लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रुचि प्रजापति

सूची रुचि प्रजापति

रुचि प्रजापति को अन्य प्रजापतियों के समान ब्रह्मा जी ने अपने मानस पुत्र के रूप में रचा था। रुचि प्रजापति का विवाह स्वयंभुव मनु की प्रथम कन्या आकूति के साथ हुआ था। रुचि प्रजापति की पत्नी आकूति के गर्भ से एक पुत्र तथा एक कन्या का जन्म हुआ। रुचि प्रजापति के पुत्र को स्वयंभुव मनु ने ले लिया। रुचि प्रजापति की कन्या का नाम दक्षिणा था। दक्षिणा के रूप में आकूति के गर्भ से स्वयं देवी लक्ष्मी अवतरित हुईं थीं। दक्षिणा के युवा होने पर उसका विवाह भगवान विष्णु से कर दिया गया। श्रेणी:श्रीमद्भागवत.

2 संबंधों: देवहूति, आकूति

देवहूति

देवहूति स्वयंभुव मनु की कन्या और प्रजापति कर्दम की पत्नी एवं भगवान कपिल की माता थी। देवहूति की माता का नाम शतरूपा था। स्वयंभुव मनु एवं शतरूपा के कुल पाँच सन्तानें थीं जिनमें से दो पुत्र प्रियव्रत एवं उत्तानपाद तथा तीन कन्यायें आकूति, देवहूति और प्रसूति थे। आकूति का विवाह रुचि प्रजापति के साथ और प्रसूति का विवाह दक्ष प्रजापति के साथ हुआ। हिंदू मिथकों के अनुसार इन्हीं तीन कन्याओं से संसार के मानवों में वृद्धि हुई। संसार समस्त जन की उत्पत्ति मनु की कन्याओं से होने के कारण वे मानव कहलाये। कर्दम ऋषि से विवाह के पश्चात देवहूति की नौ कन्यायें तथा एक पुत्र उत्पन्न हुये। कन्याओं के नाम कला, अनुसुइया, श्रद्धा, हविर्भू, गति, क्रिया, ख्याति, अरुन्धती और शान्ति थे तथा पुत्र का नाम कपिल था। कपिल के रूप में देवहूति के गर्भ से स्वयं भगवान विष्णु अवतरित हुये थे। श्रेणी:श्रीमद्भागवत श्रेणी:हिन्दू धर्म.

नई!!: रुचि प्रजापति और देवहूति · और देखें »

आकूति

आकूति स्वयंभुव मनु और शतरूपा की तीन कन्याओं में से प्रथम कन्या थी। आकूति का विवाह रुचि प्रजापति के साथ हुआ। आकूति के गर्भ से एक पुत्र तथा एक कन्या का जन्म हुआ। आकूति के पुत्र को स्वयंभुव मनु ने ले लिया। आकूति की कन्या का नाम दक्षिणा था। दक्षिणा के रूप में आकूति के गर्भ से स्वयं देवी लक्ष्मी अवतरित हुईं थीं। दक्षिणा के युवा होने पर उसका विवाह भगवान विष्णु से कर दिया गया। श्रेणी:श्रीमद्भागवत श्रेणी:हिन्दू धर्म.

नई!!: रुचि प्रजापति और आकूति · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »