लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रासू

सूची रासू

रासू या वीज़ल (अंग्रेज़ी: weasel) एक छोटा मांसाहारी स्तनधारी जानवर है जो दिखने में नेवले जैसा लगता है हालांकि इसकी नसल काफ़ी भिन्न है। यह पतले और लम्बे आकार का होता है और इसकी छोटी टाँगे होती हैं। यह तेज़ी से हिल सकता है और बहुत निपुण शिकारी होता है जो छोटे जानवरों को अपना ग्रास बनाता है। अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया और उनके इर्द-गिर्द के द्वीपों को छोड़कर यह दुनियाभर में मिलता है। .

5 संबंधों: पीला-पेट रासू, मस्टेलिडाए, मेघालय, समुद्री ऊदबिलाव, सील

पीला-पेट रासू

पीले-पेट वाला रासू या कथिया न्याल (अंग्रेज़ी: Yellow-bellied weasel) एक प्रकार का रासू है जो भूटान, भारत, नेपाल, चीन, म्यानमार, थाईलैंड, लाओस और वियतनाम के पहाड़ों में चीड़ के वनों में रहता है। रासू एक नेवले जैसे दिखने वाले जानवरों का समूह है। पीले-पेट रासूओं का नाम उनके पेट के पीले रंग से पड़ा है। इनके बदन का ऊपरी हिस्सा और इनकी दुम भूरी या ख़ाकी होती हैं। इनके शरीर लगभग 25-27 सेमी लम्बे और दुमें 12-15 सेमी लम्बी होती हैं। इनका वज़न 1.5 किलो के आसपास होता है। .

नई!!: रासू और पीला-पेट रासू · और देखें »

मस्टेलिडाए

मस्टेलिडाए (अंग्रेज़ी: Mustelidae) जिसे 'रासू (वीज़ल) परिवार' भी कहते हैं, एक मांसाहारी स्तनधारी जानवरों का समूह है जिसमें ऊदबिलाव, रासू और बिज्जू शामिल हैं।, pp.

नई!!: रासू और मस्टेलिडाए · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: रासू और मेघालय · और देखें »

समुद्री ऊदबिलाव

समुद्री ऊदबिलाव (अंग्रेज़ी: Sea otter, वैज्ञानिक नाम: Enhydra lutris) समुद्र में रहने वाला एक ऊदबिलाव है जो प्रशांत महासागर के उत्तरी और पूर्वी छोरों के तटों पर पाया जाता है। इस समुद्री स्तनधारी का वज़न 14 से 45 किलोग्राम के बीच होता है जो अन्य ऊदबिलाव जातियों और रासू (वीज़ल) परिवार (जिसमें ऊदबिलावों के साथ-साथ नेवले और रासू भी आते हैं) के अन्य सदस्यों से ज़्यादा है, हालांकि यह अन्य समुद्री स्तनधारियों की तुलना में कम है। ठन्डे समुद्रों में इनकी मोटी और चर्बीयुक्त खालें और घने बाल इन्हें गर्म रखते हैं। हालांकि यह ज़मीन पर चल सकते हैं फिर भी यह अपना अधिकाँश जीवन समुद्र में बिताते हैं। सागर में यह नीचे फ़र्श तक डुबकी लगाकर जलसाही, सीप, क्रस्टेशिया और मछलियों की कुछ जातियों को पकड़कर अपना आहार बनाते हैं। शंख या सीप के अन्दर छुपने वाले जानवरों को यह अक्सर पत्थरों से तोड़कर खाते हैं, जिस वजह से यह मानवों के अतिरिक्त उन गिनती के जानवरों में हैं जो औज़ार इस्तेमाल करते हैं। किसी ज़माने में इनकी संख्या 1.5 से 3 लाख होती थी लेकिन सन् 1741-1911 काल में इनकी ख़ालों के लिए इनका खुलकर शिकार किया गया जिस से इनकी विश्वभर की आबादी केवल 1,000-2,000 रह गई। उसके बाद इनके शिकार पर अंतर्राष्ट्रीय पाबंदी लगने से इनकी संख्या फिर से कुछ बढ़ी है। .

नई!!: रासू और समुद्री ऊदबिलाव · और देखें »

सील

सील (Seal) या पिनिपेड (Pinniped) मांसाहारी समुद्री स्तनधारी प्राणियों का एक विविध क्लेड है। इसमें भिन्न प्रकार की सीलें, जलव्याघ्र (सी लायन), वाल्रस, इत्यादि शामिल हैं। वर्तमान विश्व में ३३ ज्ञात पिनिपेड जातियाँ अस्तित्व में हैं लेकिन जीवाश्मों से ५० विलुप्त जातियों की पहचान भी की गई है। पिनिपेड मांसाहारी (कार्निवोरा) जीववैज्ञानिक गण के सदस्य हैं और भालू, मस्टेलिडाए कुल के प्राणी (जैसे कि रासू, बिज्जू और ऊदबिलाव) इनके सब से क़रीबी अनुवांशिकी (जेनेटिक) सम्बन्धी हैं। क्रमविकास अध्ययन से पता चला है कि इन सभी प्राणियों के पूर्वज एक-दूसरे से आज से लगभग ५ करोड़ वर्ष पूर्व अलग हुए। .

नई!!: रासू और सील · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »