लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

सूची रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट (आरसीई) 2002 में स्थापित, मुंबई के शहर में स्थित भारतीय फ़िल्म उत्पादनकर्ता, वितरणकर्ता और दृश्य प्रभाव (विसुअल इफ़ेक्ट) प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी की स्थापना 2002 में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने की थी। इसने अब मृत, ड्रीमज़ अनलिमिटेड की जगह ली थी। .

8 संबंधों: मैं हूँ ना, राजू बन गया जेंटलमैन, सबसे महंगी भारतीय फिल्मों की सूची, हम तुम्हारे हैं सनम, जब हैरी मेट सेजल, वर्दी (फ़िल्म), कभी हाँ कभी ना (फ़िल्म), अंजाम

मैं हूँ ना

मैं हूँ ना 2004 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय कॉमेडी फ़िल्म है। यह फराह खान द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। इसमें शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, अमृता राव और ज़ायेद खान मुख्य कलाकारों में हैं। यह शाहरुख खान की उत्पादन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म है। इसे 30 अप्रैल 2004 को जारी किया गया और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म टिकट खिड़की पर भी सफल रही थी। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मैं हूँ ना · और देखें »

राजू बन गया जेंटलमैन

राजू बन गया जेंटलमैन 1992 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। शाहरुख खान, जूही चावला, नाना पाटेकर और अमृता सिंह अभिनीत इस फिल्म के अधिकार शाहरुख की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजू बन गया जेंटलमैन · और देखें »

सबसे महंगी भारतीय फिल्मों की सूची

यह सबसे महंगी भारतीय फिल्मों की सूची है, जिसमें भारतीय रुपए में बजट दिए गए हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सबसे महंगी भारतीय फिल्मों की सूची · और देखें »

हम तुम्हारे हैं सनम

हम तुम्हारे हैं सनम 2002 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित है। यह करण अर्जुन (1995) के बाद सलमान खान और शाहरुख खान की मुख्य पात्र वाली दूसरी फिल्म है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म में कैमियो किया है। इस फिल्म के अधिकार शाहरुख खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और हम तुम्हारे हैं सनम · और देखें »

जब हैरी मेट सेजल

जब हैरी मेट सेजल एक आगामी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका लेखन एवं निर्देशन इम्तियाज़ अली द्वारा किया गया है। फ़िल्म में शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008) और जब तक है जान (2012) के बाद तीसरी फिल्म है जिसमें शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा साथ काम कर रहे हैं। फ़िल्म 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और जब हैरी मेट सेजल · और देखें »

वर्दी (फ़िल्म)

वर्दी 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में धर्मेन्द्र, सन्नी देओल, जैकी श्रॉफ, किमी काटकर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। इस फिल्म के अधिकार रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के पास है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और वर्दी (फ़िल्म) · और देखें »

कभी हाँ कभी ना (फ़िल्म)

कभी हाँ कभी ना 1994 की कुंदन शाह द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य फिल्म है। शाहरुख खान, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और दीपक तिजोरी मुख्य अभिनेता हैं। इसे व्यापक रूप से शाहरुख खान के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना जाता है। शाहरुख खान ने अपने बैनर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और कभी हाँ कभी ना (फ़िल्म) · और देखें »

अंजाम

अंजाम राहुल रवैल द्वारा 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फ़िल्म में माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, दीपक तिजोरी, हिमानी शिवपुरी, टिन्नू आनन्द, कल्पना अय्यर और किरण कुमार मुख्य कलाकार हैं। फिल्म का संगीत आनंद-मिलिंद द्वारा बनाया गया था, जिसमें समीर द्वारा लिखे गए गीत थे। फ़िल्म गलती के अंजाम पर केन्द्रित है। साथ ही यह महिलाओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों पर भी केन्द्रित है। इस फिल्म में यह पहली बार था कि माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की एक साथ जोड़ी बनाई गई थी। माधुरी दीक्षित ने अपनी भूमिका के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकन अर्जित किया था। लेकिन उन्हें पुरस्कार हम आपके हैं कौन में उनके प्रदर्शन के लिए मिला। शाह रुख खान ने नकारात्मक किरदार निभाया था जिसके लिये उन्हें भी फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस फिल्म के सर्वाधिकार रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के पास है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और अंजाम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »