लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वस्तु अंतरजाल

सूची वस्तु अंतरजाल

वस्तु अंतरजाल (Internet of things) भौतिक वस्तुओं, वाहनों, घरों, भवनों, वस्त्रों, बल्ब जैसे यंत्रों और अन्य चीज़ों को अंतरजाल में प्रयोग होने वाली इंटर-नेटवर्किंग तकनीकों से अंतरजाल पर लाने से बनने वाले अधिक विस्तृत अंतरजाल को कहते हैं। इस से पहले केवल कम्प्यूटर और उनके परिधीय यंत्र (और उनके द्वारा मानव) ही अंतरजाल पर उपस्थित थे। विशेषज्ञ अनुमान लगाते हैं कि सन् २०२० तक वस्तु अंतरजाल से लगभग ५० अरब वस्तुएँ जुड़ी हुई होंगी। .

3 संबंधों: चतुर उपकरण, परिवेशी बुद्धि, कंप्यूटर सुरक्षा

चतुर उपकरण

चतुर उपकरण (smart device) ऐसा इलेट्रानिक उपकरण होता है जिसमें मानव प्रयोगकर्ताओं के साथ अंतःक्रिया करने की और स्वयं कार्य करने की कुछ क्षमता हो। अक्सर यह उपकरण नेटवर्क के द्वारा अन्य उपकरणों से ब्लूटूथ, नियर फील्ड कम्युनिकेशन, वाई-फ़ाई और अन्य तकनीकों के द्वारा जुड़े हुए होते हैं। वस्तु अंतरजाल में चतुर उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कुछ चतुर उपकरणों में कृत्रिम बुद्धि के गुण भी होते हैं। चतुर उपकरणों की श्रेणी में स्मार्टफ़ोन और टैबलेट भी शामिल हैं। .

नई!!: वस्तु अंतरजाल और चतुर उपकरण · और देखें »

परिवेशी बुद्धि

अभिकलन में परिवेशी बुद्धि (ambient intelligence) ऐसी इलेक्ट्रानिक और संगणक (कम्प्यूटर) प्रणालियों को कहते हैं जो मानवों की उपस्थिति के बारे में सचेत हों और स्वयं ही उनकी इच्छा भाँपकर उसके अनुकूल कार्य करें। इसकी मदद से विविध यंत्र और अन्य वस्तुएँ सूचना और कृत्रिम बुद्धि के प्रयोग से लोगों के दैनिक जीवन की क्रियाओं और कार्यों को अधिक आसान बनाने का प्रयास करते हैं। जैसे-जैसे यह उपकरण व यंत्र छोटे होते चले जाते हैं और घरों, वाहनों, वस्त्रों व कार्यालयों का भाग बनते चले जाएँगे, वे स्वयं दृष्टि से लगभग ग़ायब हो जाएँगे और लोग बिना-सोचे उनका सरलता से उपयोग कर पाएँगे। परिवेशी बुद्धि के लिए वस्तु अंतरजाल का विकसित होना अनिवार्य है और तेज़ी से हो भी रहा है। .

नई!!: वस्तु अंतरजाल और परिवेशी बुद्धि · और देखें »

कंप्यूटर सुरक्षा

साइबर सुरक्षा,कंप्यूटर सुरक्षा या IT सुरक्षा का अर्थ कंप्यूटर सिस्टम को चोरी से रोकेने और उसके हार्डवेयर, सॉफ्टवेर और जानकारियों को नुक्सान होने से बचाने के साथ-साथ उसके सेवाओ के विघटन और गुमराह होने से बचाने से संबंधित है | साइबर सुरक्षा में हार्डवेयर के सर्किट बोर्ड के प्रोग्राम में प्रवेश के साथ-साथ उसमे क्षति होने से रोकता है जो की नेटवर्क,डेटा और कोड इंजेक्शन से आते है | और ये भी,ऑपरेटर के गलत इस्तेमाल से भी हो सकता है,चाहे उन्होंने जानबूझ कर किया हो या फिर गलती से | IT सुरक्षा विभिन्न तरीको के माध्यम से सुरक्षित प्रक्रियाओ से भटकने में अति अतिसंवेदनशील है | कंप्यूटर सिस्टम और इन्टरनेट,वायरलेस नेटवर्क जैसे ब्लूथूड तथा वाईफाई पर बढती निर्भरता के कारण इस क्षेत्र का महत्व हर साल बढ़ता जा रहा है | स्मार्ट उपकरणों का विकास जैसे समार्ट फ़ोन,टेलीविज़न और छोटे छोटे उपकरण इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स के भाग है | .

नई!!: वस्तु अंतरजाल और कंप्यूटर सुरक्षा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »