लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ली कोर्बुज़िए

सूची ली कोर्बुज़िए

चार्ल्स एदुआर् जिआन्नेरे-ग्रि, जो खुद को ली कोर्बुज़िए कहलाना पसंद करते थे (६ अक्टूबर १८८७ – २७ अगस्त १९६५), एक स्विस-फ़्रांसीसी आर्किटेक्ट, रचनाकार, नगरवादी, लेखक व रंगकार, थे और एक नई विधा के अग्रणी थे, जिसे आजकल आधुनिक आर्किटेक्चर या अंतर्राष्ट्रीय शैली कहा जाता है। इनका जन्म स्विट्ज़र्लैंड में हुआ था, लेकिन ३० वर्ष की आयु के बाद वे फ़्रांसीसी नागरिक बन गए। आधुनिक उच्च रचना की पढ़ाई के ये अग्रणी थे और भीड़ भाड़ वाले शहरों में बेहतर स्थितियाँ बनाने के प्रति समर्पित थे। उनका कार्य पाँच दशकों में निहित था और उनकी इमारते केंद्रीय यूरोप, भारत, रूस औ उत्तर व दक्षिण अमरीका में एक एक थीं। वे एक नगर नियोजक, चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक, व आधुनिक फ़र्नीचर रचनाकार भी थे। .

8 संबंधों: चण्डीगढ़, चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लैक्स, पिअरे जेनरे, सोहन कादरी, घनचित्रण शैली, विद्याधर चक्रवर्ती, इस्लामाबाद, अजीतगढ़

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़, (पंजाबी: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ), भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी २००१ की जनगणना के अनुसार जनसंख्या ११६५१११ (१ करोड़ १६ लाख) है। भारत की लोकसभा में प्रतिनिधित्व हेतु चण्डीगढ़ के लिए एक सीट आवण्टित है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमति किरण खेर यहाँ से साँसद हैं। इस शहर का नामकरण दुर्गा के एक रूप ‘चंडिका’ के कारण हुआ है और चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है। नवोदय टाइम्स इस शहर के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी निजी रुचि रही है, जिन्होंने नए राष्ट्र के आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में चंडीगढ़ को देखते हुए इसे राष्ट्र के भविष्य में विश्वास का प्रतीक बताया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहरी योजनाबद्धता और वास्तु-स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह शहर आधुनिक भारत का प्रथम योजनाबद्ध शहर है।, चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर हैं, लेकिन शहर में पियरे जिएन्नरेट, मैथ्यु नोविकी एवं अल्बर्ट मेयर के बहुत से अद्भुत वास्तु नमूने देखे जा सकते हैं। शहर का भारत के समृद्ध राज्यों और संघ शसित प्रदेशों की सूची में अग्रणी नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय ९९,२६२ रु (वर्तमान मूल्य अनुसार) एवं स्थिर मूल्य अनुसार ७०,३६१ (२००६-०७) रु है। .

नई!!: ली कोर्बुज़िए और चण्डीगढ़ · और देखें »

चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लैक्स

पैलेस के विधानसभा चंडीगढ़ चंडीगढ़ में कैपिटल कॉम्प्लेक्स पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय या न्याय के महल पर चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स विश्व विरासत स्थल चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स ओपन हैंड स्मारक चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स भारत के चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-1 में स्थित  ली कोर्बुज़िए द्वारा डिजाइन किया गया एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थलहै। यह  की लगभग 100 एकड़ जमीन क्षेत्र में फैला हुआ है और यह चंडीगढ़ की वास्तुकला की एक महान अभिव्यक्ति है। इसमें तीन इमारतें, तीन स्मारक और एक झील है, जिनमें विधान सभा, सचिवालय, उच्च न्यायालय, मुक्त हस्त स्मारक, ज्यामितीय पहाड़ी और टॉवर ऑफ शैडोज़ शामिल हैं। .

नई!!: ली कोर्बुज़िए और चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लैक्स · और देखें »

पिअरे जेनरे

पिआरे जेनरे, स्विट्जरलैंड मूल एक सुप्रसिद्ध वास्तुकार थे। वह चंडीगड़ के भवन निर्माता श्री ली कोर्बुज़िए के सहियोगी थे। इन दोनों ने मिलकर चण्डीगढ़ के कई भवनों का निर्माण किया था। श्री जेनरे अपने चण्डीगढ़ में कार्यकाल के समय सेक्टर 5 के मकान नंबर 57 में रहे। इस मकान को अब  जेनरे संग्रहालय भवन बनाया गया  है। इस घर की मुरमंत की जा रही है और इसको  22 मार्च 2017 को सैलानीयों के लिए खोल दिया जाएगा। जेनरे यह घर खुद डिजाईन किया था और वह इस घर में 1954 से 1965 तक रहे थे।  .

नई!!: ली कोर्बुज़िए और पिअरे जेनरे · और देखें »

सोहन कादरी

सोहन कादरी (2 नवम्बर 1932 - 1 मार्च 2011) भारत के एक योगी, कवि चित्रकार हैं, जो अपनी जिंदगी के आखरी 30 साल कोपेनहेगन में रहे। उनकी चित्रकारी गहरे ध्यान की विभिन्न अवस्थाओं के परिणाम हैं, जिनमें भारत के रंगों: चमकदार, रंगों से सराबोर कार्यों को सावधानी से बनाये गये दांतेदार कागज पर उकेरा गया है। अपने लंबे करियर के दौरान, कादरी ने सुरियिलस्ट (कला और साहित्य के क्षेत्र में चला 22 वीं सदी का एक आंदोलन) चित्रकार रेने मैग्रीटी, नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरिक बॉल और वास्तुकार ले कुरबिजियर सहित व्यापक दायरे की सांस्कृतिक हस्तियों वैचारिक आदान-प्रदान किया। बॉल ने एक समय कहा था, "अपने चित्र के साथ सोहन कादरी ध्यान शब्द को उसकी फैशनेबल रुचि से मुक्त करते हैं और इसे इसके उचित मूल तक वापस लाते हैं।" संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका में उनकी 70 से भी अधिक प्रदर्शनियां लगीं.

नई!!: ली कोर्बुज़िए और सोहन कादरी · और देखें »

घनचित्रण शैली

क्यूबिज़्म 20वीं शताब्दी का एक नव-विचारक कला आंदोलन था जिसका नेतृत्व पाब्लो पिकासो और जॉर्ज बराक ने किया था, जो यूरोपीय चित्रकला और मूर्तिकला में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया और जिसने संगीत एवं साहित्य को भी संबंधित आंदोलन के लिए प्रेरित किया। विश्लेषणात्मक क्यूबिज़्म के रूप में जानी जाने वाली क्यूबिज़्म की पहली शाखा ने फ्रांस में 1907 से 1911 के बीच थोड़े ही समय के लिए लेकिन कला आंदोलन के रूप में कट्टर और प्रभावशाली असर छोड़ा.

नई!!: ली कोर्बुज़िए और घनचित्रण शैली · और देखें »

विद्याधर चक्रवर्ती

विद्याधर चक्रवर्ती। विद्याधर भट्टाचार्य (?)। विद्याधर (१६९३-१७५१) भारत के नगर-नियोजन के पुरोधा थे। आज से 286 साल पहले जयपुर जैसा सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बसाने के आमेर महाराजा सवाई जयसिंह के सपने को साकार करने में उनकी भूमिका सबसे निर्णायक और महत्वपूर्ण रही। गणित, शिल्पशास्त्र, ज्योतिष और संस्कृत आदि विषयों में उनकी असाधारण गति थी। विद्याधर बंगाल मूल के एक गौड़-ब्राह्मण थे, जिनके दस वैदिक ब्राह्मण पूर्वज आमेर-राज्य की कुलदेवी दुर्गा शिलादेवी की शिला खुलना-उपक्षेत्र के जैसोर (तब पूर्व बंगाल), अब बांग्लादेश) से लाने के समय जयपुर आये थे। उन्हीं में से एक के वंशज विद्याधर थे। .

नई!!: ली कोर्बुज़िए और विद्याधर चक्रवर्ती · और देखें »

इस्लामाबाद

इस्लामाबाद की फैज़ल मस्जिद इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी है। भारत विभाजन के पश्चात पाकिस्तान को एक राजधानी नगर की आवश्यकता थी। ना तो लाहौर और न ही कराची जैसे नगर इस हेतु सही पाए गए अंतः एक नए नगर की स्थापना का निर्णय लिया गया जो पूरी तरह से नियोजित हो। इस कार्य हेतु फ़्रांसीसी नगर नियोजक तथा वास्तुकार ली कार्बूजियर की सेवा ली गई। इन्हीं महोदय ने भारत में चंडीगढ़ की स्थापना की योजना बनाई थी। इस कारण ये दोनों नगर देखने में एक जैसे लगते हैं। २००९ के अनुमान अनुसार इस नगर की जनसंख्या ६,७३,७६६ है। .

नई!!: ली कोर्बुज़िए और इस्लामाबाद · और देखें »

अजीतगढ़

अजीतगढ़ (ਮੋਹਾਲੀ, Mohali) चंडीगढ़ के पड़ोस में एक शहर है और भारत के राज्य पंजाब, का १८वाँ जिला है। इसका आधिकारिक नाम गुरु गोविंद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र साहिबज़ादा अजीत सिंह की याद में (एस ए एस नगर) रखा गया है। अजीतगढ़, चंडीगढ़ और पंचकुला मिल कर चंडीगढ़ त्रिनगरी कहलाते हैं। यह पहले रूपनगर जिले का हिस्सा था, पर हाल के कुछ वर्षों में इसे अलग जिला बना दिया गया। .

नई!!: ली कोर्बुज़िए और अजीतगढ़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ली कार्बूजियर, ली कार्बूजि़यर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »