लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रूसी त्सार-राज्य

सूची रूसी त्सार-राज्य

#68ca84 १७०० में रूसी त्सार-राज्य (रूसी: Русское царство; अंग्रेज़ी: Tsardom of Russia) आइवन चतुर्थ के सन् १५४७ में त्सार (सम्राट) बनाने के बाद से रूस के राज्य का औपचारिक नाम था। यह नाम १७२१ में त्सार पीटर महान द्वारा रूसी साम्राज्य स्थापित होने तक चला। १५५० से १७०० तक के काल में रूस पूर्व में साइबेरिया की ओर फैलता गया और उसका क्षेत्रफल हर वर्ष औसत ३५,००० वर्ग किमी से बढ़ा, यानि १५० सालों तक हर साल एक केरल राज्य जितना क्षेत्र रूस में जुड़ता गया।, Ronald Grigor Suny, Terry Dean Martin, Oxford University Press, 2001, ISBN 978-0-19-514423-9,...

6 संबंधों: मरी ऍल, याकूत्स्क​, रूसी साम्राज्य, सिबिर ख़ानत, ईवान भयानक, कोला प्रायद्वीप

मरी ऍल

मरी ऍल गणराज्य का नक़्शा मरी ऍल गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Мари́й Эл, अंग्रेज़ी: Mari El Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह रूस के पूर्वी यूरोपीय मैदान में वोल्गा नदी के किनारों पर स्थित है और इसकी राजधानी योश्कार-ओला शहर है। .

नई!!: रूसी त्सार-राज्य और मरी ऍल · और देखें »

याकूत्स्क​

रूस में साख़ा गणतंत्र (गुलाबी रंग में) याकूत्स्क​ (रूसी: Якутск, अंग्रेज़ी: Yakutsk) रूस के सुदूर पूर्वी साख़ा गणतंत्र की राजधानी है। यह आर्कटिक रेखा से केवल ४५० किमी दक्षिण में स्थित है। यह शहर लेना नदी पर बसा हुआ है और उसपर एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है।, pp.

नई!!: रूसी त्सार-राज्य और याकूत्स्क​ · और देखें »

रूसी साम्राज्य

सन् १८६६ में रूसी साम्राज्य (हरे रंग में) रूसी साम्राज्य (रूसी: Российская Империя, रोसिस्काया इम्पेरिया) सन् १७२१ से १९१७ तक की रूसी क्रांति तक अस्तित्व में रहने वाला एक साम्राज्य था। रूसी साम्राज्य से पहले रूस में रूसी त्सार-राज्य था और उसके बाद बहुत कम अवधि के लिए रूसी गणतंत्र चला और उसके उपरान्त सोवियत संघ स्थापित हुआ। रूसी साम्राज्य दुनिया के सब से बड़े साम्राज्यों में से एक था और केवल मंगोल और ब्रिटिश साम्राज्य ही क्षेत्रफल में उस से बड़े रहे हैं। सन् १८६६ में रूसी साम्राज्य पूर्वी यूरोप से लेकर सुदूर पूर्व एशिया तक और फिर समुद्र के पार उत्तर अमेरिका के कुछ इलाक़ों पर विस्तृत था। १८९७ में सामराज्य की जनसँख्या १२.५६ करोड़ थी।, Jane Burbank, David L. Ransel, Indiana University Press, 1998, ISBN 978-0-253-21241-2,...

नई!!: रूसी त्सार-राज्य और रूसी साम्राज्य · और देखें »

सिबिर ख़ानत

१५वीं और १६वीं शताब्दी में सिबिर ख़ानत का नक़्शा सिबिर ख़ानत (तातार: Себер ханлыгы, सेबेर ख़ानलीगी; अंग्रेज़ी: Khanate of Sibir) मध्य साइबेरिया में स्थित एक तुर्की-मंगोल ख़ानत (राज्य) थी। यह कभी मंगोल साम्राज्य, श्वेत उर्दू और सुनहरे उर्दू का भाग हुआ करती थी। बाद में इसपर चंगेज़ ख़ान के ज्येष्ठ पुत्र जोची ख़ान के पाँचवे बेटे शेयबान के वंशजों की दो शाखाओं - शेयबानीयों और ताइबुगीयों - में लड़ाईयाँ होती रही। यह ख़ानत १४९० से १५९८ तक अस्तित्व में थी। सिबिर ख़ानत में साइबेरियाई तातार, ख़ान्ती, मान्सी, नेनेत्स और सेलकूप लोगों की मिश्रित आबादी रहती थी। औपचारिक रूप से इस्लाम इसका राजधर्म था और यह इतिहास का सबसे उत्तरी मुस्लिम राज्य रहा है। सन् १५८२ में रूसी त्सार-राज्य के शासक ईवान भयानक की फ़ौजों ने येरमाक तिमोफ़ेयेविच​ के नेतृत्व में इस ख़ानत पर हमला किया। इसके बाद रूस इसपर नियंत्रण पाने की कोशिश करता रहा और अंत में इसपर १५९८ में पूरी तरह क़ब्ज़ा कर लिया।, David Westerlund, Ingvar Svanberg, pp.

नई!!: रूसी त्सार-राज्य और सिबिर ख़ानत · और देखें »

ईवान भयानक

ईवान भयानक ने मोस्को राज्य पर १५३३-१५४७ काल में और पूर्ण रूस पर १५४७-१५८४ काल में राज किया ईवान चतुर्थ वसीलयेविच (रूसी: Ива́н IV Васи́льевич, अंग्रेज़ी: Ivan IV Vasilyevich, जन्म: 25 अगस्त 1530, मृत्यु: 28 मार्च 1584), जिसे आमतौर पर ईवान भयानक (Ива́н Гро́зный, Ivan the Terrible) कहा जाता है 1533-1547 ईसवी काल में मोस्को का महान राजकुँवर और 1547 से लेकर 1584 में अपनी मृत्य तक रूस का त्सार (सम्राट) था। उसके काल में रूस के राज्य का बहुत विस्तार हुआ और काज़ान ख़ानत, आस्त्राख़ान ख़ानत और (मध्य साइबेरिया की) सिबिर ख़ानत पर क़ब्ज़ा होने से रूस एक बहुजातीय व बहुधर्मी देश बन गया। उसकी मृत्यु तक रूसी इलाक़े का क्षेत्रफल लगभग 40,46,856 वर्ग किमी बन चुका था (यानि आधुनिक भारत का लगभग सवा गुना) और आने वाले रूसी शासकों को और भी आगे विस्तार करने में सक्षम कर गया। उसने अपने काल में रूसी राज-व्यवस्था में असंख्य बदलाव किये जिस से रूस एक साधारण राज्य से एक साम्राज्य और एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में उभर पाया। ऐतिहासिक सूत्रों से ईवान के पेचीदा व्यक्तित्व के अलग-अलग बयान मिलते हैं। उसे बुद्धिमान, कला व व्यापार को बढ़ावा देने वाला, कुशल कूटनीतिज्ञ और श्रद्धालु कहा जाता है लेकिन उसके अत्याधिक क्रोध और मानसिक रोग के दौरों का भी वर्णन है। एक ऐसे अनियंत्रित क्रोध के दौरे में उसने अपने ही पुत्र (ईवान ईवानोविच) पर स्वयं वार करके उसे जान से मार डाला, जिसे उसने ख़ुद ही अपना वारिस चुना था। इस उत्तराधिकारी के मर जाने से साम्राज्य की गद्दी ईवान के छोटे पुत्र फ़ेओदोर ईवानोविच के हाथ गई जो कमज़ोर और न्यूनमनस्क (मानसिक अविकास का शिकार) था। ईवान भयानक रूस के सबसे पहले प्रकाशन गृह की शुरुआत करवाने के लिए भी याद किया जाता है।, Simon Richmond, Mark Elliott, Patrick Horton, Steve Kokker, pp.

नई!!: रूसी त्सार-राज्य और ईवान भयानक · और देखें »

कोला प्रायद्वीप

कोला प्रायद्वीप आर्कटिक लोमड़ी उम्बोज़ेरो झील कोला प्रायद्वीप (उत्तरी सामी: Guoládat, गुओलादत; रूसी: Ко́льский полуо́стров, कोल्सकी पोलुओस्त्रोव; अंग्रेज़ी: Kola Peninsula) रूस के सुदूर पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। रूस के मूरमान्स्क ओब्लास्त नामक संघीय खंड का अधिकतर भूभाग इसी प्रायद्वीप पर स्थित है।2007 Atlas of Murmansk Oblast, p. 2The area of the peninsula is; vs.

नई!!: रूसी त्सार-राज्य और कोला प्रायद्वीप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »