लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रिक्ति (खगोलशास्त्र)

सूची रिक्ति (खगोलशास्त्र)

रेशे, महागुच्छे और रिक्तियाँ देखे जा सकते हैं खगोलशास्त्र में रिक्तियाँ गैलेक्सियों के रेशों के बीच के ख़ाली स्थान होते हैं जिनमें या तो गैलेक्सियाँ होती ही नहीं या बहुत कम घनत्व में मिलती हैं। इनकी खोज सब से पहले सन् १९७८ में की गयी थी। रिक्तियाँ आम तौर से ३ से ५० करोड़ प्रकाश-वर्ष का व्यास (डायामीटर) रखती हैं। किसी बहुत बड़ी अकार की रिक्ति को महारिक्ति कहा जाता है। .

3 संबंधों: स्रोतास्विनी तारामंडल, खगोलीय ठंडा धब्बा, गैलेक्सियों के रेशे

स्रोतास्विनी तारामंडल

स्रोतास्विनी तारामंडल ऍप्सिलन ऍरिडानी तारे के इर्द-गिर्द परिक्रमा करता बृहस्पति-जैसा ग्रह - काल्पनिक चित्र स्रोतास्विनी (संस्कृत अर्थ: नहर, नदी या प्रवाह) या इरिडनस एक तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। .

नई!!: रिक्ति (खगोलशास्त्र) और स्रोतास्विनी तारामंडल · और देखें »

खगोलीय ठंडा धब्बा

डब्ल्यू मैप शोधयान द्वारा ली गयी तस्वीर में खगोलीय ठंडा धब्बा नज़र आ रहा है (नीले रंग में) खगोलीय ठंडा धब्बा आकाश में एक ऐसा बड़ा स्थान है जहाँ पर सूक्ष्मतरंगी विकिरण (माइक्रोवेव रेडियेशन) बहुत कम है। अंतरिक्ष में हर दिशा में देखने पर ब्रह्माण्ड के धमाकेदार जन्म के समय में पैदा हुआ विकिरण हर जगह देखा जा सकता है और इसकी वजह से हर जगह औसतन 2.7 कैल्विन का तापमान रहता है जो आम तौर पर इस औसत से 18 माइक्रोकैल्विन (यानि 0.000018 कैल्विन) ही कम-ज़्यादा होता है। खगोलीय ठन्डे धब्बे में तापमान इस औसत से 70 माइक्रोकैल्विन कम है। वैज्ञानिकों को इसका ठीक कारण अभी ज्ञात नहीं है। इस धब्बे को अंग्रेज़ी में "सी ऍम बी कोल्ड स्पोट" (CMB cold spot) और "डब्ल्यू मैप कोल्ड स्पोट" (WMAP cold spot) भी कहा जाता है। "डब्ल्यू मैप" विल्किनसन सूक्ष्मतरंग शोधयान के अंग्रेज़ी नाम पर डाला गया है। इस धब्बे का आकार बहुत बड़ा है और 50 करोड़ से 1 अरब प्रकाश वर्ष का व्यास (डायामीटर) रखता है। यह आकाश में स्रोतास्विनी तारामंडल के क्षेत्र में नज़र आता है जिसका अंग्रेज़ी नाम "इरिडनस तारामंडल" है। कुछ वैज्ञानिक समझते हैं के इस क्षेत्र में ठण्ड इसलिए है क्योंकि यह एक महारिक्ति है (यानि एक ख़ाली जगह)। इसलिए कभी-कभी इस धब्बे को "इरिडनस महारिक्ति" (इरिडनस सुपरवोइड) भी कहा जाता है। .

नई!!: रिक्ति (खगोलशास्त्र) और खगोलीय ठंडा धब्बा · और देखें »

गैलेक्सियों के रेशे

पृथ्वी के ५० करोड़ प्रकाश-वर्ष के अन्दर के ब्रह्माण्ड में रेशे, महागुच्छे और रिक्तियाँ खगोलशास्त्र में गैलेक्सियों के रेशे या महान दीवारें ब्रह्माण्ड की सारी वस्तुओं में सब से बड़े ज्ञात ढाँचे होते हैं। यह बहुत ही बड़े रेशेदार ढाँचे होते हैं जिनमें हर रेशे की लम्बाई आम तौर पर १५ से २५ करोड़ प्रकाश वर्ष होती है। इन रेशों में गैलेक्सियाँ होती हैं जो एक-दूसरे से गुरुत्वाकर्षण से बंधी होती हैं। इन रेशों के बीच में ख़ाली स्थान होता है, जिन्हें रिक्तियाँ कहते हैं। रेशों के अन्दर वह जगहे जहाँ गैलेक्सियों का घना जमावड़ा होता है "महागुच्छे" कहलाते हैं। .

नई!!: रिक्ति (खगोलशास्त्र) और गैलेक्सियों के रेशे · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

महारिक्ति (खगोलशास्त्र)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »