लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लातवियाई भाषा

सूची लातवियाई भाषा

लातवियाई भाषा लातविया की आधिकारिक भाषा है। इसे कभी-कभी लैटिस भी कहा जाता है। लातविया और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में करीबन 15 लाख लोगों द्वारा लातवियाई बोली जाती है। लातवियाई भाषा को बोलने वाले में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिनकी मातृभाषा लातवियाई नहीं है, क्योंकि लातविया सरकार ने ऐसी नीति बना कर रखी हुई है, कि आठ लाख जातीय अल्पसंख्यक लोगों में से 60 प्रतिशत लोग लातवियाई बोलते हैं। लातवियाई भाषा का प्रयोग लातविया में दिनों-दिन बढ़ रहा है। लातविया एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लिथुयानियाई से करीब का संबंध है, हालांकि दोनों एक-दूसरे से नहीं मिलते हैं। लातवियाई पश्चिमी मुद्रण में 16वीं शताब्दी में मध्य में नजर आया, जब सेबेस्टियन मुन्स्टर की कास्मोग्राफिया यूनिवर्सालिस ने रोमन लिपि में प्रभु की प्रार्थना प्रकाशित की। श्रेणी:हिन्द-यूरोपीय भाषाएँ श्रेणी:लातविया.

9 संबंधों: डुगावा नदी, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, रीगा, लातविया, लातवियाई, लिथुआनिया, लिथुआनियाई भाषा, समवाक, गूगल खोज

डुगावा नदी

डुगावा नदी (लातवियाई: Daugava, रूसी: Западная Двина, बेलारूसी: Заходняя Дзвіна), यूरोप की एक नदी है। यह नदी वाल्दाई पहाड़ियों में आरम्भ होकर, रूस, बेलारूस और लातविया से बहती हुई रीगा की खाड़ी, जो बाल्टिक सागर का एक भाग है, में गिरती है। इस नदी की कुल लम्बाई १,०२० किमी है। यह एक नहर के द्वारा बेरीज़िना और नाईपर नदियों से जुड़ी हुई है। डुगावा नदी लातविया और बेलारूस के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमांकन का काम करती है। डुगावा नदी पर तीन पनबिजली बांध हैं - रीगास एचईएस जो रीगा से थोड़ा ऊपर को या नदी उदग्म से ३५ किमी पर है, कीगम्स एचपीपी जो नदीमुख से ७० किमी पर है और तीसरा प्लाविनास एचपीपी जो नदीमुख से १०७ किमी पर स्थित है। एक चौथा बांध, डौगावपिल्स एचईएस की योजना बनाई गई है लेकिन इसे बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा है। बेलारूस वर्तमान में डुगावा नदी के बेलारूसी भाग में कई पनबिजली बांधों के निर्माण की योजना बना रहा है। .

नई!!: लातवियाई भाषा और डुगावा नदी · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: लातवियाई भाषा और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

रीगा

रीगा (लातवियाई: Rīga, स्पष्ट) लातविया की राजधानी और सबसे प्रमुख नगर है जो बाल्टिक का एक प्रमुख, औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और वित्तीय केंद्र है और डुगावा नदी पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। ७,१३,०१६ (२००९) निवासियों के साथ यह बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा और बाल्टिक क्षेत्र में सेंट पीटर्सबर्ग और स्टॉकहोम के बाद (नगरीय सीमा के भीतर निवासियों की गिनती अनुसार) तीसरा सबसे बड़ा नगर है। रीगा क्षेत्र का क्षेत्रफल ३०७.१७ वर्ग किमी है और यह एक समतल और रेतीले मैदान पर समुद्र तल से १ से १० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। रीगा का ऐतिहासिक केंद्र एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है और नगर अपनी व्यापक जुन्गेन्ड्सटिल (Jugendstil) वास्तुकला के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसे यूनेस्को विश्व में कहीं भी अद्वितीय समझता है। .

नई!!: लातवियाई भाषा और रीगा · और देखें »

लातविया

लातविया या लातविया गणराज्य (लातवियाई: Latvijas Republika) उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है और उन तीन बाल्टिक गणराज्यों में से एक है जिनका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भूतपूर्व सोवियत संघ में विलय कर दिया गया। इसकी सीमाएं लिथुआनिया, एस्टोनिया, बेलारूस और रूस से मिलती हैं। यह आकार की दृष्टि से एक छोटा देश है और इसका कुल क्षेत्रफल ६४,५८९ वर्ग किमी और जनसंख्या २२,३१,५० (२००९) है। लातविया की राजधानी है रीगा जिसकी अनुमानित जनसंख्या है ८,२६,०००। कुल जनसंख्या का ६०% लातवियाई मूल के नागरिक है और लगभग ३०% लोग रूसी मूल के हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा है लातवियाई, जो बाल्टिक भाषा परिवार से है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा है लात्स। लात्विया को १९९१ में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी। १ मई, २००४ को लातविया यूरोपीय संघ का सदस्य बना। यहाँ के वर्तमान राष्ट्रपति हैं - वाल्डिस ज़ाट्लर्स। .

नई!!: लातवियाई भाषा और लातविया · और देखें »

लातवियाई

लातवियाई एक बहुअर्थी विशेषण है जिसका मतलब निम्नांकित हो सकता है।.

नई!!: लातवियाई भाषा और लातवियाई · और देखें »

लिथुआनिया

लिथुआनिया यूरोप महाद्वीप के उत्तरी भाग में बाल्टिक सागर के किनारे स्थित एक देश है। यह तीन बाल्टिक देशों (लिथुआनिया, लातविया और ऍस्तोनिया) में से सबसे बड़ा है। इसकी राजधानी विल्नुस है। २०१२ में इसकी आबादी लगभग ३० लाख थी। लिथुआनियाई लोग एक बाल्टिक समुदाय हैं और लिथुआनियाई भाषा हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की बाल्टिक शाखा की केवल दो जीवित भाषाओं में से एक है (दूसरी लातवियाई है)। कहा जाता है कि लिथुआनियाई भाषा ने हमेशा शुद्धता व आदिम हिन्द-यूरोपी भाषा से निकटता बनाई रखी है और संस्कृत भाषा के बहुत समीप है।, Timothy Snyder, pp.

नई!!: लातवियाई भाषा और लिथुआनिया · और देखें »

लिथुआनियाई भाषा

लिथुआनियाई भाषा (lietuvių kalba) लिथुआनिया में बोली जाने वाली इस देश की सबसे प्रमुख भाषा है। यह इस देश की आधिकारिक भाषा भी है और इसे यूरोपीय संघ में भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। लिथुआनिया में इस भाषा को बोलने वालो की संख्या २९ लाख है और अन्य देशों में लगभग ३ लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। लिथुआनियाई एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लातवियाई भाषा से निकट का सम्बन्ध है हालांकि ये भाषाएँ परस्पर सुबोध नहीं हैं। लिथुआनियाई भाषा लातिन लिपि में लिखी जाती है। हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की जीवित भाषाओं में से लिथुआनियाई भाषा सर्वाधिक अपरिवर्तनित है, जिसने आद्य-हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की विशिष्टओं को प्रतिधारित (बनाए) रखा है। यह भाषा संस्कृत से बहुत मिलती है- .

नई!!: लातवियाई भाषा और लिथुआनियाई भाषा · और देखें »

समवाक

यह नक़्शा हिन्द-यूरोपी भाषा परिवार में 'केन्टम-सातेम समवाक' दर्शाता है - केसरी रंग का क्षेत्र हिन्द-यूरोपी भाषाएँ बोलता है और लाल रंग की समवाक सीमा उसे 'केन्टम' (पश्चिमी) और 'सातेम' (पूर्वी) हिस्सों में बांटती है समवाक, समग्लोस या आइसोग्लोस (अंग्रेज़ी: isogloss) ऐसी भौगोलिक सीमा को कहते हैं जिसके पार भाषा का कोई पहलु बदल जाता हो, मसलन किसी स्वर वर्ण का उच्चारण, किसी व्यंजन वर्ण को उच्चारण करने का लहजा, इत्यादि।, Umberto Nardella, Star Publications, 2008, ISBN 978-81-7650-329-7,...

नई!!: लातवियाई भाषा और समवाक · और देखें »

गूगल खोज

गूगल खोज या गूगल वेब खोज वेब पर खोज का एक इंजन है, जिसका स्वामित्व गूगल इंक के पास है और यह वेब पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला खोज इंजन है। अपनी विभिन्न सेवाओं के जरिये गूगल प्रति दिन कई सौ लाख विभिन्न प्रश्न प्राप्त करता है। गूगल खोज का मुख्य उद्देश्य अन्य सामग्रियों, जैसे गूगल चित्र खोज के मुकाबले वेबपृष्ठों से सामग्री की खोज करना है। मूलतः गूगल खोज का विकास 1997 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने किया। गूगल खोज मूल शब्द खोज क्षमता से परे कम से कम 22 विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें समानार्थी शब्द, मौसम पूर्वानुमान, समय क्षेत्र, स्टॉक उद्धरण, मानचित्र, भूकंप डेटा, मूवी शोटाइम, हवाई अड्डा, होम लिस्टिंग और खेल स्कोर शामिल है। (नीचे देखें: विशेष सुविधाएं).

नई!!: लातवियाई भाषा और गूगल खोज · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लात्वियाई भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »