लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल

सूची राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, वारांगल, आंध्र प्रदेश की स्थापना १९५९ में की गई थी और १० सितम्बर २००२ को इसे राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा दिया गया था। यह संस्थान, क्षेत्रीय इंजीनियरी कालेजों की श्रृंखला में प्रथम था। संस्थान इंजीनियरी, विज्ञान और मानविकी की सभी शाखाओं में ८ अवर स्नातक कार्यक्रम, स्नातकोतर कार्यक्रम तथा पीएच डी कार्यक्रम संचालित करता है। संस्थान का केन्द्रीय पुस्तकालय, आन्ध्र प्रदेश राज्य के तकनीकी पुस्तकालय में से सबसे उत्तम माना जाता है। संस्थान के परिसर को नेटवर्क से जोड़ा गया है और सभी स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध हैं। सभी विद्यार्थियों और स्टाफ के अधिकतर सदस्यों को परिसर में आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। .

4 संबंधों: वारंगल जिला, आन्ध्र प्रदेश, २००९, ४ मई

वारंगल जिला

वारंगल जिला वारंगल भारतीय राज्य तेलंगाना का एक ज़िला हुआ करता था। इसे विभाजित कर वारंगल (शहरी) और वारंगल (ग्रामीण) ज़िलों में पुनर्गठित करा गया। क्षेत्रफल - 12,846 वर्ग कि.मी.

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल और वारंगल जिला · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल और २००९ · और देखें »

४ मई

4 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 124वॉ (लीप वर्ष मे 125 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 241 दिन बाकी है। .

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल और ४ मई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, वारांगल,, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारांगल,

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »