लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लाओ भाषा

सूची लाओ भाषा

लाओ या लाओतियन ताई-कादाई भाषा-परिवार की भाषा है। यह लाओस की आधिकारिक भाषा है, इसके अलावा यह थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है, जहां इसे इशान भाषा कहते हैं। लाओ भाषा अबुगिडा लिपि में लिखी जाती है। आधिकारिक मानक नहीं होने की वजह से वियतनामी बोली मानक बन गई है। श्रेणी:भाषाएँ श्रेणी:ताई-कादाई भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:ताई भाषाएँ.

34 संबंधों: चम्पासक प्रान्त, ताई भाषाएँ, ताई-कादाई भाषाएँ, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, पठेट लाओ, फू बिया, फोंगसाली प्रान्त, बुरीरम प्रान्त, बोलिखमसाइ प्रान्त, मुआंग, लाओस, लाओस के प्रान्त, लव, लुअंग नम्था प्रान्त, लुअंग प्रबांग प्रान्त, सलावान प्रान्त, साइसोम्बून प्रान्त, सिएंगखुअंग प्रान्त, सवन्नाखेत प्रान्त, सैंयाबुली प्रान्त, हिंदचीन, हुआफान्ह प्रान्त, व्यिंचन, व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र, व्यिंचन प्रान्त, वॉयस ऑफ़ अमेरिका, खम्मुआन प्रान्त, गूगल खोज, गूगल अनुवाद, अत्ताप्यु प्रान्त, अन्नामी पहाड़ियाँ, उडोमसाए प्रान्त

चम्पासक प्रान्त

चम्पासक दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणी भाग में स्थित है और पश्चिम में थाईलैण्ड के उबोन रात्चाथानी प्रान्त तथा दक्षिण में कम्बोडिया से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और चम्पासक प्रान्त · और देखें »

ताई भाषाएँ

ताई भाषाएँ (Tai languages) या झुआंग-ताई भाषाएँ (Zhuang–Tai languages), जो थाई भाषा में फासाथाय (ภาษาไท, अर्थ: भाषा-थाई) या फासाताय (ภาษาไต) कहलाती हैं, दक्षिणपूर्व एशिया की ताई-कादाई भाषा-परिवार की एक शाखा है। इसमें थाईलैण्ड की राष्ट्रभाषा, थाई, लाओस की राष्ट्रभाषा, लाओ भाषा, बर्मा की शान भाषा और चीन के गुआंगशी प्रान्त की झुआंग भाषा शामिल हैं। .

नई!!: लाओ भाषा और ताई भाषाएँ · और देखें »

ताई-कादाई भाषाएँ

ताई-कादाई भाषाओँ का फैलाव ताई-कादाई भाषाएँ (Tai-Kadai), जिन्हें दाई, कादाई और क्रा-दाई भी कहा जाता है, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण चीन और दक्षिण-पूर्वी एशिया में बोली जाने वाली सुरभेदी भाषाओँ का एक समूह है। इनमें थाई भाषा (थाईलैंड की राष्ट्रभाषा) और लाओ भाषा (लाओस की राष्ट्रभाषा) शामिल है। दुनिया भर में लगभग १० करोड़ लोग ताई-कादाई भाषाएँ बोलते हैं। ऍथनोलॉग भाषा-सूची के मुताबिक़ विश्व में ९२ ताई-कादाई भाषाएँ बोली जाती हैं जिनमें से ७६ इस भाषा-परिवार की काम-ताई (Kam-Tai) शाखा की सदस्य हैं। दक्षिण-पूर्वी चीन के गुइझोऊ और हाइनान प्रान्तों में इन भाषाओँ की सबसे ज़्यादा विविधता मिलती है, जिस से भाषावैज्ञानिकों का अनुमान है कि शायद वही इस भाषा-परिवार की गृह-भूमि है जहाँ से यह आसपास के अन्य इलाक़ों में फैली।, Anthony Van Nostrand Diller, Psychology Press, 2008, ISBN 978-0-7007-1457-5,...

नई!!: लाओ भाषा और ताई-कादाई भाषाएँ · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (अंग्रेज़ी:एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस, लघु:आसियान) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है। आसियान की स्थापना ८ अगस्त, १९६७ को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। इसके संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे। ब्रूनेई इस संगठन में १९८४ में शामिल हुआ और १९९५ में वियतनाम। इनके बाद १९९७ में लाओस और बर्मा इसके सदस्य बने। १९७६ में आसियान की पहली बैठक में बंधुत्व और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। १९९४ में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम) (एआरएफ) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना था। अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया सहित एआरएफ के २३ सदस्य हैं। अपने चार्टर में आसियान के उद्देश्य के बारे में बताया गया है। पहला उद्देश्य सदस्य देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता को कायम रखा जाए, इसके साथ ही झगड़ों का शांतिपूर्ण निपटारा हो। सेक्रेट्री जनरल, आसियान द्वारा पारित किए प्रस्तावों को लागू करवाने और कार्य में सहयोग प्रदान करने का काम करता है। इसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। वर्तमान में थाईलैंड के सूरिन पिट्स्वान इसके सेक्रेट्री जनरल है। आसियान की निर्णायक बॉडी में राज्यों के प्रमुख होते हैं, इसकी वर्ष में एक बार बैठक होती है। भारत आसियान देशों से सहयोग करने और संपर्क रखने का सदा ही इच्छुक रहा है। हाल ही में १३ अगस्त,२००९को भारत ने आसियन के संग बैंगकॉक में सम्मेलन किया, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण समझौते हुए थे। भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2008, नई दिल्ली में आसियान मुख्य केन्द्र बिन्दु रहा था। नई व्यापार ब्लॉक के तहत दस देशों की कंपनियों और कारोबारियों ने मेले में भाग लिया था। थाइलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, वियतनाम, फिलिपींस, ब्रुनेई, कंबोडिया और लाओस आसियान के सदस्य देश हैं, जिनके उत्पाद व्यापार मेले में खूब दिखे थे। आसियान भारत का चौथा सबसे बडा व्यापारिक भागीदार है। दोनों पक्षों के बीच २००८ में ४७ अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। फिक्की के महासचिव अमित मित्रा के अनुसार भारत और आसियान के बीच हुआ समझौता दोनों पक्षों के लिए उत्तम होगा। समझौता जनवरी २००९ से लागू हुआ था। .

नई!!: लाओ भाषा और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

नई!!: लाओ भाषा और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: लाओ भाषा और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

पठेट लाओ

पठेट लाओ (लाओ भाषा: ປະເທດລາວ, Pathet Lao), जिसका अर्थ "लाओ राष्ट्र" है, एक साम्यवादी राजनैतिक अभियान व संगठन था जिसकी स्थापना २०वीं शताब्दी के मध्य में दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश में हुई थी। लओस गृहयुद्ध के बाद, सन् १९७५ में यह संगठन लाओस पर अपना अधिकार जमाने में सफल हो गया। आरम्भ से ही पठेट लाओ पड़ोसी वियतनाम देश के साम्यवादी संगठन से सम्बन्धित रहा था और गृहयुद्ध के दौरान उन्होंने ही इसे संगठित करा और युद्ध के औज़ार दिए। कभी-कभी इसका नेतृत्व भी उत्तर वियतनाम की सेना ने किया। .

नई!!: लाओ भाषा और पठेट लाओ · और देखें »

फू बिया

फू बिया (लाओ: ພູເບັ້ຍ, अंग्रेज़ी: Phou Bia) लाओस का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह सिएंगखुअंग प्रान्त में सिएंगखुअंग पठार की दक्षिणी सीमा पर अन्नामी पहाड़ियों में स्थित है। अपनी ऊँचाई के कारण इसके शिखर पर मौसम ठंडा रहता है और इसके आसपास के क्षेत्र पर कोहरा और बादल बने रहते हैं। यह पूरा क्षेत्र वनों से सुसज्जित है और पारम्परिक रूप से यहाँ ह्मोंग समुदाय बसता रहा है। .

नई!!: लाओ भाषा और फू बिया · और देखें »

फोंगसाली प्रान्त

फोंगसाली दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश का उत्तरतम है और पूर्व में वियतनाम तथा उत्तर व पश्चिम में चीन के युन्नान प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और फोंगसाली प्रान्त · और देखें »

बुरीरम प्रान्त

बुरीरम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार के दक्षिणी भाग पर स्थित है। इस क्षेत्र में कई मृत ज्वालामुखी हैं। प्रान्त की दक्षिणपूर्वी सीमाएँ कम्बोडिया से लगती हैं। .

नई!!: लाओ भाषा और बुरीरम प्रान्त · और देखें »

बोलिखमसाइ प्रान्त

बोलिखमसाइ दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा दक्षिण व दक्षिणपश्चिम में थाईलैण्ड के बुएंग कान व नोंग खाइ प्रान्तों से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और बोलिखमसाइ प्रान्त · और देखें »

मुआंग

मुआंग या मुएंग या म्वांग या मोंग (थाई: เมือง, लाओ: ເມືອງ, शान:မိူင်း, अंग्रेज़ी: mueang या muang या mong)दक्षिणपूर्वी एशिया के कई देशों में ऐतिहासिक अर्ध-स्वतंत्र नगर-राज्य और रियासतें थीं। यह आधुनिक पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य, बर्मा, थाईलैण्ड,कम्बोडिया, वियतनाम, लाओस, और चीन के दक्षिणी युन्नान और पश्चिमी गुआंगशी में पाई जाती थी। .

नई!!: लाओ भाषा और मुआंग · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: लाओ भाषा और लाओस · और देखें »

लाओस के प्रान्त

दक्षिणपूर्वी एशिया का लाओस देश कई प्रान्तों में विभाजित है जो ख्वेंग या खुएंग (लाओ: ແຂວງ, अंग्रेज़ी: khoeng) कहलाते हैं। इनके अलावा देश में एक कम्फेंग नखोन (नगरपालिका) है। .

नई!!: लाओ भाषा और लाओस के प्रान्त · और देखें »

लव

लव या लौह, संयुक्त राजशाही अर्थात कण या लोहा, तमिल: இலவன், मलय: तिलावी, इंडोनेशियाई: लाव, ख्मेरी: जुपलक्स, लाओ: फ्रा लाओ, थाई: फ्रा लोप, तेलुगु: లవుడు) अपने जुड़वां भ्राता कुश के साथ हिन्दू भगवान राम एवं उनकी भार्या सीता के पुत्र थे। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार ये लवपुरी के संस्थापक थे, जो वर्तमान में पाकिस्तान स्थित शहर लाहौर है। लाहौर के किले में इनका एक मंदिर भि बना हुआ है। दक्शःइण-पूर्व एशियाई देश लाओस एवं थाइ नगर लोबपुरी, दोनों ही उनके नाम पर रखे गए स्थान हैं। .

नई!!: लाओ भाषा और लव · और देखें »

लुअंग नम्था प्रान्त

लुअंग नम्था दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है और पश्चिम में बर्मा के शान राज्य तथा उत्तर में चीन के युन्नान प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और लुअंग नम्था प्रान्त · और देखें »

लुअंग प्रबांग प्रान्त

लुअंग प्रबांग दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के उत्तरी भाग में स्थित है और पूर्वोत्तर में वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और लुअंग प्रबांग प्रान्त · और देखें »

सलावान प्रान्त

सलावान या सरावान दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणी भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा पश्चिम में थाईलैण्ड के उबोन रात्चाथानी प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और सलावान प्रान्त · और देखें »

साइसोम्बून प्रान्त

साइसोम्बून दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। पहाड़ी भूगोल रखने वाला यह प्रान्त देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है और किसी भी अन्य देश से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ नहीं रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और साइसोम्बून प्रान्त · और देखें »

सिएंगखुअंग प्रान्त

सिएंगखुअंग दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। प्रान्त के अधिकतर भूभाग पर अन्नामी पहाड़ियाँ विस्तृत हैं और लाओस का सबसे ऊँचा पर्वत फू बिया भी इसी प्रान्त में खड़ा है। .

नई!!: लाओ भाषा और सिएंगखुअंग प्रान्त · और देखें »

सवन्नाखेत प्रान्त

सवन्नाखेत दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणी-मध्य भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा पश्चिम में थाईलैण्ड के नखोन फनोम, मुकदाहान, अम्नत चारोएन व उबोन रात्चाथानी प्रान्तों से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और सवन्नाखेत प्रान्त · और देखें »

सैंयाबुली प्रान्त

सैंयाबुली दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है और पश्चिम में थाईलैण्ड के लोइ, फित्सनुलोक, उत्तरादित, नान व फयओ प्रान्तों से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और सैंयाबुली प्रान्त · और देखें »

हिंदचीन

फ्रेंच हिन्दचीन का प्रसार फ्रेंच हिन्दचीन के उपविभाग हिंदचीन (जिनेवा सम्मलेन के बाद फ़्रांसिसी वियतनाम से निकल गए और फ़्रांसिसी हिंदचीन का अंत हो गया। श्रेणी:वियतनाम श्रेणी:उपनिवेश.

नई!!: लाओ भाषा और हिंदचीन · और देखें »

हुआफान्ह प्रान्त

हुआफान्ह दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है और पूर्व, उत्तर व दक्षिणपूर्व में वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और हुआफान्ह प्रान्त · और देखें »

व्यिंचन

व्यिंचन (लाओ: ວຽງຈັນ, अंग्रेज़ी: Vientiane) दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में मीकोंग नदी के किनारे पर स्थित है जो इस स्थान पर लाओस की थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। .

नई!!: लाओ भाषा और व्यिंचन · और देखें »

व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र

व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र (लाओ: ນະຄອນຫຼວງ ວຽງຈັນ, अंग्रेज़ी: Vientiane Prefecture) दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रशासनिक क्षेत्र है जिसमें लाओ की राजधानी, व्यिंचन स्थित है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है।इसके दक्षिण में मीकोंग नदी स्थित है जो इसकी थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। .

नई!!: लाओ भाषा और व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र · और देखें »

व्यिंचन प्रान्त

व्यिंचन दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है और इसकी दक्षिणी सीमा का एक अंश थाईलैण्ड के लोइ प्रान्त से सटा हुआ है। .

नई!!: लाओ भाषा और व्यिंचन प्रान्त · और देखें »

वॉयस ऑफ़ अमेरिका

वॉयस ऑफ़ अमेरिका (अंग्रेज़ी: Voice of America (VOA)) अमेरिकी सरकार की आधिकारिक मल्टीमीडिया प्रसारण सेवा है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवाओं में वॉयस आफ़ अमेरिका एक जाना-माना नाम है। अंग्रेज़ी के अतिरिक्त वीओए अन्य ४४ भाषाओं में भी प्रसारण करता है। इनमें से २५ भाषाओं पर दूरदर्शन पर भी प्रसारण होता है। आधिकारिक जालस्थल इस सेवा का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को विश्व के बारे में अमेरिकी दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस सेवा के वांछित श्रोता मात्र अमेरिका में या अमेरिकी नागरिक ही नहीं है, वरन् पूरे विश्व में इस पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को सुना जाता है। विश्व में इस सेवा के १२.५ करोड़ श्रोता/उपयोक्ता है। वीओए से प्रतिसप्ताह लगभग १५०० घंटे के समाचार, ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। इस सेवा को उत्कृष्ट बनाने में १३०० कर्मचारियों का सहयोग होता है। वीओए का गठन १९४२ में युद्ध सूचना कार्यालय के अधीन किया गया था जिसका उद्देश्य उस समय यूरोप में चल रहे द्वितीय विश्व युद्ध के समाचारों का प्रसारण करना था। वीओए ने २१ फरवरी, १९४२ को प्रसारण आरम्भ किया। वीओए द्वारा लघुतरंग ट्रान्समीटर ट्रान्समीटरों से प्रसारण किया जाता है और वे कोलम्बिया बॉडकास्टिंग सिस्टम (सीबीएस) द्वारा उपयोग किये जाते हैं। वीओए ने १७ फरवरी, १९४७ को भूतपूर्व सोवियत संघ में भी रेडियो प्रसारण आरम्भ किया।शीत युद्ध के दौरान, वीओए को संयुक्त राज्य सूचना संस्था के अधीन रखा गया। १९८० के दशक में वीओए ने दूरदर्शन सेवा भी आरम्भ की और क्यूबा के लिए विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण भी आरम्भ किया। वर्तमान में वीओए के २७ रेडियो प्रसारण स्टूडियो, ३३ प्रोडक्शन एवं रिकॉर्डिंग स्टूडियो, ३० व्यावसायिक मिक्सिंग एवं डबिंग स्टेशन, ४ दूरदर्शन स्टूडियो, २१ वीडियो संपादन सूट्स एवं मास्टर नियंत्रण, रिकॉर्डिंग, रीशिड्यूलिंग एवं फ़ीड इन्टेक की विभिन्न सुविधाएं हैं। इनका ३०,०००व र्ग फ़ीट का समाचार केन्द्र है जिसमें २४ घंटे, ३६५ दिन १५० से २०० समाचार रिपोर्टें प्रतिदिन सभी भाशाओं की सेवाओं एवं कार्यक्रमों के लिये कार्यरत हैं। यहां २२ अंतर्देशीय एवं १६ सूदूर संवाददातागण हैं, जिनके संग ९० अंशकालिक संवाददाता भी कार्यरत हैं, जिन्हें स्ट्रिंजर्स कहते हैं। वॉयस ऑफ अमेरिका की हिंदी सेवा को ५३ वर्षों की सेवा उपरांत ३० सितंबर २००८ को बंद कर दिया गया है। .

नई!!: लाओ भाषा और वॉयस ऑफ़ अमेरिका · और देखें »

खम्मुआन प्रान्त

खम्मुआन दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा पश्चिम में थाईलैण्ड के नखोन फनोम प्रान्त से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और खम्मुआन प्रान्त · और देखें »

गूगल खोज

गूगल खोज या गूगल वेब खोज वेब पर खोज का एक इंजन है, जिसका स्वामित्व गूगल इंक के पास है और यह वेब पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला खोज इंजन है। अपनी विभिन्न सेवाओं के जरिये गूगल प्रति दिन कई सौ लाख विभिन्न प्रश्न प्राप्त करता है। गूगल खोज का मुख्य उद्देश्य अन्य सामग्रियों, जैसे गूगल चित्र खोज के मुकाबले वेबपृष्ठों से सामग्री की खोज करना है। मूलतः गूगल खोज का विकास 1997 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने किया। गूगल खोज मूल शब्द खोज क्षमता से परे कम से कम 22 विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें समानार्थी शब्द, मौसम पूर्वानुमान, समय क्षेत्र, स्टॉक उद्धरण, मानचित्र, भूकंप डेटा, मूवी शोटाइम, हवाई अड्डा, होम लिस्टिंग और खेल स्कोर शामिल है। (नीचे देखें: विशेष सुविधाएं).

नई!!: लाओ भाषा और गूगल खोज · और देखें »

गूगल अनुवाद

गूगल अनुवाद या गूगल ट्रान्स्लेट (Google Translate) एक अनुवादक साफ्टवेयर एवं सेवा है जो एक भाषा के टेक्स्ट या वेबपेज को दूसरी भाषा में अनुवाद करता है। यह गूगल नामक कंपनी द्वारा विकसित एवं परिचालित है। इसके लिये गूगल अपना स्वयं का अनुवादक सॉफ्टवेयर प्रयोग करता है जो सांख्यिकीय मशीनी अनुवाद है। जनवरी 2016 की स्थिति के अनुसार, गूगल अनुवाद विभिन्न स्तरों पर 90 भाषाओं का समर्थन करता है और प्रतिदिन 20 करोड़ लोगों को अनुवाद प्रदान करता है। .

नई!!: लाओ भाषा और गूगल अनुवाद · और देखें »

अत्ताप्यु प्रान्त

अत्ताप्यु दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा दक्षिण में कम्बोडिया से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और अत्ताप्यु प्रान्त · और देखें »

अन्नामी पहाड़ियाँ

अन्नामी पहाड़ियाँ (वियतनामी: Dãy Trường Sơn, लाओ: ພູຫລວງ, अंग्रेज़ी: Annamite Range) दक्षिणपूर्वी एशिया के हिन्दचीन क्षेत्र के पूर्वी भाग में एक 1,100 किलोमीटर (680 मील) तक चलने वाली पर्वतमाला है। यह लाओस, वियतनाम और पूर्वोत्तरी कम्बोडिया के एक छोटे इलाक़े पर विस्तृत है। लाओस के सिएंगखुअंग प्रान्त में खड़ा 2,598 मीटर (8,524 फ़ुट) ऊँचा फू बिया इस पर्वतमाला का सबसे ऊँचा शिखर है। .

नई!!: लाओ भाषा और अन्नामी पहाड़ियाँ · और देखें »

उडोमसाए प्रान्त

उडोमसाए दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के उत्तरी भाग में स्थित है और उत्तर में चीन के युन्नान प्रान्त से एक छोटी-सी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रखता है। .

नई!!: लाओ भाषा और उडोमसाए प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »