक तथा नाटककार थे। वह अवध रियासत के शासक वाजिद अली शाह की राजसभा से संबद्ध थे। उनका नाम आगा हसन अली था, जबकि "अमानत" उनका प्रदत्त नाम (या तखल्लुस) था। उन्हें अमानत लखनवी (लखनऊ की अमानत) और मिर्जा अमानत के नाम से भी जाना जाता है। अमानत के पूर्वज ईरानी प्रवासी थे, जो १८१५ में लखनऊ आये थे। उनकी रचनाऐं और कार्य उर्दू भाषा में थे। "इंद्र सभा" उनके द्वारा लिखा गया पहला नाटक था, जिसे उर्दू रंगमंच के विकास में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। उर्दू में गीत परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है। .

नई!!: वाजिद अली शाह और आगाहसन ‘अमानत’ लखनवी · और देखें »

कथक

कथक नृत्य उत्तर प्रदेश का शास्त्रिय नृत्य है। कथक कहे सो कथा कहलाए। कथक शब्द क अर्थ कथा को थिरकते हुए कहना है। प्राचीन काल मे कथक को कुशिलव के नाम से जाना जाता था। कथक राजस्थान और उत्तर भारत की नृत्य शैली है। यह बहुत प्राचीन शैली है क्योंकि महाभारत में भी कथक का वर्णन है। मध्य काल में इसका सम्बन्ध कृष्ण कथा और नृत्य से था। मुसलमानों के काल में यह दरबार में भी किया जाने लगा। वर्तमान समय में बिरजू महाराज इसके बड़े व्याख्याता रहे हैं। हिन्दी फिल्मों में अधिकांश नृत्य इसी शैली पर आधारित होते हैं। कथक नृत्या भारतीय डाक-टिकट में .

नई!!: वाजिद अली शाह और कथक · और देखें »

कथक प्रवक्ता की सूची

यह सूची कथक गुरू और विख्यात कलाकारों की है। .

नई!!: वाजिद अली शाह और कथक प्रवक्ता की सूची · और देखें »

कैसरबाग

कैसरबाग परिसर लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत (1865-1882 के बीच ली गई तस्वीर।) कैसरबाग  (उर्दू: قيصر باغ‎,, बागों का सम्राट), भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी  लखनऊ में स्थित अवध क्षेत्र का एक मोहल्ला है। यह अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह (1847-1856), के द्वारा बनाया गया था। .

नई!!: वाजिद अली शाह और कैसरबाग · और देखें »

अमजद अली शाह

अमजद अली शाह अवध का पाँचवाँ नवाब था। मोहम्मद अली शाह का बेटा और वाजिद अली शाह का पिता अमजद अली शाह १८४२ से १८४७ तक अवध का शासक रहा। १३ फरवरी १८४७ को ४८ वर्ष की अवस्था में कैंसर से उसका देहांत हो गया। वाजिद अली शाह उसका उत्तराधिकारी बना। शाह, अमजद अली श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: वाजिद अली शाह और अमजद अली शाह · और देखें »

अवध के नवाब

भारत के अवध के १८वीं तथा १९वीं सदी में शासकों को अवध के नवाब कहते हैं। अवध के नवाब, इरान के निशापुर के कारागोयुन्लु वंश के थे। नवाब सआदत खान प्रथम नवाब थे। .

नई!!: वाजिद अली शाह और अवध के नवाब · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी

उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की स्थापना 8 फरवरी 1962 को उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की पूर्णतः वित्त पोषित स्वायतशासी इकाई के रूप में हुई थी। अकादमी कला एवं कलाकारों की प्रोन्नति एवं प्रोत्साहन के ध्येय की ओर निरन्तर अग्रसर होती हुयी कला जगत में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। अकादमी लखनऊ में छतर मंजिल और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ के मध्य ललित कला अकादमी मार्ग पर लाल बारादरी भवन में स्थित है। यह भवन एक पुरातात्विक इमारत है जिसका निर्माण 1778-1814 के मध्य हुआ है। यह नवाबी इमारतों के वास्तुशिल्प का महत्वपूर्ण नमूना है। लाल बारादरी के भवन में सआदत अली खान से लेकर वाजिद अली शाह तक का दरबार-ए-हाल सजता था और उनकी ताजपोशी भी यहीं हुयी थी। इसी कारण इस भवन को कम्र-उल-सआदत अर्थात सुल्तानो का महल कहा जाता था। इस्का निर्मान सआदत अली खान ने अट्ठारहवीं सदी के अंत में करवाया था। यह दरबार महल इतना महत्वमूर्ण और खुबसूरत था कि अंग्रेजों ने इसकी तुलना अपने दरबार-ऐ- हाल से की थी। स्वतंत्रता के पश्चात सर्वप्रथम इस भवन में राजकीय संग्रहालय स्थापित हुआ। राजकीय संग्रहालय का अपने भवन में स्थानान्तरण होने के पश्चात इस भवन में राज्य ललित कला अकादमी की स्थापना वर्ष 1962 में हुई। .

नई!!: वाजिद अली शाह और उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वालिद अली शाह, वाजिद आली शाह, वाजिदअली शाह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »